
5 तरह के Boyfriend se Shadi नहीं करना चाहिए
Boyfriend se Shadi ! ऐसा देखा जाता है कभी कभी लड़कियां ऐसे शख्स को हमसफर बना लेती है जिससे आगे चलकर दुख ही मिलता है। एक लड़की जब किसी लड़के को अपना दिल देती है तो उसी से शादी भी करना चाहती है। लेकिन कभी कभी लड़कियां ये बात भूल जाती है कि मैं जिससे शादी कर रही हु वो अच्छा बॉयफ्रेंड तो हो सकता है लेकिन अच्छा पति नही हो सकता। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि 5 तरह के लड़के से शादी नही करना चाहिए, चाहे वो आपका बॉयफ्रेंड क्यो न हो।
1.- हालातों से भागने वाला
सुख में पराये भी अपने हो जाते है लेकिन दुख में अपने भी पराये की तरह व्यवहार करने लगते है। जो इंसान बिगड़े हालातो का मुकाबला नही कर पाता है, जो कमिटमेंट करने से डरता है। ऐसे इंसान का कोई भरोसा नही। ये कभी भी धोखा दे सकता है। विपरीत परिस्थिति में आपको छोड़कर भी जा सकता है।
2.- जिद्दी
अगर आपका पार्टनर जिद्दी है तो आपको संभल कर रहना पड़ेगा। जिद्दी लोग जिस बात को पकड़ लेते है उसे नही छोड़ते है। अगर आप कोई गलती कर दे तो हो सकता है कि ऐसा इंसान आपके गलती को माफ नही करे। रिश्तों में छोटी छोटी गलतियां होती ही रहती है लेकिन किसी गलती को दिमाग मे बैठा लेना रिश्तों के लिए ठीक नही है।
3.- ममाज बॉय
माँ की आज्ञा पालन करना हर बेटे का फर्ज बनता है। एक लड़की का भी यह फर्ज बनता है कि वो अपने माँ और सास को समान समझे। कुछ लोग अपने माँ की हर बात मानते है चाहे गलत हो या गलत। कुछ लोग हर बात को अपनी माँ से शेयर करते है, चाहे वो बात छोटी हो। जो शख्स हर छोटी बड़ी बात को माँ से शेयर करता हो, ऐसे लोगो को लाइफ पार्टनर बनाने से बचना चाहिए।
4.- फ्लर्ट करने वाला
कुछ लोग की आदत होती है सभी से फ्लर्ट करना। कोई भी लड़की कही भी मिले, फ्लर्ट करने लगते है। यहाँ तक कि इंटरनेट पर मिलने वाली लड़की से भी फ्लर्ट शुरू कर देते है। ऐसे इंसान के हाथ मे अपने को सौंपने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे इंसान का दिल कब किस पर आ जाएगा इसका कोई भरोसा नही। एक औरत के जीवन में वह सबसे कठिन क्षण होता है जब उसका पति किसी दूसरी औरत से फ्लर्ट करने लगे। आजकल इस वजह से कितने रिश्ते टूट रहे है। एक औरत सब कुछ सहन कर सकती है लेकिन यह कभी नहीं सहन कर सकती है की उसका पति दूसरी औरत से प्यार करे। अगर आप किसी इंसान से शादी करने जा रही है तो ये देख लें कि उसे दूसरी लड़की से फ्लर्ट करने की आदत तो नहीं है। ये जरुरी नहीं कि वो आपके सामने ही फ्लर्ट करे, आपसे छुपकर भी फ्लर्ट कर सकता है। इसलिए अपनी जिंदगी को दूसरे को सौंपने से पहले ये बाते जरूर जान लेनी चाहिए।
5.- झूठा आदमी
झूठ बोलने वाले से सब ऐसे डरते है जैसे सांप से। जो झूठा हो, बात बात पर झूठ बोलता हो। इन तरह के इंसान से किसी चीज की उम्मीद नही की जा सकती। अगर आप ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान के साथ रिश्ता बनाने जा रही है तो हो सकता है कि आपकी यह जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित हो। रिश्ते में झूठ जहर का काम करता है। चाहे आप किसी भी कारण से झूठ बोलें। झूठ तो झूठ है। दुनिया का हर इंसान सामने वाला इंसान से यही उम्मीद करता है कि वो सच बोले, फिर रिश्ते में तो कहना ही क्या है। यह जान लेना बहुत जरुरी है आप जिससे रिस्ता जोड़ने जा रही है वो ज्यादा झूठ तो नहीं बोलता है।
कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती है लेकिन अगर आप रिस्ते बनाने से पहले इन बातों का ध्यान रखे तो कोई हर्ज नही।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद
Other Similar Posts
लड़के लड़कियों से बेहतर होते हैं, इन 10 तरीकों से
कुंवारे रहने के 7 जबरदस्त फायदे जिसके लिए शादीशुदा लोग तरसते है
लड़को का प्रोपोजल ठुकराने के लिए लड़कियां बनाती है 8 बहाने
इन 10 तरह की गर्लफ्रेंड्स कर सकती है आपका जीना हराम
लड़की के 13 गुप्त इशारे प्यार होने पर लड़की करती है यह इशारे