
Computer को सुपर फास्ट कैसे बनाये
Computer का उपयोग करने वाले यूजर के साथ सबसे बड़ी समस्या होती है – Computer Slow (धीमा) चलना। हर यूजर चाहता है की उसका कंप्यूटर फ़ास्ट चले। लोग चाहकर भी Computer को फास्ट नहीं बना पाते है। कुछ लोग फास्ट बनाने के लिए रैम बढ़ा देते है। रैम बढ़ाने से Computer फास्ट तो हो जाता है लेकिन कुछ दिन के बाद slow हो जाता है। इस पोस्ट में मै आपको बताऊंगा कि आप अपने कंप्यूटर को सुपर फास्ट कैसे बनाये। जी हाँ दोस्तों रैम बढ़ाये बिना आप कंप्यूटर को फास्ट बना सकते है।
1.-Computer में ज्यादा डाटा नहीं रखें
अगर आप अपने कंप्यूटर को सुपर फास्ट बनाना चाह रहे है तो इसके लिए सबसे पहले जरुरी है की आप अपने कंप्यूटर में ज्यादा डाटा नहीं रखें, कम डाटा रखें। आपके कंप्यूटर में जितना ज्यादा डाटा होगा, आपका कंप्यूटर उतना Slow चलेगा और जितना कम डाटा होगा, उतना फास्ट चलेगा। इसलिए कंप्यूटर को फास्ट बनाने के लिए उतना ही डाटा रखें जितना जरुरी हो। जो Movie, Video देख लिए है उसे Delete कर दें।
2.-Computer में Anti-Virus जरूर Install करें
दोस्तों शायद आप जानते होगें कि वायरस से कंप्यूटर slow चलता है या वायरस कंप्यूटर को slow कर देता है। वायरस आपके जरुरी फाइल्स को भी Delete कर सकता है। कुछ वायरस तो इतने खतरनाक होते है कि Windows सॉफ्टवेयर को corrupt कर देते है। जिसका परिणाम होता है की आपको फिर से Windows इनस्टॉल करना पड़ता है। कंप्यूटर को फास्ट बनाने के लिए Computer में Anti-Virus जरूर Install करें। कुछ लोग के मन में यह सवाल रहता है कि कौन Anti-Virus अच्छा रहता है। मेरे विचार से Quick Heal Anti-Virus सबसे अच्छा रहता है।
3.-Computer में धूल (Dust) नहीं पड़ने दे।
धूल पड़ने से दुनिया का हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण Slow हो जाता है। Computer भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ही है। अगर आपके Computer में धूल पड़ता है तो आपका कंप्यूटर Slow चलेगा। कंप्यूटर को फास्ट बनाने के लिए धूल नहीं पड़ने दे। अगर आपके कंप्यूटर में धूल है तो धूल हटाने के लिए Blower का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास Blower नहीं है तो कपड़े से भी आप धूल साफ कर सकते है।
4.-Computer के Temporary file को Delete करें।
सभी कंप्यूटर में Temporary file होती है ,ये फाइल किसी काम की नहीं होती है। बल्कि ये आपके कंप्यूटर को स्लो करने का काम करते है। ये फाइल्स दूसरे फाइल की copy होती है। इसलिए सप्ताह में एक बार कंप्यूटर से Temporary file को Delete करते रहें।
Temporary file को Delete कैसे करें
सबसे पहले Windows + R बटन दबायें।
इसके बाद आपको Run Command दिखाई देगा।
अब इस Run Command में temp लिखकर Ok दबायें।

अब आपके सामने temp की फोल्डर खुलेगी। इस फोल्डर में सभी बेकार फाइल्स होती है।
अब Ctrl + A बटन दबाकर Select All कर लें।
इसके बाद Shift + Delete दबाकर Delete कर दें।
यह काम आपको सप्ताह में 1 बार या 10 दिन में 1 बार जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से कंप्यूटर फास्ट चलता है।
5.-कंप्यूटर से “prefetch & %temp%” Files को Delete करें
यह फाइल भी Temporary file की तरह होती है जो आपके कंप्यूटर को slow करती है। इस फाइल को अपने कंप्यूटर से Delete करते रहें।
“prefetch Files को Delete कैसे करें
सबसे पहले Windows + R बटन दबायें।
इसके बाद आपको Run Command दिखाई देगा। अब इस Run Command में prefetch लिखकर Ok दबायें।

अब आपके सामने prefetch की फोल्डर खुलेगी। इस फोल्डर में सभी बेकार फाइल्स होती है।
अब Ctrl + A बटन दबाकर Select All कर लें।
इसके बाद Shift + Delete दबाकर Delete कर दें।
%temp% फाइल को Delete कैसे करें
सबसे पहले Windows + R बटन दबायें।
इसके बाद आपको Run Command दिखाई देगा। अब इस Run Command में %temp% लिखकर Ok दबायें।

अब आपके सामने %temp% की फोल्डर खुलेगी। इस फोल्डर में सभी बेकार फाइल्स होती है।
अब Ctrl + A बटन दबाकर Select All कर लें।
इसके बाद Shift + Delete दबाकर Delete कर दें।
6.-Computer में Disk Cleanup करें
कंप्यूटर में काम करते करते बहुत सी बेकार की फाइल जमा हो जाती है। ये फाइल कंप्यूटर को स्लो कर देते है। इस फाइल को Delete करने के लिए Disk Cleanup करें। Disk Cleanup करने से बेकार फाइल Delete हो जाती है और आपका कंप्यूटर फास्ट हो जाता है।
Disk Cleanup कैसे करें
Disk Cleanup करने के लिए My Computer में जायें। अब C ड्राइव पर Right Click करें। अब Properties में जायें। अब आपके सामने एक Window खुलेगी। आप इसमें Disk Cleanup देख सकते है।

7.-System Performance सही रखें
कंप्यूटर में System Performance को सही करके आप कंप्यूटर को फास्ट बना सकते है। अगर आप System Performance को सही कर देते है तो आपका कंप्यूटर इतना फास्ट चलेगा की आप सोच भी नहीं सकते।
System Performance को सही कैसे करें
सबसे पहले आपको Control Panel में जाना है।
अब System ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब Advanced System Setting पर क्लिक करें।
अब Advanced ऑप्शन में Performance के टैब में Setting पर क्लिक करें।

अब Adjust for best performance ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब Apply पर क्लिक करके Ok बटन पर क्लिक कर दें।
इस तरह से आप System Performance को सही कर सकते है। System Performance को सही कर देने से कंप्यूटर फास्ट बन जाएगा।
Mobile Update कैसे करे? Phone अपडेट करने का आसान तरीका
8.-Desktop पर कम से कम फाइल रखें
Desktop पर आप जितना ज्यादा फाइल रखेगें, आपका कंप्यूटर उतना स्लो चलेगा। कुछ लोग अपने Desktop को फाइलों से भर देते है और उनका कंप्यूटर स्लो हो जाता है। Desktop पर ज्यादा Properties का फाइल जैसे Movie रखने से कंप्यूटर स्लो चलता है। इसलिए Desktop पर कम से कम फाइल रखें और हो सके तो कम Properties का फाइल ही रखें।
9.-छह महीने में एक बार Computer को Format जरूर करें
कंप्यूटर पर काम करते करते कंप्यूटर स्लो हो जाता है। कंप्यूटर को फास्ट बनाने के लिए 6 महीने में 1 बार कंप्यूटर को Format करना चाहिए। Format कर देने से कंप्यूटर फास्ट हो जाता है। कंप्यूटर में कुछ ऐसे वायरस होते है जो Anti-Virus से भी खत्म नहीं होते, लेकिन Format देने से सब वायरस खत्म हो जाता है और कंप्यूटर फास्ट चलने लगता है।
मोबाइल फोन हीट होने के 12 कारण – Mobile Heating Problem
10.-ज्यादा सॉफ्टवेयर Install नहीं करें।
कुछ लोग अपने कंप्यूटर में बहुत सारा सॉफ्टवेयर डाल देते है। कंप्यूटर में ज्यादा सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करने से कंप्यूटर बहुत स्लो हो जाता है। ज्यादा सॉफ्टवेयर डालने से कंप्यूटर पर ज्यादा भार पड़ता है। इसलिए आप कंप्यूटर में उतना ही सॉफ्टवेयर Install करे जितना आपको जरुरत हो और जितने सॉफ्टवेयर पर आप काम करते है। फालतू सॉफ्टवेयर Install करने से क्या फायदा।
दोस्तों यह था कुछ खास टिप्स, आप इस टिप्स को अपनाकर अपने कंप्यूटर को निश्चित रूप से फास्ट बना सकते है।
आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद