Breakup से बचने के 13 तरीके

BREAKUP से बचने का उपाय

किसी से रिस्ता जोड़ना बड़ी बात नहीं है। आप रिश्ते को कितने दिन तक चलाते है ये बड़ी बात है। लड़का और लड़की के बीच प्यार होना आम बात है लेकिन समस्या तब आती है जब दोनों में ब्रेकअप हो जाए। ब्रेकअप का दर्द असहनीय होता है, Breakup का दर्द वही जनता है जिसे किसी से ब्रेकअप हुआ हो। इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है ब्रेकअप से बचने के कुछ खास टिप्स। अगर आप रिश्ते में कुछ खास बातों का ख्याल रखते है तो कभी भी ब्रेकअप नहीं होगा।

1.- घमंड नहीं करें

अगर कोई लड़का लड़कियों के सामने अपना ईगो दिखाये यह लड़कियों को कतई पसंद नहीं आता है। लड़कियों के सामने ईगो दिखाने का मतलब है उसे हर्ट करना। ईगो वाले लड़के से लड़कियां जल्दी ही ब्रेकअप कर लेती है।

2.- मिस्ड कॉल का तुरंत जबाव दें

अगर आपने गर्लफ्रेंड के मिस्ड कॉल का जबाव नहीं दिया तो समझ लो फिर आपकी लग गयी। लड़कियों के मिस्ड कॉल का तुरंत जबाव दें। गर्लफ्रेंड के दो तीन मिस्ड कॉल आने पर कॉल नहीं करने का मतलब है मुसीबत मोल लेना।

3.- उनका कॉल waiting में नहीं रखें

फोन पर जब आप किसी से बात कर रहे है उस समय गर्लफ्रेंड का कॉल आ सकता है। उस समय आप जिससे बात कर रहे है उसके कॉल को काटकर गर्लफ्रेंड का कॉल पिक करें। अगर आप गर्लफ्रेंड का कॉल waiting में रखते है तो समझ लें वो आपको छोड़कर जा सकती है।

लड़की के 13 गुप्त इशारे प्यार होने पर लड़की करती है यह इशारे

पति की 10 हरकतें – जिन्हे देखकर पत्नी को आता है गुस्सा

4.- तारीफ करते रहे

लड़कियों का तारीफ सुनना बहुत पसंद है। कोई लड़कियों की तारीफ कर दे और लड़की खुश न हो ये तो हो ही नहीं सकता। गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए तारीफ करते रहे लेकिन हाँ तारीफ दिल से करे। लड़कियां बहुत चालाक होती है अगर आप ऊपर ऊपर से तारीफ करेंगे तो को समझ जाएगी कि ये झूठी तारीफ कर रहा है।

5.- बच्चों की तरह उनकी कहानियां सुने

जिस तरह बच्चे दादा दादी की कहानियां सुनते है उसी तरह आपको भी गर्लफ्रेंड की कहानियां सुननी चाहिए। अक्सर लड़कियां अपने परिवार की चर्चा करती रहती है। अगर आप चाहते है कि गर्लफ्रेंड हमे छोड़कर न जाए तो उसके परिवार की चर्चा आपको सुननी ही पड़ेगी।

6.- उनकी हाँ में हाँ मिलाये

अगर आप किसी से प्यार करते है तो हाँ में हाँ मिलाना पड़ेगा। लड़की आपको छोड़कर न जाये, वो आपके ब्रेकअप करना चाहे इसके लिए जरुरी है की आपको उसके हाँ में हाँ मिलाना चाहिए। आप यकीन मानिये अगर आप लड़की की हाँ में हाँ मिलाते है तो लड़की कभी भी आपको छोड़ना नहीं चाहेगी।

7.- कंजूसी को पीछे छोड़ दे

कुछ लड़के कंजूस होते है। मै आपको बताना चाहता हु कि प्यार में कंजूसी करने से काम नहीं चलता है। अगर आप गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च नहीं करते है, उनकी ख्वाहिसे पूरी नहीं करते है तो गर्लफ्रेंड कब तक आपके साथ रहेगी। अधिकतर लड़कियां कंजूस लड़के को पसंद नहीं करती है।

8.- उनके साथ घूमने में आनाकानी नहीं करे

जब गर्लफ्रेंड आपको कही घूमने के लिए कहे तो इंकार नहीं करें। जैसे- शॉपिंग करना, पार्क में घूमने जाना वगैरह। अगर आप घूमने में आनाकानी करेंगे तो गर्लफ्रेंड आपसे ब्रेकअप कर सकती है। इसलिए कोशिश करें कि जब वो घूमने के लिए कह दे तो आप उनके साथ घूमने चले जाये।

9.- दूसरी लड़की की चर्चा नहीं करे

कभी भी गर्लफ्रेंड के सामने दूसरी लड़की की खूबसूरती की चर्चा नहीं करना चाहिए। कुछ लड़के दोस्तों के गर्लफ्रेंड की चर्चा करने लगते है। अच्छा होगा कि आप अपने गर्लफ्रेंड के सामने दूसरी लड़की का नाम भी नहीं लें। अगर आप दूसरी लड़की की चर्चा करेंगे तो उसे लगेगा कि इसको मुझसे ज्यादा दूसरी में इंटरेस्ट है।

10.- उससे ज्यादा उसके परिवार की तारीफ करे

गर्लफ्रेंड का प्यार आपको मिलता रहे इसके लिए उससे ज्यादा उसके परिवार की तारीफ करें। यकीनन आप उसके परिवार की तारीफ नहीं करना चाहते होंगे लेकिन गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए तो ये सब करना ही पड़ेगा। लड़कियां अपनी तारीफ तो सुनना ही चाहती है साथ ही अपने परिवार की तारीफ भी सुनना चाहती है।

11.- कभी भी उनका कॉल नहीं काटे

गर्लफ्रेंड के कॉल को कभी भी नहीं काटे, कुछ लड़के जब व्यस्त होते है तो गर्लफ्रेंड का कॉल काट देते है। ऐसी गलती नहीं करें, अगर आप बहुत ज्यादा व्यस्त है तो कॉल उठाकर उसे बता दें कि मै अभी व्यस्त हु लेकिन कॉल को नहीं काटे। अगर आप गर्लफ्रेंड के कॉल को काटते है तो वो आपसे ब्रेकअप कर सकती है।

12.- उसके नखरे झेलने की आदत बनाये

गर्लफ्रेंड के नखरे तो सब जानते है। कुछ लड़कियां ज्यादा नखरे करती है और कुछ लड़कियां कम नखरे करती है लेकिन नखरे तो सब करती है। कुछ लड़के गर्लफ्रेंड के नखरे से परेशान हो जाते है। प्यार में नखरे तो झेलना ही पड़ेगा लेकिन हाँ अगर आप समझदारी और समझ-बुझ से काम लेते है तो गर्लफ्रेंड के नखरे को कम कर सकते है।

13.- कभी भी उनकी जासूसी नहीं करे

कभी भी गर्लफ्रेंड की जासूसी नहीं करें। कुछ लड़के दोस्तों से या उसके दोस्तों से गर्लफ्रेंड की जासूसी करते है। अगर आपके गर्लफ्रेंड को पता चल जाएगा कि मेरा बॉयफ्रेंड मेरी जासूसी करता है तो आपसे ब्रकअप कर सकती है। इसलिए कभी भी गर्लफ्रेंड की जासूसी नहीं करें।

अब आप समझ गए होंगे ब्रेकअप से बचने का उपाय। अगर आप यह टिप्स अपनाते है तो आपको गर्लफ्रेंड कभी भी आपको नहीं छोड़ेगी। यह टिप्स अपनाने से गर्लफ्रेंड आपको बहुत प्यार करेगी और ब्रेकअप का तो सवाल ही नहीं उठता है।

अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद