भूख बढ़ाने का घरेलु उपाय

भूख,hunger

भूख नहीं लगना आमतौर पर अस्थायी और कभी कभी होता है। आजकल युवा पीढ़ी को भी यह समस्या होने लगी है। भूख नहीं लगने पर स्वादिष्ट भोजन भी खाने का मन नहीं करता है। इस रोग से ग्रस्त रोगी थाली को देखकर मुँह फेर लेता है , अगर खाता भी है दो चार ग्रास लेकर छोड़ देता है। भूख नहीं लगने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते है जिससे शरीर कमजोर होने लगता है। इस रोग को छोटा नहीं समझना चाहिए। भूख नहीं लगने का कारण चिंता, तनाव और अवसाद जैसे मनोवैज्ञानिक विकार है। मेडिकल समस्या भी भूख नहीं लगने की वजह है जैसे लीवर की समस्या, वैक्टीरियल संक्रमण, पेट की समस्या, खून की कमी, हेपेटाइटिस। इन सब कारणों से भी भूख नहीं लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो घबराने की कोई बात नहीं है। कुछ घरेलु नुश्खे की मदद से भूख को बढ़ाया जा सकता है।

भूख बढ़ाने के घरेलु उपाय
1. – भोजन करने से पहले अदरक के छोटे छोटे टुकड़े कर ले। टुकड़े 2-3 ग्राम के होने चाहिए इस एक टुकड़े पर काला नमक छिड़क कर खा लें। 10-15 दिन ये उपाय करने से बहुत तेज भूख लगने लगेगी।

2. – अगर आप भूख बढ़ाना चाहते है तो सबसे पहले कब्ज ठीक करे। कब्ज भूख को काम कर देता है। कब्ज ठीक करने के लिए रात को 20 ग्राम त्रिफला चूर्ण को आधे लीटर पानी में भिगो कर रख दीजिए। सुबह उठने के बाद सौच जाने से पहले त्रिफला चूर्ण को छानकर उस पानी को पिये और थोड़ा सा टहल ले। इससे थोड़ी ही देर में पेट बिलकुल साफ हो जायेगा और इस उपाय 10 दिन करने से कब्ज समाप्त हो जायेगा और भूख खुलकर लगेगी।

3. – आरामफरोश जिंदगी जीने से भी भूख नहीं लगती है। थोड़ी बहुत शारीरिक श्रम भी करें। शारीरिक श्रम करने से भूख लगती है।
4. – भूख बढ़ाने के लिए काला नमक का प्रयोग करे। भोजन में काला नमक का प्रयोग करने से भूख तेज होती है।
5. – एक सेब रोज दिन खाने से और सेब का रस पीने से खून साफ होता है और भूख भी बढ़ती है।
6. – भूख बढ़ाने के लिए टमाटर का सेवन करे। टमाटर के सलाद में कालीमिर्च का चूर्ण डालकर खाने से अरुचि दूर होती है।
7. – इमली को पानी में डालकर कुचल दे, अब इसे छान लें। इस पानी में काला नमक डालकर पीने से भूख बहुत तेज हो जाती है।
8. – मौसमी का जूस पीने से भूख तेज होती है
9. – निम्बू का टुकड़े करके उसपर काला नमक डालकर चाटने से भूख की समस्या ठीक हो जाती है।
10 – निम्बू का रस पीने से पाचनक्रिया तेज होती है और भूख बढ़ती है।
11. – चिंता करने से और गुस्सा भूख घट जाती है।
12. – संतरा खाने से भूख तेज होती है और अरुचि रोग ठीक होता है।
13. – एक दिन में ४ से ५ लीटर पानी पीना चाहिए। रात को ताम्बे के लोटे में पानी रख दें। सुबह इस पानी को पीने से पेट साफ रहता है और भूख खुल जाती है।
14. – खट्टे फलों का सेवन करने से भूख जगती है। मौसमी, संतरा, निम्बू और अनानास का सेवन करने से अरुचि रोग ठीक हो जाता है।
दही से भूख बढ़ती है। सुबह और दोपहर के भोजन में दही शामिल करने से भूख तेज हो जाती है

भूख बढ़ाने के कुछ अन्य उपाय
चोकर की रोटी खाने से भूख तेज होती है।
पुराने चावल का भात बनाकर खाने से भूख बढ़ती है।
रात को भोजन करने के बाद ५-१० मिनट टहलना चाहिए।
सड़ी-गली, बासी, अधपका भोजन नहीं करना चाहिए।
भोजन के 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए।
एक ही बार ठूस-ठूस कर नहीं खाना चाहिए। थोड़ा थोड़ा करके २-३ बार खाने से भूख की समस्या ठीक होती है।