Dhanwan banne ke upay !धनवान बनने के 28 उपाय

Dhanwan banne ke upay ! धन प्राप्ति के उपाय

Dhanwan banne ke upay ! आजकल हर कोई धनवान बनना चाहता है। धनवान बनने के लिए लोग न जाने कितने उपाय करते है। अधिक धन पाने के लिए कुछ लोग रात दिन को एक कर देते है। जीवन जीने के लिए धन बहुत जरुरी है। धन के बिना इंसान कुछ भी नहीं कर सकता है। कुछ लोग धन तो बहुत कमाते है लेकिन उनके पास धन नहीं टिकता है। कुछ लोग जन्म से गरीब होते है। कुछ लोग पहले धनी रहते है लेकिन बाद में किसी कारण से गरीब हो जाते है। इस पोस्ट में हम आपको धन प्राप्ति के कुछ अचूक उपाय बताएँगे। अगर आप इस उपाय को करेंगे तो आपको धन की प्राप्ति होगी और आप धनवान बन सकते है।


1.- धन की इच्छा रखने वाले व्यक्ति अपने घर में उचे स्थान पर फिटकरी टांग देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि फिटकरी टांगने से घर में धन की वृद्धि होती है।

2.- धन की कामना करने वाले पुरुष को गुरुवार को बाल, नाखून और दाढ़ी नहीं काटना चाहिए। गुरुवार को बाल और दाढ़ी काटने से गरीबी आती है।

3.- शुक्ल पक्ष के बुधवार को दो हँड़िया लाये। एक हँड़िया को सवा किलो मुंग से भर दें और दूसरी हँड़िया में सवा किलो साबुत नमक ( डलिया वाला नमक ) डालकर दोनों हँड़िया को ढक्कन से ढक दें। अब इस दोनों हँड़िया को अपने घर में किसी साफ जगह पर रख दें। हँड़िया को ऐसे स्थान में रखे जहाँ पर लोगों की नजर नहीं पड़े। यह उपाय करने से धन आगमन के स्रोत बनते है। यह उपाय करने से कारोबार, व्यापर और नौकरी की बाधा समाप्त होती है। यह उपाय को करते समय मन में आस्था विश्वास होना चाहिए।

4.- जब भी रोटी खाये तो सुखी रोटी न खाये। कहने का मतलब यह है कि रोटी खाने से पहले रोटी में घी लगा लें। बिना घी लगा रोटी नहीं खायें। घी लगाकर रोटी खाने से धन की प्राप्ति होती है।

5.-सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का पूजन करें और शिवलिंग पर चावल अर्पित करें। शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर चावल चढाने से अपार धन सम्पदा की प्राप्ति होती है।

6.-घर में झाड़ू छुपाकर रखें। झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखे जहाँ पर लोगों की नजर नहीं पड़े। झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए। अगर आप घर में झाड़ू को जैसे तैसे रख देते है तो आप कितना भी प्रयास कर लें आप धनवान नहीं बन सकते है।

7.-अगर आप धनवान बनना चाहते है तो आपको बकरी पालन नहीं करना चाहिए। बकरी पालने से व्यक्ति दरिद हो जाता है।

8.-अगर आप अपने घर में देवी देवता पर फूल या फूल का माला चढ़ाते है तो ध्यान रखें कि फूल या फूल का माला दूसरे दिन देवी देवता पर नहीं होना चाहिए। दूसरे दिन पहले दिन के चढ़ाये हुए फूल को उतार लेना चाहिए। अगर पहले दिन का चढ़ा फूल दूसरे दिन भी रहता है तो व्यक्ति धनवान नहीं बन सकता।

9.-अगर आप आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते है तो आपको रात में चावल, दही, सत्तू नहीं खाना चाहिए। अगर आप यह नियम का पालन करते है तो आपको जीवन भर गरीबी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

किस दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए भोजन करने के नियम

10.-पैर धोते समय पैर से पैर रगड़कर नहीं धोना चाहिए। अगर आप यह गलती करते है तो आप कभी भी धनवान नहीं बन सकते।

11.-आप अपने घर में जहाँ भी पैसे, आभूषण या कोई बहुमूल्य सामान रखते है तो उसे सदैव उत्तर दिशा के आलमारी में रखें। उत्तर दिशा में धन रखने से धन की वृद्धि होती है।

12.-धन की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नहीं सोना चाहिए। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने से लक्ष्मी रूठ जाती है।

13.-तिजोरी में कौड़ी रखना चाहिए। तिजोरी में कौड़ी रखने से धन की वृद्धि होती है।

14.- अगर सुबह-सुबह कोई भिखारी द्वार पर मांगने आ जाए तो भिखारी को कुछ न कुछ जरूर दे देना चाहिए। अगर आप सुबह के समय भिखारी को निराश कर देंगे तो आप कभी भी धनवान नहीं बन सकते है।

गरीबी आने के 45 कारण

15.- अपने पर्स में पूजा वाले चावल चावल के कुछ दाने रखें। यह उपाय करने से धन की बरकत होती है।

16.- जब आपको माता-पिता से पैसे मिले तो उस पैसे को खर्च नहीं करें। माता पिता से मिले पैसे को पर्स में रखना चाहिए।

17.-धनवान बनने के लिए एकादशी का व्रत रखें। एकादशी का व्रत रखने वाले लोगों पर भगवान की कृपा बरसती है। एकादशी का व्रत करने से घर में धन धान्य किसी चीज की कमी नहीं रहती है। अगर आप विधिपूर्वक एकादशी का व्रत करते है तो आप कभी गरीब नहीं बन सकते है।

18.-पीपल के पत्त्ते पर चार बार राम लिखकर अपने तिजोरी या पर्स में रख दें। यह उपाय करने से घर में धन टिकने की सम्भावना बढ़ जाती है।

19.-धन की इच्छा रखने वाले पुरुष को आलस्य नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि आलसी के पास धन और विद्या नहीं टिक सकता है। इसलिए अगर आपके स्वभाव में आलस्य है तो आलस्य को सदा के लिए त्याग दे। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी का आपके घर में वास होगा।

20.-संध्या के समय तुलसी के पौधे के निकट घी का दीपक जलायें। जिस घर घी का दीपक जलता है, वहाँ धन का आगमन बना रहता है और उस घर में माँ लक्ष्मी का प्रकाश रहता है।
उत्तर दिशा की ओर बैठकर भोजन करें। सोते समय पैर को उत्तर दिशा की ओर करके सोना चाहिए। यह उपाय करने से धन प्राप्ति होती है।

21.-घर में कोई भी कूड़ा या कबाड़ नहीं रखें। घर में कूड़ा-कबाड़ रखना दरिद्रता का संकेत है। इसलिए अपने घर से कूड़ा-कबाड़ को हटा दें।

301 सपनों का मतलब और उनका फल

22.-टूटे फूटे बर्तन का उपयोग करने से दरिद्रता आती है। अगर आप सचमुच धनवान बनना चाहते है तो टूटे फूटे बर्तन का उपयोग नहीं करें।

23.-टूटे पलंग पर सोने से व्यक्ति दरिद्र हो जाता है। अगर आप पलंग पर बैठकर भोजन करते है तो आप धनवान नहीं बन सकते है। इसलिए टूटे पलंग पर नहीं सोयें और पलंग पर बैठकर भोजन नहीं करें।

24.- कुछ लोग पूरा भोजन बनने के पहले ही भोजन करने लगते है। ऐसा करने वाला व्यक्ति दरिद्र ही रहता है। कभी भी पूरा भोजन बनने के पहले भोजन नहीं करना चाहिए।

25.- गाय पालने से गरीबी दूर हो जाती है। अगर आप लाख प्रयास करने के बाद भी धनवान नहीं बन रहे है तो आपको गाय पालना चाहिए। गाय का सेवा करने से धन की कमी नहीं होती है।

26.- जब भी आप सोकर उठते है तो धरती पर पैर रखने से पहले धरती को हाथ से छूकर प्रणाम कर लें। सोकर उठने के बाद धरती को प्रणाम किये बिना धरती पर पैर नहीं रखना चाहिए। यह उपाय करने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है।

27.- जब भी आप बाहर से घर आते है तो कुछ न कुछ लेकर आना चाहिए, चाहे एक कागज का टुकड़ा क्यों न हो। यह उपाय करने से आपके घर में बरकत होगी।

28.-अगर आप पति-पत्नी झगड़ा करते है तो चाहकर भी आप धनवान नहीं बन सकते है। जिस घर में पत्नी का अपमान होता है वहाँ लक्ष्मी नहीं रहती है। धनवान बनने के लिए पति-पत्नी में कभी भी झगड़ा नहीं होना चाहिए।

अब आप समझ गए होंगे धनवान बनने के उपाय।

आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद