सोमवार को सफेद कपड़े पहनने के लाभ
सोमवार को सफेद कपड़े पहनने के लाभ – सप्ताह में सात दिन होते है, हर दिन के अलग देवता होते है। ज्योतिष के अनुसार अगर दिन के हिसाब से कपडे धारण किया जाए तो बहुत लाभ होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। वार के रंग के अनुसार कपड़े पहनने से व्यक्ति सकारात्मक सोचता है और उसके मन में नकारात्मक विचार नहीं आते है।
इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि सोमवार को सफेद वस्त्र धारण करने से क्या लाभ होता है। सफेद रंग स्वच्छता और पवित्रता का प्रतीक है। अगर आप श्वेत वस्त्र पहनते है तो यकीन मानिए आपका मन निश्चित रूप से शांत और शीतल रहेगा। श्वेत वस्त्र पहने इंसान को दूसरे लोग भी अच्छे और पवित्र विचार वाला समझते है। ऐसी मान्यता है कि सफेद वस्त्र पहने व्यक्ति के मन में बुरे विचार नहीं आते है।
सोमवार का दिन चंद्रदेव को समर्पित है। जैसा कि हम सभी जानते है चंद्रमा सफेद है इसलिए सोमवार को सफेद वस्त्र पहनना चाहिए। सोमवार को उज्जवल वस्त्र धारण करने वाले व्यक्ति पर चंद्रदेव की शुभ दृष्टि रहती है। अगर आपके कुंडली में चंद्र की स्थिति ठीक नहीं है तो प्रत्येक सोमवार को आपको सफेद और हल्के रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। संभव हो तो हर व्यक्ति को सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए।
इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा Facebook और Whatsapp पर भी यह पोस्ट “सोमवार को सफेद कपड़े पहनने के लाभ” ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट “सोमवार को सफेद कपड़े पहनने के लाभ” में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।
अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आप Gyan Maha Sagar की वेबसाइट को Subscribe कर लीजिये। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों।
Other Similar Posts
रविवार के दिन लाल कपड़े पहनने के लाभ और फायदे
Kanya Rashifal 2021 in hindi ! कन्या राशिफल 2021