कंप्यूटर की लाइफ बढ़ाने के 5 टिप्स

Computer ki Life – कंप्यूटर का उपयोग हम और आप जरूर करते होंगे। आजकल जितने भी काम हो रहे है सब कंप्यूटर की मदद से हो रहे है। कंपनी, बैंक, दुकान, ऑनलाइन काम हर जगह कंप्यूटर की आवश्यकता है। आजकल कंप्यूटर भी हमारे जीवन के एक हिस्सा बन गया है। दोस्तों आमतौर पर लोग एक कंप्यूटर को 4 से 5 साल चलाते है। कुछ लोग 7 से 8 साल भी एक कंप्यूटर को चला लेते है। लेकिन एक कंप्यूटर को 7-8 साल वही लोग चलाते है जो कंप्यूटर का अच्छी तरह से रख-रखाव करना जानते है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कंप्यूटर की लाइफ बढ़ाने के टिप्स। अगर आप चाहते है कि मेरा कंप्यूटर 7 से 8 साल तक ठीकठाक चले तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करना चाहिए। चलिए जानते है कंप्यूटर की लाइफ बढ़ाने में कुछ खास और आसान टिप्स।
1.- धूल से बचाएं
धूल की वजह से कंप्यूटर स्लो हो जाता है। आपके कंप्यूटर के अंदर जितनी धूल जाएगी आपका कंप्यूटर उतना स्लो चलेगा। धूल कंप्यूटर के अंदरूनी पार्ट्स को प्रभावित करता है। धूल की वजह से कंप्यूटर डेड भी हो सकता है। इसलिए अपने कंप्यूटर को धूल से बचाएं। कंप्यूटर में धूल, मिट्टी या कोई भी खाने-पीने की चीज नहीं जाना चाहिए। इन सब चीजों से कंप्यूटर के परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है। कंप्यूटर को ऐसे जगह में नही रखना चाहिए जहां की धूल उड़ती हो। 6 महीने के एक बार कंप्यूटर को डस्ट क्लीनर या कपड़े से साफ करना चाहिए। ऐसा करने पर कंप्यूटर की लाइफ बढ़ जाती है।
2.- गर्मी या हीट से बचाएं
कंप्यूटर की लाइफ बढ़ाने के लिए जरूरी है कि कंप्यूटर को गर्मी से बचाएं। कंप्यूटर को ताप युक्त वातावरण कमरे में नही रखना चाहिए। एक तो कंप्यूटर से वैसे भी हीट निकलता है दूसरे तापयुक्त कमरे में रखने से उसपर विपरीत असर पड़ता है। इसलिए जहां तक हो सके कंप्यूटर को हीट से बचाएं। अगर आप कंप्यूटर को ठंडे कमरे में रखेंगे तो कंप्यूटर की लाइफ बढ़ जाएगी। अगर आप कंप्यूटर को ठंडे कमरे में नही रख सकते तो कम से कम कंप्यूटर को हीट से बचाएं।
3.- उपयोग में नही आने पर कंप्यूटर को बंद रखें
कंप्यूटर जितना ज्यादा चलेगा उतनी उसकी लाइफ घटेगी। कुछ लोग कंप्यूटर पर काम करते है और काम खत्म होने पर कंप्यूटर को बंद नही करते है। कुछ कर्मचारी आफिस में काम खत्म करके कंप्यूटर को बंद किये बिना ही निकल जाते है। ऐसा नही करना चाहिए। ऐसा करने से कंप्यूटर की लाइफ घट जाती है। जब कंप्यूटर से कोई काम न हो तो कंप्यूटर को बंद कर देना चाहिए।
4.- कंप्यूटर को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के पास नही रखें
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। कंप्यूटर से हीट निकलता है। जैसा कि आप जानते है सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से हीट निकलता है। अगर आप कंप्यूटर को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के आस पास रखते है तो इससे कंप्यूटर पर असर पड़ता है। कंप्यूटर के आस पास कोई भी इलेक्ट्रॉनिक मशीन नही रखना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक मशीन से कंप्यूटर का प्रोसेसर पर जोड़ पड़ता है जिससे कंप्यूटर की लाइफ घटती है। अगर आप चाहते है कि हमारा कंप्यूटर ज्यादा दिन तक चले तो कंप्यूटर को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या मशीन से दूर रखें।
5.- Power Backup का प्रयोग करें
कंप्यूटर के लाइफ को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप पावर बैकअप का प्रयोग करें। दोस्तों अगर आप पावर बैकअप का प्रयोग नही करते है तो जब तक लाइट रहती है तब तक तो कंप्यूटर चलता है, लेकिन जब लाइट चला जाता है तो आपका कंप्यूटर अचानक बंद हो जाता है। कंप्यूटर अचानक बंद नही होना चाहिए। अचानक बंद होने से कंप्यूटर के परफॉर्मेंस पर फर्क पड़ता जिससे धीरे धीरे आपके कंप्यूटर की लाइफ घटती है। कंप्यूटर अचानक बंद नही हो इसके लिए UPS का प्रयोग करें। UPS कंप्यूटर को पावर बैकअप देता है। UPS का प्रयोग करने से लाइट जाने के बाद भी कंप्यूटर अचानक बंद नही होगा।
इस तरह से आप अपने कंप्यूटर की लाइफ बढ़ा सकते है। अगर आप हमारे इस टिप्स को अपनाएंगे तो आप निश्चित रूप से लम्बे समय तक एक कंप्यूटर को चला सकते है। तो देर किस बात की अपने कंप्यूटर की लाइफ बढ़ाने के लाइट इस टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दीजिये।
अगर आपको हमारा यह लेख “ Computer ki Life ! कंप्यूटर की लाइफ बढ़ाने के 5 टिप्स” पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जिससे आपके दोस्तों को भी “ Computer ki Life ! कंप्यूटर की लाइफ बढ़ाने के 5 टिप्स ” से संबंधित जानकारी मिल सके। इस लेख में अगर आपको कुछ समझ नही आया है या आपके मन मे कोई सवाल है तो कमेंट करें।
इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा Facebook और Whatsapp पर भी यह पोस्ट Computer ki Life ! कंप्यूटर की लाइफ बढ़ाने के 5 टिप्स ? ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट “ Computer ki Life ! कंप्यूटर की लाइफ बढ़ाने के 5 टिप्स” में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।
अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आप Gyan Maha Sagar की वेबसाइट को Subscribe कर लीजिये। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों, आपका दिन शुभ हो।
Other Similar Posts यह भी पढ़े
मोबाइल खरीदने से पहले ध्यान रखने योग्य 10 बातें
Goole Map Kya Hai ! गूगल मेप (Google Map) कैसे यूज करें
गूगल ड्राइव क्या है ! Google Drive कैसे यूज़ करे
Google Photo ! गूगल पर फोटो कैसे अपलोड करें
Gmail ka Password change ! जीमेल का पासवर्ड कैसे चेंज करते है
Gmail ka Password Reset कैसे करें ! जीमेल पासवर्ड रिसेट कैसे करें