
Acha boyfriend ! अच्छे बॉयफ्रेंड की पहचान
Acha boyfriend ! दुनिया का हर इंसान प्यार करता है। ऐसा कोई इंसान नही होगा जिसे किसी से प्यार न हुआ हो। कुछ अपने प्यार को बता देता है और कुछ छुपा लेता है। किसी का प्यार टाइम पास और फ्लर्ट के लिए होता है और किसी का प्यार रिस्ते के लिए होता है। बॉयफ्रेंड ढूंढना या बनाना कोई बड़ी बात नही, लेकिन आप जिसे अपना बॉयफ्रेंड चुनी है वो अच्छा है या नही। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे समझे आपका बॉयफ्रेंड अच्छा है या नही।
1.- अगर आपका बॉयफ्रेंड आपका ध्यान रखता है। आपका केयर करता है तो अच्छा है। इसका मतलब यह नही कि आप दुख आने का इंतजार करें जिससे आपको पता चले कि वो आपका केयर कर रहा है या नही। छोटी छोटी बातों से भी आप यह समझ सकती है जैसे – सड़क पार करते समय आपका हाथ पकड़ ले तो समझे कि वो अच्छा है।
2.- अगर ऑफिस में आपके बॉयफ्रेंड का कॉल आ जाए और आप नही उठाये तो वो बुरा तो नही मानता है ना। वो ये समझता है ऑफिस में हर समय कोई फ्री नही रहता।
3.- अगर वो आपको करियर या पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहता है। अगर वो आपको लक्ष्य पर फोकस करने के लिए प्रेरित करता है तो सचमुच आपका बॉयफ्रेंड अच्छा है।
4.- कुछ लड़कों की आदत होती है लड़कियों का मजाक उड़ाना। आपका बॉयफ्रेंड आपका मजाक तो नही उड़ाता है। क्या वो कभी आपपर व्यंग तो नही करता है। होटल में खाना खाते समय सब्जी आपके ड्रेस पर गिर जाए तो वो हंसता नही है तो वास्तव में आपका बॉयफ्रेंड अच्छा है।
5.- जब आप दुखी हो और आपका बॉयफ्रेंड आपको सांत्वना दे। आपके दुख को दूर करने का हर संभव प्रयास करे तो समझे कि वो सच्चा प्रेमी है और आपको दुखी नही देख सकता है।
6.- क्या उसे आपकी बर्थडे की तारीख याद रहती है। क्या वो आपके बर्थडे पर आपको आपका मनपसंद गिफ्ट देता है। अगर हां तो समझे आपका बॉयफ्रेंड अच्छा है।
7.- अगर आपके बॉयफ्रेंड की उम्र 25 साल हो। वो आपसे प्यार करता है और इतने उम्र में भी आपसे शादी करना चाहता है तो समझे कि वो आपसे बेहद प्यार करता है। वो आपको जिंदगी भर के लिए अपना हमसफर बनाना चाहता है।
8.- क्या वो आपकी परेशानी बिना बताये समझ जाता है। क्या वो आपको उदास देखकर उदासी का कारण समझ जाता है और आपके उदासी को दूर करना चाहता है तो जान ले आपका बॉयफ्रेंड लाखों में एक है।
9.- अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे ज्यादा टैलेंट है। आपसे ज्यादा सुंदर है और आपके भावनाओं का आदर करता हो तो समझ ले कि वो आपको दिल से प्यार करता है।
10.- क्या वो भीड़ भाड़ में आपको अकेला तो नहीं छोड़ता है। भीड़ में आपके साथ रहता है ना, आपका हाथ पकड़े रहता है ना। अगर भीड़ में आपका बॉयफ्रेंड 1 मिनट के लिए भी आपको नहीं छोड़ता है तो समझें कि वो बहुत अच्छा है।
अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड में ये बातें दिखती है तो समझे कि आपने सही लड़के को बॉयफ्रेंड बनाया है। अगर ये बातें नही दिखती है तो आपको सोचने की जरूरत है।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद
Other Similar Posts
लड़के लड़कियों से बेहतर होते हैं, इन 10 तरीकों से
कुंवारे रहने के 7 जबरदस्त फायदे जिसके लिए शादीशुदा लोग तरसते है
लड़को का प्रोपोजल ठुकराने के लिए लड़कियां बनाती है 8 बहाने
इन 10 तरह की गर्लफ्रेंड्स कर सकती है आपका जीना हराम
लड़की के 13 गुप्त इशारे प्यार होने पर लड़की करती है यह इशारे