ये 10 काल्पनिक ख्याल जो भविष्य में हकीकत बन सकते है

काल्पनिक ख्याल जो भविष्य में हकीकत बन सकते है।

हमलोग मन में तरह तरह की कल्पना करते रहते है। कल्पनाओं की दुनिया बहुत बड़ी है। कल्पनाओं में कुछ भी संभव है। विज्ञान और तकनीक जिस रफ़्तार से आगे बढ़ रहे है उससे तो ऐसा लगता है कि हम जिस चीज की कल्पना करते है वो हकीकत बन जाएगा। क्या किसी ने सोचा था कि मोबाइल से दूर बैठे लोग से बात हो जाएगा। क्या किसी ने ये सोचा था कि हवाई जहाज उड़ेगा। लेकिन यह सब हो रहा है उसी तरह आप जो कल्पना करते है वो हकीकत बन सकता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है 10 काल्पनिक ख्याल के बारे में जो भविष्य में हकीकत हो सकता है।

1.- आँखों से कंप्यूटर चलेंगे

अभी तो आप अंगुली से कंप्यूटर चलाते है लेकिन वो दिन दूर नहीं जब आप अपनी आँखों से कंप्यूटर चलाएंगे। अगर आप आँखों से कंप्यूटर चलाना चाह रहे है तो कुछ दिन सब्र कीजिए। बहुत जल्द आपका यह सपना साकार हो जाएगा।

2.- आदमी आसमान में उड़ेगा

हर इंसान सोचता है कि काश मैं भी पक्षी की तरह आसमान में उड़ता। वैसे आप अभी भी आसमान में उड़ सकते है लेकिन हवाई जहाज के अंदर बैठकर। लेकिन हर व्यक्ति की चाहत है कब वो बिना हवाई जहाज के आसमान में उड़ेगा।

ये भी पढ़े

दोस्त जो आपको ठन-ठन गोपाल बना देगा

लड़के लड़कियों से बेहतर होते हैं, इन 10 तरीकों से

3.- अधिकतर काम रोबोट करेंगे

विज्ञान और टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुत काम आसान हो गया है। आजकल बहुत ऐसे काम है जो सिर्फ मशीन से हो रहा है। एक सुई के काम से लेकर पहाड़ तोड़ने का काम मशीन से हो रहा है। वो दिन दूर नहीं जब आपके अधिकतर काम मशीन ही करेगी, आपको सिर्फ मशीन को रिमोट से कंट्रोल करनी पड़ेगी। जिस तरह से कंप्यूटर में एक क्लिक करने से सब कुछ हो सकता है उसी तरह आपके सारे काम रिमोट से होगा।

4.- शादी की प्रथा समाप्त हो जाएगी

आजकल लीव इन रिलेशनशिप को देखते हुए ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में शादी की प्रथा समाप्त हो जाएगी। आजकल हर कोई स्वतंत्र जिंदगी जीना चाहता है कोई भी किसी की गुलामी करना नहीं चाहता है। बात सिर्फ लड़को की नहीं बल्कि लड़कियां भी स्वतंत्र रहना चाहती है। ऐसे में कौन यह देखेगा कि माँ बाप जिससे शादी करना चाहेंगे उसी से शादी होगी। लोग अपनी मर्जी से शादी करेंगे। आने वाले दिनों में शादी के लिए कोई माँ बाप से नहीं पूछेगा।

5.- लड़कियों को बहुत कम कपडे पहनने पड़ेंगे

हमारे देश में पश्चिमी सभ्यता का कितना प्रभाव पड़ा है ये बताने की जरुरत नहीं है। लड़कियां आजकल कम कपडे पहन रही है उनके कपडे दिनों दिन छोटे होते जा रहे है। ये तो आपको भी दीखता होगा कि लड़कियां आज कैसे कैसे कपडे पहनती है। फैशन के इस दौड़ में लड़कियों की यही सोच बन गयी है कि जो लड़की जितना कम कपडे पहनती है वही मॉडर्न है। पश्चिमी सभ्यता को जिस रफ्तार से लड़कियां अपना रही है उससे तो यही लगता है कि भविष्य में लड़कियों को बहुत कम कपडे पहनने पड़ेंगे।

6.- पानी पर चल सकेंगे

जैसे धरती पर आप यात्रा करते है वैसे ही पानी पर भी यात्रा करते है लेकिन नाव या पानी वाले जहाज से। धरती पर आप बिना किसी आधार के चल सकते है लेकिन पानी पर नहीं चल सकते है। अगर आप पानी पर चलना चाहते है तो कुछ दिन इंतज़ार कीजिए। अब वो दिन दूर नहीं जब आप पानी पर चल सकेंगे। विज्ञान जिस रफ्तार से तरक्की कर रहा है उससे ऐसा अनुमान है कि विज्ञान जल्द ही पानी पर चलने का उपाय खोज लेगा। कुछ दिन में पानी पर चलने की इच्छा जरूर पूरी होगी।

ये भी पढ़े

करोडपति हो या अरबपति- ये वो 5 चीज़ें है जो पैसा नहीं खरीद सकता

7.- 2 मिनट में खाना बन जाएगा

पहले चावल और दाल पकाने में कितना समय लगता है। आज आप चावल और दाल 20 मिनट में पका सकते है। प्रेशर कुकर से आप 20 मिनट में चावल और दाल बना लेते है लेकिन आने वाले दिनों में आप 2 मिनट में चावल दाल बना सकते है। हो सकता है कि आपको मेरी बात पर यकीन न हो, आपको यह कल्पना लग सकता है लेकिन विज्ञान एक ऐसा प्रेशर कुकर बना देगा जिससे आप 2 मिनट में ही खाना बना लेंगे।

8.- घर बैठे काम करना

ऑफिस में काम करने वाला हर इंसान सोचता है काश कितना अच्छा होता जब ऑफिस का काम घर से कर लेते। अगर आपकी यह ख्वाहिस है तो बहुत जल्द पूरी होगी। आजकल जिस रफ्तार से ऑनलाइन सबकुछ हो रहा है उसी तरह आप ऑफिस का काम घर बैठे बैठे ही कर सकते है। कुछ लोगों का ऑफिस इतना दूर होता है कि उन्हें जाने में घंटो लग जाता है। आने वाले दिनों में काम करने के लिए ऑफिस जाने की जरुरत ही नहीं रहेगी।

9.- मंगल गृह पर प्रॉपर्टी बिकेगी

धनी लोगों को प्रॉपर्टी की बहुत भूख होती है। जो लोग धरती के प्रॉपर्टी से संतुष्ट नहीं है वो मंगल ग्रह पर प्रॉपर्टी खरीदेंगे। मंगल ग्रह पर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अरबपतियों की लम्बी कतार लगेगी। देखना यह है की मंगल ग्रह पर कौन आदमी प्रॉपर्टी बेचेगा और कौन खरीदेगा।

10.- विद्यार्थी थ्योरी नहीं बल्कि प्रेक्टिकल पढेंगे

आने वाले समय में विद्यार्थियों को थ्योरी पढ़ने का फुर्सत ही नहीं मिलेगा। ऐसे में टीचर थ्योरी छोड़कर सीधा प्रैक्टिकल बताएँगे। भविष्य में लोग इतने व्यस्त रहेंगे कि टीचर को घंटो लेक्चर देने की जरुरत नहीं होगी। ऐसा भी हो सकता है की पढ़ने पढ़ाने का तरीका बदल जायेगा और स्टूडेंट कम समय में ही ज्यादा सिख लेंगे।

अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद