
दोपहर का भोजन कब, कैसे और क्या करना चाहिए
दोपहर के खाने में अधिकतर लोग गलती कर देते है। दोपहर में भूख बहुत तेज लगती है। इस समय लोग ये नहीं सोचते है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। बस जो मिला और जैसे मिला फटाफट खा लेते है। अगर आप भी इस तरह की गलती करते है तो सावधान हो जाएं क्योंकि आपकी यह आदत एक दिन लाखों की नुकसान कर सकती है। इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे है कि दोपहर का भोजन कैसे और क्या करना चाहिए।
1.- रोटी जरूर खाएं
एक रोटी में 150 कैलोरी पाया जाता है। दोपहर के भोजन में रोटी जरूर लेना चाहिए। कम से कम 2 या 3 रोटी खाना चाहिए। रोटी में आप मक्खन लगाकर भी खा सकते है। मक्खन लगी रोटी खाने से फायदा तो होगा लेकिन इससे चर्बी भी बढ़ सकती है।
2.- थोड़ा चावल खाना चाहिए
चावल अधिकतर लोगों की पसंद है। कुछ लोग को एक दिन चावल नहीं मिले तो उनको ऐसा लगता है कि वो भूखे है। दोपहर के खाने में थोड़ी चावल शामिल करना चाहिए। चावल में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन ध्यान रखे चावल ज्यादा नहीं खाएं। ज्यादा चावल खाने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है। चावल में एक बात और ध्यान रखना चाहिए कि चावल ताजा हो। बासी चावल नहीं खाना चाहिए।
ये भी पढ़े
पान खाने के 13 अचूक और बेमिसाल फायदे
मॉर्निंग वॉक करने के 10 अचूक और लाजवाब फायदे
3.- हरी सब्जी जरूर शामिल करें
भोजन की थाली में कितने भी पौष्टिक खाद्य पदार्थ हो लेकिन हरी सब्जी नहीं है तो वो पौष्टिक नहीं माना जा सकता। खाने की थाली में हरी सब्जी को जरूर शामिल करना चाहिए। हरी और पत्तेदार सब्जी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
4.- दही, छाछ
भोजन में दही मिल जाए तो क्या कहना। दही को शामिल करने से भोजन करने का मजा दुगुना हो जाता है। दोपहर के भोजन में दही या छाछ जरूर होना चाहिए। दही खाने से न केवल आपका स्वाद बढ़ेगा बल्कि दही खाने से खाना ठीक से पच जाता है। दही खाने में एक बात का ध्यान रखे कि दूध के साथ दही नहीं खाना चाहिए।
5.- दाल लें लेकिन उड़द की दाल नहीं
दाल में लोहा पाया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए रोज दिन 2 कटोरी दाल जरूर लेना चाहिए। दोपहर का खाना पौष्टिक तत्व से भरपूर होना चाहिए। इसलिए दोपहर के खाने में दाल जरूर खाना चाहिए।
6.- गुड़
भोजन करने के बाद थोड़ा गुड़ खाना चाहिए। गुड़ खाने से खाना भी ठीक से पच जाता है और गैस की समस्या नहीं होती है। वैसे भी चावल रोटी खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है। भोजन के बाद गुड़ खाने से आपके मीठा खाने की इच्छा भी पूरी हो जाती है।
ये भी पढ़े
रतौंधी के कारण लक्षण और घरेलू उपचार
7.- सलाद
भोजन की थाली में सलाद हो फिर क्या कहना। सलाद को देखकर ही कुछ लोगों के मुह में पानी आ जाता है। दोपहर के भोजन में सलाद लेना नहीं भूलें। सलाद में टमाटर, खीरा, चुकंदर और शलजम को शामिल कर सकते है। सलाद के साथ भोजन करने का मजा ही कुछ और होता है।
8.- बाहर का भोजन नही करें
कुछ लोग दोपहर का भोजन होटल में करना पसंद करते है। अगर आप दोपहर का भोजन होटल में करते है तो याद रखें होटल का भोजन एक दिन आपको लाखों रूपये की चपत लगा देगा। आप कितने भी महँगे होटल या रेस्टोटेंट में भोजन क्यों न करें वो शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। होटल का खाना घर के खाने से अच्छा और स्वादिष्ट हो सकता है लेकिन फायदेमंद नहीं। कुछ लोग स्वाद के चक्कर में होटल में खाना खाते है लेकिन होटल का खाना नुकसान करता है। आप कितने भी व्यस्त क्यों न रहे कोशिश करें कि हमें सिर्फ घर का भोजन करना है। घर का भोजन करने से आप स्वस्थ भी रहेंगे और पत्नी की डांट भी नहीं सुननी पड़ेगी।
9.- धीरे-धीरे भोजन करे
अक्सर देखा जाता है कि लोग दोपहर का भोजन 5 से 8 मिनट में कर लेते है। कभी भी जल्दी भोजन नहीं करना चाहिए। जल्दी भोजन करने से आप भोजन को ठीक से नहीं चबा पाते है। ऐसा भोजन देर से पचता है। कुछ लोग तो दोपहर में ऐसे भोजन करते है कि जैसे उनको फ्लाइट पकड़ना हो। हमेशा भोजन धीरे धीरे और चबाकर करना चाहिए।
10.- भोजन के बाद पानी
अधिकतर लोगो की आदत होतीं है भोजन के बाद गटा गट पानी पीना। भोजन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। तुरंत पानी पीने से पाचक रस पतला हो जाता है। पाचक रस पतला होने से भोजन देर से पचता है। इसलिए भोजन के तुरंत बाद पानी नहीं पियें। भोजन के 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए। खाना खाते समय 2-4 घूंट पानी पीना चाहिए।
अब आप समझ गए होंगे कि दोपहर का भोजन कब, कैसे और क्या करना चाहिए। दोपहर में हमेशा पौष्टिक भोजन करना चाहिए।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद