स्त्रियों का स्वभाव
स्त्रियों का स्वभाव – कहा गया है कि स्त्रियों को जानना बहुत कठिन है। बड़े बड़े लोग भी स्त्रियों को नही जान पाए है। स्त्री स्वभाव को समझना आसान नही है। लेकिन अगर आप किसी स्त्री के स्वभाव को जानना चाहते है तो एक उपाय से आसानी से जान सकते है। जी हाँ दोस्तों स्त्री के जन्म के महीने से आप उस स्त्री के स्वभाव के बारे में जान सकते है। ज्योतिष शास्त्र में अनुसार स्त्री का स्वभाव उनके जन्म के महीने के अनुसार बनता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि स्त्रियों के जन्म के महीने से उनका स्वभाव कैसे जाने।
जनवरी-फरवरी में जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वभाव
इस महीने में जन्म लेने वाली महिलायें आकर्षक और गोरे जिस्म की मालकिन होती है। इनका चेहरा बहुत आकर्षक होता है कोई भी इनको देखकर आकर्षित हो सकता है। जो महिलाएं जनवरी-फरवरी में जन्म लेती है वो हरेक गृह कार्य मे कुशल होती है। ये स्वभाव हँसमुख होता है। वैसे तो इस महीने में जन्म लेने वाली स्त्रियों में सारे गुण होते है लेकिन ये स्त्रियां आरामफरोश होती है, इनको आराम करना बहुत पसंद होता है। इनके ज्यादा आराम करने के कारण कभी कभी इन्हें अपने पति से मतभेद भी हो जाता है। ये महिलाएं घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखती है। इनका स्वभाव कोमल होता है जिससे हर कोई इनसे बात करना पसंद करता है। दूसरे लोग भी इनकी तारीफ करते है।
मार्च-अप्रैल में जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वभाव
मार्च-अप्रैल में जन्म लेने वाली स्त्रियां का दिल साफ होता है। इनको छल कपट पसंद नही होता है। ये न तो कपट करती है और न ही ये कपटी लोगों को पसंद करती है। इनको घुमा फिराकर बात कहना नही आता है। दूसरे शब्दों में कहे तो ये स्पष्टवादी होती है। ये चरित्रवान और मृदुभाषी होती है। किस आदमी से कैसे और क्या बोलना इनको अच्छे से पता होता है। ये धर्म कर्म में रुचि रखने वाली होती है। ईश्वर के प्रति इनकी बहुत आस्था रहती है। ऐसी स्त्रियां अपने जीवन मे बहुत धन और पुत्र प्राप्त करती है। ये हर चीज में माहिर होती है। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है, लेकिन इनमें एक अवगुण होता है कि ये बहुत जिद्दी होती है। अगर कोई इन्हें तकलीफ पहुंचाने वाली बात कह दे तो ये उस बात को पकड़े रहती है।
मई-जून में जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वभाव
मई-जून अर्थात ग्रीष्म ऋतु में जन्म लेने वाली स्त्रियां बहुत गुस्सैल स्वभाव की होती है। इन स्त्रियों को गुस्सा बहुत आता है। वैसे तो स्त्रियों को पुरुषों से ज्यादा गुस्सा आता है लेकिन मई-जून में पैदा होने वाली महिलाओं का गुस्सा उनके नाक पर रहता है। इनका रूप गुलाबी होता है। ये अपने पति से बहुत प्रेम करती है और उनका बहुत ध्यान रखती है। ये केवल पति से ही नही बल्कि घर के सभी सदस्यों से भी बहुत प्रेम करती है। चुकी इनका जन्म गर्मी के महीने में होता है इसलिए इनमें कामवासना बहुत ज्यादा होती है। ये चालाक और व्यवहार कुशल तो इतनी होती है कि कोई भी इंसान इनके व्यवहार से तुरंत प्रभावित हो जाता है।
जुलाई-अगस्त में जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वभाव
जो स्त्रियां जुलाई-अगस्त में जन्म लेती है उनका जीवन ऐशोआराम से बीतता है, ये तमाम सुख-सुविधा प्राप्त करती है। ये स्त्रियां गुणों की भंडार होती है, इनके गुणों को देखकर हर कोई इनका सम्मान करता है। ये अपने पति और पति के परिवार का भरपूर ख्याल रखती है। ये स्त्रियां जो अपने मन मे ठान लेती है उसे पूरा करके रहती है। लोग इनके गुणों के कायल होते है। ये अपने सिद्धांतों से समझौता नही करती है। लोग पीठ पीछे भी इनकी तारीफ करते है। इनमें एकही कमी होती है कि ये कड़वी बात मुहँ पर कह देती है जिससे कभी कभी दूसरों से इनके संबंध भी खराब हो जाते है।
सितंबर-अक्टूबर में जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वभाव
सितंबर-अक्टूबर में जन्म लेने वाली स्त्रियां किस्मत वाली होती है। इनको ऐसा पति मिलता है जो इन्हें दुनिया का तमाम सुख देता है। वैसे तो ये स्त्रियां सांवली होती है लेकिन ये सभी कार्यों में दक्ष होती है। इनके पति और पति के परिवार इनका बहुत सम्मान करते है क्योंकि ये सबका ख्याल रखने वाली होती है। इनका मन शांत नही रहता है, ये अपनी कामवासना को छिपाने की कोशिश करती है। इनको गुस्सा जल्दी आ जाता है लेकिन ये मुस्कुराकर बात करती है। ये कोई काम को देर से करती है क्योंकि इन्हें चीजों को परखने की आदत होती है। दोस्तों वैसे तो ये हँसमुख होती है लेकिन यदि इनकी कोई इच्छा पूरी न हो बहुत जल्दी निराश भी हो जाती है। सबका सारांश यह है कि कुछ भी हो ये जीवन मे सुखी रहती है और इनको जीवन मे दुख के क्षण बहुत कम आते है।
नवंबर-दिसंबर में जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वभाव
जिन स्त्रियों का जन्म नवंबर-दिसंबर के महीने में होता है वो बहुत आलसी होती है। इनमें फुर्ती का अभाव होता है। इनका स्वभाव सुस्त रहता है जिसके कारण इनके पति इनमें ज्यादा रुचि नही लेते है। ये स्त्रियां बहुत डरपोक होती है, इनको छोटी-छोटी बातों से भी डर लगता है। अगर कोई इन्हें डराने वाली बात कह दे तो ये भयभीत होकर पानी पानी हो जाती है। इनमें आत्मविश्वास की कमी रहती है, ये जल्दी किसी बात का निश्चय नही कर पाती है। ये छोटे कद का और सांवली होती है। ये अतिथियों का उतना सम्मान नही करती जितना करना चाहिए। इनकी आदत कड़वी बात बोलने की भी होती है। ये अपने परिवार का हद से ज्यादा ध्यान रखती है। ये एक एक पाई जोड़ती है।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद

Other Similar Posts यह भी पढ़े
4 चीज के बिना जिंदगी जीने का मजा ही नही है।
खुद को आकर्षक बनाने के 8 तरीके कभी फेल नही होते