फ्रिज का पानी पीने के नुकसान – Cold Water Disadvantages

फ्रिज का पानी पीने के नुकसान

disadvantages of cold water, ठंडा पानी पीने के नुकसान, फ्रिज का ठंडा पानी पीने के नुकसान, फ्रिज का पानी पीने के नुकसान, फ्रिज के पानी पीने के नुकसान

फ्रिज का पानी – गर्मी के दिनों ठंडे पानी की जरूरत सब को होती है। हर इंसान गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना चाहता है। ठंडे पानी के लोग अक्सर फ्रिज का प्रयोग करते है। लोग फ्रिज में रखकर पानी को ठंडा करते है। वैसे तो फ्रिज का पानी पीने से मन को संतुष्टि मिलती है लेकिन ये शरीर के लिए नुकसानदेह है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है फ्रिज का पानी पीने के नुकसान। तो चलिए जानते है।

1.- आंतों की समस्या

अगर आप लगातार फ्रिज का पानी पीते है तो आपकी आंते सिकुड़ सकती है। आंते सिकुड़ जाने से भोजन का पाचन ठीक से नही हो पाता है। भोजन नही पचने से कब्ज और गैस जैसी बीमारी हो जाती है। दोस्तों आयुर्वेद में कब्ज को समस्त बीमारियों का जनक माना गया है। जो भोजन आप करते है अगर उसका ठीक से पाचन नही होगा तो आपको पूरा पोषक तत्व नही मिलेगा। इसलिए जितना सके फ्रिज का पानी कम पीना चाहिए।

2.- सर्दी-जुकाम की समस्या

फ्रिज का पानी पीने से आपको सर्दी जुकाम की समस्या भी हो सकती है। फ्रीज में पानी को तापमान करके ठंडा किया जाता है। हम सभी जानते है कि फ्रिज पानी को कृत्रिम रूप से ठंडा करता है। फ्रिज में रखे पानी का तापमान एक समान नही रहता है, घटता बढ़ता रहता है। इस पानी को पीने से आप सर्दी जुकाम से पीड़ित हो सकते है।

3.- गले की परेशानी

अक्सर लोग ठंडे पानी पीने की वजह से गला खराब होने की शिकायत करते है। कुछ लोगों का गला नाजुक होता है। ऐसे लोग जब ठंडा पानी पीते है तो उनके गले मे परेशानी हो जाती है। यहां तक कि ठंडे पानी से आपकी आवाज भी बदल जाती है।

4.- आलस्य

जैसे गुनगुना या गर्म पानी पीने से एनर्जी का एहसास होता है वैसे ही फ्रीज का पानी पीने से सुस्ती आती है। फ्रीज का पानी पीने से बहुत लोगो को आलस्य आ जाता है।

5.- सिरदर्द

जब आप फ्रीज का पानी पीते है तो आपके शरीर का तापमान अचानक बदल जाता है। तापमान  बदलने का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है जो सिरदर्द का कारण बनता है। जरूरी नही है कि ठंडे पानी से सिर में दर्द होने लगेगा लेकिन ठंडे पानी पीने से सिरदर्द हो सकता है।

6.- ब्लड प्रेशर

फ्रीज का पानी जब शरीर मे फैलता है तो रक्त कोशिका सिकुड़ जाती है क्योंकि उसका तापमान ठंडे पानी के तापमान के बराबर नही रहता है। रक्त कोशिका के सिकुड़ने से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। दोस्तों ब्लड प्रेशर वाले लोगों को तो फ्रीज का पानी बिल्कुल नही पीना चाहिए।

7.- बीमारियों का खतरा

जो लोग लगातार ठंडा पानी पीते है तो इससे उनकी इम्यून सिस्टम प्रभावित होती है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने से शरीर में बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।

अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद

Other Similar Posts यह भी पढ़े

ज्यादा कसरत के नुकसान ! ज्यादा सप्लीमेंट्स लेने के नुकसान

चश्मा हटाने और आँखों की रोशनी बढ़ाने के 10 आसान उपाय

Sigret pine ke nuksan ! सिगरेट पीने के 10 नुकसान

सिगरेट छोड़ने के 20 अचूक तरीके

नाइट शिफ्ट करने के 10 बड़े नुकसान