वृष राशि का जीवनसाथी – सबसे अच्छा और बुरा जीवनसाथी

इस लेख में आप यह जानेंगे कि वृष राशि के लिए किस राशि का पार्टनर अच्छा और किस राशि का पार्टनर बुरा साबित होता है। हर कोई चाहता है कि मेरा जीवनसाथी परफेक्ट हो, लोग कपल बनने से पहले न जाने कितना सोच विचार करते है। लेकिन लाख सोच विचार करने भी परफेक्ट कपल नहीं बन पाते है। अगर आप अपने कपल का चुनाव राशि अनुसार करें तो यकीन मानिए आप दोनों बेस्ट कपल बनेंगे। इस लेख में आपको यह बताया जाएगा कि वृष राशि के लिए किस राशि का जीवनसाथी परफेक्ट रहेगा।
वृष राशि की सबसे अच्छी जोड़ी
वृष राशि के लोगों के लिए वृश्चिक राशि का पार्टनर अति उत्तम साबित होता है। वृश्चिक राशि के लोगों के स्वभाव में कोमलता नहीं होती है इसलिए ये लोग जोरदार और एकाएक निर्णय लेने की कला से संपन्न होते है और वृष राशि वाले जोरदार निर्णय नहीं ले पाते है इसलिए इन दोनों राशियों का जोड़ी एक दूसरे के पूरक सिद्ध होते है। रिश्तेदारी निभाना सीखना हो तो वृष और वृश्चिक राशि वाले लोगों से सीखना चाहिए, ये दोनों एक बार जिससे रिश्ता बना लेते है उसे अंत तक निभाते है। इसलिए ये दोनों बेस्ट कपल बनते है।
वृष राशि की सबसे खराब जोड़ी
वृष राशि के लिए सबसे खराब जोड़ी धनु राशि मानी गयी है क्योंकि इन दोनों के स्वभाव में विभिन्नता देखने को मिलती है। वृष राशि का जातक छोटी छोटी बातों को बतंगड़ बना देता है जो की धनु राशि को खटकता है। इसलिए इन दोनों में झगडे की संभावना बन जाता है। वैसे तो ये दोनों राशियां खूब पैसे कमाते है लेकिन धनु राशि वाला एक के जगह दो खर्च कर देता है, धनु राशि का यह फिजूलखर्ची व्यवहार वृष राशि को सहन नहीं होता है। धनु राशि वाला रिस्क का काम करने से नहीं हिचकता है जबकि वृषभ राशि वाला रिस्क लेना ही नहीं चाहता है। धनु राशि वाला थोड़ा अल्हड़ होता है, धनु का अल्हड़पना वृसभ को बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इन सब बातों को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि वृसभ और धनु राशि वाले परफेक्ट कपल नहीं बन सकते है।
इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा Facebook और Whatsapp पर भी यह पोस्ट “वृष राशि का सबसे अच्छा और बुरा जीवनसाथी” ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट “वृष राशि का सबसे अच्छा और बुरा जीवनसाथी” में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।
अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आप Gyan Maha Sagar की वेबसाइट को Subscribe कर लीजिये। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों।
Other Similar Posts
मेष राशि का जीवनसाथी – सबसे अच्छा और बुरा जीवनसाथी
कुम्भ राशि का जीवनसाथी – सबसे अच्छा और बुरा जीवनसाथी