
फर्श पर बैठकर भोजन करने के फायदे
फर्श पर बैठकर भोजन करने की परंपरा हमारे देश में सदियों से चली आ रही है। फर्श पर भोजन करने का अलग मजा है। आजकल बहुत से परिवारों में लोग डाइनिंग टेबल पर भोजन करते है। डाइनिंग टेबल पर बैठकर भोजन करने से उतना फायदा नहीं मिलता जितना फायदा फर्श पर बैठकर भोजन करने से मिलता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है फर्श पर बैठकर भोजन करने के फायदे। जमीन पर बैठकर भोजन करने के फायदे जानकर आप डाइनिंग टेबल पर भोजन करना छोड़ देंगे। चलिए जानते है।
1.- मन शांत रहता है
फर्श पर भोजन करने से शरीर आरामदायक स्थिति में रहता है। जमीन पर भोजन करने से शरीर की एक विशेष मुद्रा बनती है। इस मुद्रा में बैठने से मन शांत रहता है। भोजन करते समय मन जितना शांत रहेगा उतना फायदा रहेगा।
2.- खाना ठीक से पचता है
फर्श पर भोजन करने के लिए हमलोग पालथी मारकर बैठते है। पालथी मारकर भोजन करने से एक आसान की मुद्रा बन जाती हैं। इस मुद्रा में बैठने से पेट सीधा रहता है। इसलिए फर्श पर बैठकर भोजन करने से खाना ठीक से पचता है।
3.- परिवार में प्यार बढ़ता है
आमतौर पर लोग जब फर्श पर बैठकर खाना खाते है तो परिवार के साथ खाते है। परिवार के साथ बैठकर खाना खाने से प्यार बढ़ता है। पहले जमाने में परिवार के सब लोग एक साथ बैठकर भोजन करते थे। इस कारण पहले परिवार में उतना लड़ाई झगड़ा नहीं होता था। आजकल परिवार में कितने झगडे होते है ये तो आप जानते ही है। बहुत कम परिवार होंगे जो आज भी एक साथ बैठकर भोजन करते है।
4.- भोजन का स्वाद बढ़ जाता है
जब हमलोग फर्श पर बैठकर भोजन करते है तो शरीर आरामदायक अवस्था में रहता है। शरीर में कोई हलचल नहीं रहती है। इस तरह भोजन करने से भोजन का स्वाद दुगुना हो जाता है।
5.- तनाव नहीं रहता
अगर आप चाहते है कि भोजन करते समय तनाव मुक्त रहे तो फर्श पर बैठकर भोजन करें। फर्श पर बैठकर भोजन करने से मन शांत रहता है जबकि टेबल पर बैठकर खाना खाने से मन अशांत रहता है। ये तो जाहिर सी बात है मन में अशांति रहेगी तो तनाव रहेगा।
6.- शरीर को आराम मिलता है
जमीन पर बैठकर भोजन करने से शरीर सीधा रहता है जबकि डाइनिंग टेबल पर भोजन करने से शरीर सीधा नहीं रहता है। फर्श पर खाना खाने से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है जिससे शरीर को आराम मिलता है।
7.- रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद
भोजन हमेशा बैठकर करना चाहिए वो भी फर्श पर। आजकल लोग डाइनिंग टेबल पर भोजन करते है। डाइनिंग टेबल पर भोजन करने से रीढ़ की हड्डी झुक जाती है। फर्श पर भोजन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होता है।
8.- दर्द में आराम मिलता है
जमीन पर बैठकर खाना खाने से शरीर मजबूत होता है। पीठ के निचले हिस्से, पेल्विष और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है जिससे दर्द में आराम मिलता है।
9.- खाया पिया अंग लगता है
कुछ लोग कहते है कि मुझे खाया पिया नहीं लगता है। टेबल पर भोजन करने से पाचन ठीक से नहीं होता है। इस वजह से शरीर को भोजन का पूर्ण रस नहीं मिल पाता है। फर्श पर बैठकर भोजन करने से ठीक से पाचन होता है जिससे खाया पिया अंग लगता है।
10.- व्यक्तित्व में निखार
आसन मुद्रा में बैठकर भोजन करने से शरीर सीधा रहता है। सीधे होकर खाने से खाना ठीक से हजम होता है जिससे व्यक्तित्व में निखार आता है
तो ये है फर्श पर बैठकर भोजन करने के फायदे। दोस्तों अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है तो हमेशा फर्श पर बैठकर भोजन करें। फर्श पर बैठकर भोजन करने से न केवल आपका शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन भी शांत रहता है।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद
Other Similar Posts
पान खाने के 13 अचूक और बेमिसाल फायदे
चश्मा हटाने और आँखों की रोशनी बढ़ाने के 10 आसान उपाय
दोपहर का भोजन कब, कैसे और क्या करना चाहिए। 10 ऐसी बाते जो आपके लाखो करोड़ों बचा सकती है।