जल्दी गर्भधारण के उपाय ! जल्दी गर्भवती होने के 10 उपाय

जल्दी गर्भधारण के उपाय

जल्दी गर्भधारण के उपाय,how to get pregnant

जल्दी गर्भधारण के उपाय ! गर्भधारण की समस्या आजकल आम हो गई है। आजकल कुछ औरतों को गर्भ धारण करने में समस्या आती है। यह समस्या उस समय और जटिल हो जाती है जब आपकी शादी के 4 से 5 साल हो जाते है। जो औरत 4 से 5 साल में माँ नहीं बन पाती है वो अपने आप में बहुत हीन भावना महसूस करने लगती है। शादी के बाद हर औरत की प्रथम चाहत होती है माँ बनना। औलाद का सुख संसार का बहुत बड़ा सुख है। गर्भधारण करने में असमर्थ औरत को पड़ोसियों के ताने सुनने पड़ते है। हद तो तब हो जाती है जब अपने परिवार के लोग ताने मारने लगते है। माँ नहीं बन पाने से कोई भी औरत बहुत परेशान हो जाती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे माँ बनने के कुछ आसान उपाय –

1.- सेहतमंद आहार खाएं

माँ बनने के लिए सेहतमंद भोजन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर आप सेहतमंद भोजन नहीं लेगें तो आप माँ नहीं बन सकेगें। इसलिए यह जरुरी है की आप स्वस्थ और संतुलित आहार लें। संतुलित आहार का मतलब यह नहीं नहीं का आप बहुत खाना खायें। आप उतना ही खाना खायें जितना आप पचा सकते है। आहार में आपको फल, हरी सब्जी, दूध, पनीर का सेवन प्रचुर मात्रा में करना चाहिए। पौष्टिक आहार लेने से आपकी गर्भधारण की सम्भावना बढ़ जाएगी।

2.-धूम्रपान छोड़ें

कुछ औरतें धूम्रपान करने के कारण माँ नहीं बन पाती है। धूम्रपान करने से प्रजनन अंग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लम्बे समय तक धूम्रपान करने वाली औरत कभी माँ नहीं बन पाती है। इसलिए अगर आप धूम्रपान करती है तो इसे आज से ही छोड़ दे। धूम्रपान से प्रजनन क्षमता घट जाती है।

गर्भावस्था के 13 प्रमुख लक्षण

3.-शराब का सेवन नहीं करें

शराब का सेवन करने से आपकी प्रजनन क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। शराब का सेवन स्त्री-पुरुष दोनों के लिए हानिकारक है। इसलिए अगर आप बच्चे पैदा करना चाह रहे है तो शराब को छोड़ दे। वैसे जो लोग शराब के आदि होते है उनके लिए शराब छोड़ना थोड़ा कठिन होता है। लेकिन अगर आप चाह लें तो शराब छूट सकती है।

4.-तनावमुक्त रहें

गर्भधारण करने के लिए तनावमुक्त रहना बहुत जरुरी है। तनावयुक्त रहने से स्त्री-पुरुष दोनों के प्रजनन अंग कमजोर हो जाते है। शोध में यह प्रमाणित हो चूका है कि तनावयुक्त रहने वाली औरतें बाँझ हो जाती है। इसलिए बच्चे पैदा करने के लिए पति-पत्नी दोनों को खुश रहना चाहिए। खुश रहने से आपके प्रजनन अंग मजबूत और सबल रहेंगे जिससे गर्भधारण करने की सम्भावना बढ़ जाएगी।

5.-नियमित संभोग करें, मगर अनुशासित नहीं

गर्भधारण करने के लिए सबसे जरुरी है संभोग करना। कुछ लोग रोज दिन संभोग करते है और कुछ लोग 4-5 दिन के अंतराल से संभोग करते है। संभोग नियमित रूप से करें। इसका मतलब यह नहीं की आप रोज दिन संभोग करें, कहने का मतलब है की हर दूसरे या तीसरे दिन संभोग करें। इस तरह संभोग करने से गर्भधारण होने की काफी सम्भावना रहती है।

प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं

6.-एकाएक संभोग नहीं करे।

संतान पैदा करने के लिए सिर्फ संभोग करना ही पर्याप्त नहीं है। कुछ लोगों को ऐसा महसूस होता है जैसे कि वे सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए ही संभोग कर रहे है। पति-पत्नी में प्यार और रोमांस होना चाहिए। अपने पार्टनर के साथ प्यार और रोमांस बनाये रखें। कुछ लोग पत्नी को उत्तेजित नहीं करते और एकाएक संभोग करने लगते है जिससे स्त्री का डिम्बोत्सर्जन ठीक से नहीं होता है और गर्भधारण नहीं हो पाता है। गर्भधारण करने के लिए 10-15 मिनट पत्नी को प्यार, रोमांस और फोरप्ले करके उत्तेजित करे उसके बाद संभोग करें।

7.-व्यायाम करें

व्यायाम करने से प्रजनन अंग मजबूत बनते है। गर्भधारण करने के लिए पति पत्नी दोनों को व्यायाम करना चाहिए। जो लोग कुर्सी पर बैठकर काम करते है उनके लिए व्यायाम करना बहुत जरुरी है। रोज दिन व्यायाम करने से प्रजनन अंग सबल होगें और गर्भधारण होने की सम्भावना बनेगी।

8.-दोनों साथ घूमने जाएं

आप दोनों कंसेप्शनमून पर जाएं। कंसेप्शनमून उस छुट्टी को कहते है जो केवल गर्भधारण करने के लिए लिया जाता है। रोजमर्रा की जिंदगी से परेशान होकर पति पत्नी दोनों कही घूमने के लिए चले जाएं।

9.-स्वस्थ और शांत वातावरण में रहें।

दूषित वातावरण में रहने से गर्भधारण करने की क्षमता पर गलत प्रभाव पड़ता है। दूषित वातावरण जैसे – कारखानों , कीटनाशक रसायनों और गंदे नालें वाले जगहों पर नहीं रहना चाहिए। ऐसे जगहों पर रहने से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। गर्भधारण करने वाली महिला को कुछ समय के लिए प्राकृतिक और शांत वातावरण में रहना चाहिए।

10.-कुछ आदतों में बदलाव करें

लैपटॉप को गोद में लेकर इस्तेमाल करने से, मोबाइल को जेब में रखने से, तंग अंडरवियर पहनने से, तम्बाकू सेवन करने से शुक्राणु कमजोर हो जाते है और उनका उत्पादन पर असर पड़ता है। अगर आप बाप बनना चाह रहे है तो आपको ये सब आदत छोड़ देना चाहिए।

आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद