
ज्यादा कसरत के नुकसान
ज्यादा कसरत के नुकसान! यू तो कसरत करने से सेहत को बहुत फायदे होते है लेकिन कहा गया है ना कि अति हर चीज की बुरी होती है। अगर आप ज्यादा कसरत करते है तो आपको नुकसान भी हो सकता है। वही सप्लीमेंट्स की अगर बात करें तो ज्यादा सप्लीमेंट्स लेने से सेहत को फायदा नही बल्कि नुकसान हो सकता है। आपने एक कहावत सुना होगा ज्यादा निम्बू तीखी हो जाती है। इसी तरह ज्यादा कसरत नही करना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि ज्यादा कसरत और सप्लीमेंट्स के नुकसान
1.- दिल की बीमारी
ज्यादा कसरत करने से दिल की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। ज्यादा दबाव पड़ने से दिल कमजोर हो सकता है। जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से दिल की बीमारी भी हो सकती है। अगर आपका दिल स्वस्थ है तो समझिये आधा शरीर स्वस्थ है इसलिए ज्यादा कसरत नही करना चाहिए।
2.- नींद नही आना
ज्यादा कसरत वही लोग करते है जिनको बॉडी बिल्डर बनने का शौक होता है। ज्यादा कसरत करने से मन मे गठीले शरीर प्राप्त करने की धुन बन जाती है। इससे शरीर मे कोर्टिशोल की मात्रा बढ़ जाती है। कोर्टिशोल बढ़ने से नींद कम आती है। गठीले शरीर का जूनून होना अच्छी बात है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप नींद और आराम को भी पीछे छोड़ दे।
3.- प्रोटीन के नुकसान
अक्सर लोग जिम से आने के बाद प्रोटीन शेक गटागट पीते है। जब आप प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देते है तो यह आपके किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। हर चीज की एक सीमा होती है। अगर आप जरुरत से ज्यादा प्रोटीन लेंगे तो आपके शरीर को फायदा करे या नहीं करे लेकिन नुकसान जरूर करेगा। इसलिए अपने शरीर को देखते हुए उतना ही प्रोटीन लें जितना आपका शरीर हजम कर सकें।
4.- आपसी संबंध और काम-काज की बर्बादी
गठीला शरीर पाना कोई आसान काम नही है। गठीले शरीर पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कुछ लोग बॉडी बिल्डर बनने के लिए बहुत ज्यादा कसरत करने लगते है। उनको सिर्फ कसरत की ही धुन सवार हो जाती है। जिसका परिणाम यह होता है कि वे परिवार और दोस्तों को टाइम नही दे पाते है और जरूरी काम-काज भी नही कर पाते है।
5.- चोट लगने की आशंका
जो लोग जरूरत से ज्यादा कसरत करते है उनके मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे लोग थकान रहने पर भी कसरत करने लगते है। थकान की वजह से कसरत करने के उपकरणों से चोट भी लग सकती है।
दोस्तों अगर आप गठीला शरीर पाना चाहते है तो कसरत जरुर करें लेकिन दायरे में रहकर। हर चीज की एक सीमा होती है। ऐसा तो है नही की ज्यादा कसरत करने से 2 महीने में आपका शरीर गठीला हो जाएगा। गठीला शरीर बनने में मेहनत और समय लगता है। इसलिए अपने शरीर के हिसाब से ही कसरत करें और सप्लीमेंट्स भी सीमित मात्रा में लें।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद
Other Similar Posts
मॉर्निंग वॉक करने के 10 अचूक और लाजवाब फायदे
सिगरेट छोड़ने के 20 अचूक तरीके
दोपहर का भोजन कब, कैसे और क्या करना चाहिए। 10 ऐसी बाते जो आपके लाखो करोड़ों बचा सकती है।