Garam pani ke fayde ! गर्म पानी पीने के 13 फायदे

Garam pani ke fayde ! जल ही जीवन है। पानी के बिना हम जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते। संसार में जितने भी जीव है, सबको जीने के लिए पानी की अहम् भूमिका होती है। हमलोग को प्रचुर मात्रा में पानी पीना चाहिए। जरुरी नहीं है की सिर्फ प्यास लगने पर ही पानी पियें। बिना प्यास के भी पानी पीना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए एक दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पिने से पेट, पाचन तंत्र और त्वचा स्वस्थ रहते है।

पानी पिने के बहुत फायदे है लेकिन क्या आप जानते है कि गर्म पानी पिने के कितने फायदे है। गर्म पानी ठन्डे पानी से दुगुना फायदेमंद है। गर्म पानी पीने का मतलब यह नहीं कि आप पानी को खौलते पानी को पियें। गर्म पानी का मतलब है कि पानी को गुनगुना करके पियें। पेट की कई बीमारियां है जो दूषित पानी पीने के कारण होती है। अगर आप गर्म पानी पीते है तो बिमारियां आपसे कोसो दूर रहेगी। जानते है गर्म पानी पीने के फायदे –

Garam pani ke fayde ! गर्म पानी पीने के फायदे


1.- पेट की बीमारी दूर रहे

अगर आप गर्म पानी पीते है तो आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है। पाचन तंत्र ठीक रहेगा तो खाना भी जल्दी पचेगा। अगर खाना जल्दी पच जाता है तो इसका मतलब पेट स्वस्थ है। गर्म पानी पीने से पेट की बीमारी नहीं होती है।

2.- पाचन शक्ति बढ़ाये

अगर आपको भूख नहीं लगती है, आप थाली देखकर मुँह फेर लेते है तो आपको गर्म पानी में निम्बू का रस, कालीमिर्च और नमक डालकर पीना चाहिए। यदि आप कोल्ड ड्रिंक की जगह निम्बू पानी पीते है तो यह आपके पाचन तंत्र की ठीक करता है और भूख बढ़ा देता है।

3.- मुहांसे से छुटकारा

एक समय था कि मुहांसे सिर्फ लड़कियों को होते थे, लेकिन आजकल लड़को को भी मुहांसे हो रहे है। मुहांसे से लड़के भी काफी परेशान हो जाते है। मुहांसे से बचने का उपाय है – गर्म पानी। सुबह-सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी पी लें। इससे मुहांसे नहीं होंगे और पिंपल्स से भी छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़े कील-मुहाँसे के लक्षण
  कील-मुँहासों होने का कारण

4.- कब्ज से छुटकारा

कुछ लोग कब्ज से बहुत परेशान रहते है। कब्ज के कारण मल बहुत कष्ट से निकलता है। कब्ज पेट के समस्त रोगों की जड़ है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी पीने से 5 दिन में आपको कब्ज रोग से मुक्ति मिल जाएगी।

यह भी पढ़े कब्ज से छुटकारा पाने का घरेलु उपाय

5.- चेहरे पर चमक लाये

अगर आपको त्वचा की समस्या है। अगर आप अपने चेहरे पर चमक लाने चाहते है तो इसका उपाय है – गर्म पानी। इसके लिए आपको सुबह उठने के बाद गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। गर्म पानी पीने से आपकी त्वचा निखर जाएगी। गर्म पानी आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाएगा।

6.- खांसी और खराश दूर करे

अगर आपके गले में खराश है, अगर आपको खांसी की समस्या है, आपका गला साफ नहीं रहता है तो गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी के गरारे करने से गला साफ रहता है। गर्म पानी पीने से खांसी में आराम मिल जाता है।

7.- सांस लेने में परेशानी

सांस लेने में परेशानी तब आती है जब आपका गला साफ नहीं रहता है। गला साफ रखने के लिए गर्म पानी का सेवन करें। सुबह के समय गर्म पानी पीने से गला साफ रहेगा और सांस लेने में परेशानी नहीं होगी।

8.- पीरियड्स में आराम

पीरियड्स लड़कियों और महिलाओं के लिए सामान्य बात है। पीरियड्स में महिलाओं को पेट दर्द से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स में हर महिलाओं को पेट दर्द का सामना करना पड़ता है। इस दर्द से महिलायें परेशान हो जाती है। इस दर्द से बचने के लिए महिलायें बहुत उपाय करती है लेकिन सबसे आसान उपाय है – गर्म पानी का सेवन करना। गर्म पानी पीने से पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से आराम मिलता है।

9.- ब्लड सर्कुलेशन तेज करे

ब्लड सर्कुलेशन धीमी रहने से शरीर में कई समस्या हो सकती है। ब्लड सर्कुलेशन तेज रहना चाहिए। गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है।

10.- सर्दी-जुकाम में आराम

अक्सर ठन्डे पानी के कारण कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम हो जाता है। रात में ठन्डे पानी से नहाने पर सर्दी-जुकाम हो जाता है। सर्दी-जुकाम में गर्म पानी पीने से फायदा होता है। जो लोग गर्म पानी का सेवन करते है उन लोगों को सर्दी-जुकाम बहुत कम होता है।

11.- थकान दूर करे

अगर आप थोड़ा सा काम करने के बाद थक जाते है। अगर आपको दिन में कई बार थकन महसूस होती है तो गर्म पानी पियें। गर्म पानी पीने से थकान से राहत मिलेगी। सुबह उठने के बाद एक गिलास गर्म पानी पी लें। ऐसा करने से आप दिन भर अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे।


12.- झुर्रियां कम करे

आजकल के खाद्य पदार्थ में कुछ न कुछ विषैले तत्व जरूर रहते है। इन खाद्य पदार्थ को खाने से इंसान कम उम्र में ही बूढ़ा दिखने लगता है। प्रदुषण के कारण भी विषैले तत्व शरीर के अंदर चले जाते है। इन सबका परिणाम है की कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां दिखने लग जाते है। झुर्रियां से बचने के लिए गर्म पानी का सेवन करे। रोज दिन गर्म पानी पिने से झुर्रियां कम होती है।

13.- मोटापा कम करे

फास्ट फ़ूड और आराम फरोश जीवन जीने से लोग मोटापे के शिकार हो रहे है। हमारे देश में बहुत लोग मोटापे ,की समस्या से ग्रस्त है। अगर आप मोटापा कम करना चाहते है तो गर्म पानी पीना शुरू कर दें। अगर आप बिना व्यायाम किये अपना वजन कम करना चाहते है तो सुबह उठकर गर्म पानी पीये। गर्म पानी शरीर की अतिरिक्त चर्बी को खत्म कर देता है।

यह भी पढ़े मोटापा कम करने का घरेलु उपाय

अब आप समझ गए होंगे गर्म पानी पीने के फायदे।


आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद