रोशनी बढाने के उपाय ! चश्मा हटाने और आँखों की रोशनी बढ़ाने के 10 आसान उपाय

रोशनी बढाने के उपाय– पहले तो 40-50 साल के लोगो को चश्मा लगाने की जरुरत पड़ती थी। लेकिन आजकल तो छोटे छोटे बच्चे को भी चश्मा लगाना पड़ रहा है। विज्ञान और तकनीक बढ़ने से सुविधाएं बढ़ी है लेकिन सुविधा के साथ स्वास्थ्य से जुडी समस्याएं भी बढ़ी है। एक बार आँखों की रोशनी घट गयी तो फिर इलाज और ऑपरेशन कराने से भी चश्मा नहीं उतरता।

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी घटना स्वाभाविक है। उम्र बढ़ने पर सब लोगों की नजर कमजोर हो जाती है। लेकिन आजकल कम उम्र के लोग भी नजर कमजोर के शिकार होने लगे है। अब तो छोटे छोटे बच्चे को भी चश्मे लग रहे है। कम उम्र में नजर कम होना चिंता का विषय है। सबसे पहले जानते है नजर कमजोर होने के कारण उसके बाद जानेंगे रौशनी बढ़ाने के उपाय जिसकी मदद से आपके आँखों का चश्मा उतर सकता है।

आंखों की रोशनी कम होने के कारण

1.- कंप्यूटर स्क्रीन

जो लोग दिन भर कंप्यूटर पर काम करते है उनकी आंखों की रोशनी घट जाती है। स्क्रीन से निकलने वाली किरणे आंखों को नुकसान पहुंचाती है। जब लोग कंप्यूटर पर काम करते है तो आंखों के पलके झपकाना भूल जाते है और कई मिनट तक उनकी पलके नही झपकती है। इस वजह से नजर कमजोर होती है। जब हमलोग कंप्यूटर पर काम करते है तो हमे इस बात का ध्यान ही नही रहता है कि एक मिनट में पलके भी झपकाना है। इस बात को हमलोग नजरअंदाज कर देते है जिसका परिणाम यह होता है कि समय से पहले ही हमारी नजर कमजोर होने लगती है।

2.- ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल

मोबाइल का स्क्रीन भी कंप्यूटर के स्क्रीन से कम नुकसानदेह नहीं है। मोबाइल के स्क्रीन से निकलने वाली किरणे से हमारी आंखों को नुकसान पहुंचता है। आजकल लोग कई घंटे तक मोबाइल से चिपके रहते है। यहां तक कि आफिस से आने के बाद और ऑफिस जाने से पहले लोग हरदम मोबाइल में लगे रहते है। मोबाइल भी आंखों की रोशनी घटाने के लिए जिम्मेवार है। 

3.- नजदीक से TV देखना

नजर कमजोर करने में TV का भी उतना ही हाथ है जितना कंप्यूटर और मोबाइल का। कुछ लोग नजदीक से TV देखते है। नजदीक बैठकर TV देखने से आंखों पर जोर पड़ता है जिससे आंखों की रोशनी घटती है। औरतें तो TV की बहुत आशिक होती है वे जब तक 4-5 सीरियल नही देखती है तब तक उनको चैन नही मिलता है। लगातार TV देखना भी नजर कमजोर होने का कारण है।

4.- विटामिन ए की कमी

विटामिन ए की कमी से नजर कमजोर हो जाती है। जो गरीब लोगों की नजर इसी कारण से कमजोर होती है। पौष्टिक भोजन नही लेने से शरीर मे विटामिन ए की कमी हो जाती है जिससे आंखों की रोशनी घट जाती है। विटामिन ए की कमी से ही रतौंधी रोग होता है। जो लोग संतुलित और पोषक तत्व से भरपूर आहार नही लेते है उनके आंखों की रोशनी कम उम्र में ही घटने लगती है।

5.- प्रदूषण

आजकल बढ़ते प्रदूषण से कोई भी अछूता नही है। आंखों की रोशनी पर प्रदूषण का भी प्रभाव पड़ता है। जो लोग प्रदूषण युक्त वातावरण में रहते है उनकी आंखों में चश्मा जल्दी चढ़ता है। कारखाने में काम करने वाले लोगों के आंखों की रोशनी कम उम्र में ही घटने लगती है।

रोशनी बढाने के उपाय

रोशनी बढाने के उपाय – अगर आपके आँखों की रौशनी कमजोर हो गयी है तो आप कुछ उपाय अपनाकर आँखों की रौशनी को बढ़ा सकते है। इन उपायों को अपनाने से कई लोगों की आँखों की रौशनी बढ़ गयी।

1.- पानी

पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। जरुरी नहीं की प्यास लगने पर ही पानी पिएं। प्यास नहीं हो तब भी पानी पीना चाहिए। जब भी हाथ मुह धोते है उस समय मुह में पानी भरकर आँखों पर साफ पानी के छीटे मारे। आँखों पर पानी के छीटें मारने से रोशनी बढ़ती है।

2.- हरी घास पर चलना

आँखों की रोशनी तेज करने के लिए हरी खास पर सुबह सुबह नंगे पैर चलना चाहिए। सुबह उठकर किसी मैदान या बगीचे में चले जाएं। ध्यान रहे की नंगे पैर जाना है। अब वहा जाकर हरी घास पर कम से कम 30 मिनट तक टहलना चाहिए। कुछ दिनों तक नंगे पैर हरी घास पर चलने से आप खुद देखेंगे कि आपकी आँखों की रोशनी बढ़ने लगी है। अगर आप यह उपाय जीवन भर करते है तो बुढ़ापा आने से पहले आपको चश्मा लगाने की जरुरत नहीं होगी।

3.- त्रिफला

त्रिफला चूर्ण रोज दिन सुबह सेवन करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है। त्रिफला में रोशनी बढ़ाने की क्षमता होती है।

4.- ब्राइटनेस कम रखें

अगर आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है तो कंप्यूटर का ब्राइटनेस कम रखें। ज्यादा ब्राइटनेस रखने से आँखों पर जोर पड़ता है। सिर्फ कंप्यूटर ही नहीं बल्कि मोबाइल का ब्राइटनेस भी कम रखें। कम ब्राइटनेस से आँखों पर ज्यादा भार नहीं पड़ता है और आपकी रोशनी बरकरार रहती है।

5.- हरी सब्जी

हरी सब्जी में विटामिन A पाया जाता है। आँखों की रोशनी बढ़ाने में विटामिन A का बहुत योगदान होता है। हरी सब्जी खाने से A विटामिन की पूर्ति हो जाती है। अगर आप चश्मा लगाते है तो चश्मा हटाने के लिए आपको रोज दिन हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए।

6.- बादाम

जिन लोगो की आँखों की रोशनी कम हो गयी है उन्हें रोज दिन बादाम का सेवन करना चाहिए। रोज दिन 5-7 बादाम भिगाकर खाएं। भीगा बादाम खाने से आपका चश्मा उतर सकता है।

7.- पूरी नींद लें

अगर आप 7-8 घंटे से कम सोते है तो आपके आँखों की रोशनी घट सकती है। जो लोग कम नींद लेते है उनके आँखों की रोशनी घटती रहती है। इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लेना चाहिए।

8.- सनग्लास का इस्तेमाल करे

धुप में निकलने से पहले सनग्लास पहन लें। सनग्लास पहनने से पराबैगनी किरणों से आँखों की रक्षा होती है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें तो सनग्लास पहनना नहीं भूलें।

9.- पलके झपकाते रहे

पलके झपकाना एक सामान्य प्रक्रिया है। अगर आप कंप्यूटर पर काम करते है तो आपको आँखों के पलके झपकाते रहना चाहिए। अधिकतर लोग कंप्यूटर पर काम करते समय पलके झपकाना भूल जाते है। बिना पलके झपकाये स्क्रीन देखते रहने से आँखों पर दबाव पड़ता है और आँखों में दर्द भी हो सकता है। इसलिए हर मिनट में कम से कम 3-4 बार आँखों के पलके को झपकाना चाहिए।

10.- दूध और घी का इस्तेमाल करे

दूध पोषक तत्व और विटामिन से भरपूर होता है। आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए दूध और घी का पर्याप्त मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। कनपट्टी पर देशी घी से मालिश करने पर आँखों की रोशनी बढ़ जाती है।

अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद

Other Similar Posts

मॉर्निंग वॉक करने के 10 अचूक और लाजवाब फायदे

रतौंधी के कारण लक्षण और घरेलू उपचार

नाइट शिफ्ट करने के 10 बड़े नुकसान

सिगरेट पीने के 10 नुकसान

दोपहर का भोजन कब, कैसे और क्या करना चाहिए। 10 ऐसी बाते जो आपके लाखो करोड़ों बचा सकती है।