
Jhadu rakhne ka upay ! आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गो को यह कहते सुना होगा कि झाड़ू पर पैर नहीं लगाओ, झाड़ू को जैसे-तैसे नहीं रखो। शाम को घर में झाड़ू नहीं लगाओ आदि। वास्तुशास्त्र के अनुसार हर चीज का अपना महत्व होता है। अगर आप हर चीज का उपयोग वास्तुशास्त्र के नियम के अनुसार करते है तो आपके घर धन-संपत्ति, सुख, शांति आती है और अगर किसी चीज का उपयोग वास्तुशास्त्र के नियम के विरुद्ध करते है तो दुःख और अशांति आती है। इस पोस्ट में हम आपको झाड़ू के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बात बताने जा रहे है। घर में झाड़ू को कैसे रखना चाहिए। झाड़ू किस समय लगाना चाहिए। आप इस पोस्ट में जानेंगे।
Jhadu rakhne ka upay ! झाड़ू के बारे में जानकारी
1.- शास्त्रों के अनुसार शाम के समय घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। शाम के समय माँ लक्ष्मी घर में पधारती है उस समय जिसके हाथ में झाड़ू देखती है उसको दरिद्र होने का श्राप देकर चली जाती है। इसलिए शाम के समय किसी भी हालत में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।
2.- झाड़ू को उल्टा नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को उल्टा रखना अशुभ होता है। जिस घर में झाड़ू को उल्टा रखा जाता है वहाँ अशांति रहती है और कलह उत्पन्न होता है। उस घर में आपस में ही लड़ाई-झगडे की सम्भावना बनती है। अगर आप अपने घर में शांति चाहते है तो झाड़ू को उल्टा नहीं रखें।
3.- झाड़ू में लात नहीं लगाना चाहिए। झाड़ू को लांघना भी नहीं चाहिए। आपके द्वारा झाड़ू का अनादर नहीं होना चाहिए। झाड़ू को लात लगाने से धन की कमी होने लगती है।
ये भी पढ़े धनवान बनने के 28 उपाय
गरीबी आने के 45 कारण
4.- ऐसी मान्यता है की झाड़ू को घर में छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को ऐसी जगह रखे जहाँ किसी की नजर नहीं पड़े।
5.- घर में पोछा लगाने से पहले झाड़ू जरूर लगाना चाहिए। जो बिना झाड़ू लगाये पोछा लगाता है उसका पुण्य नष्ट हो जाता है और वह दरिद्र हो जाता है।
6.- अगर आपके घर से कोई सदस्य कही बाहर यात्रा पर गया हो तो उसके जाते ही तुरंत झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। अगर आप यह गलती करते है तो यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति को बहुत कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। झाड़ू लगाना है तो उनके जाने के एक दो घंटे बाद झाड़ू लगायें।
7.- अगर आप नया घर बनवायें है तो नये घर में पुराना झाड़ू लेकर नहीं जाना चाहिए। अगर आप यह गलती करते है तो अशुभ होता है।
8.- किसी भी हालत में झाड़ू को घर से बाहर या छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में चोरी होने का योग बनता है।
9.- कभी-कभी ऐसा देखा जाता है कि बच्चे अचानक झाड़ू उठाकर झाड़ू लगाने लगते है। यह घर में किसी अतिथि को आने का संकेत देता है।
10.- रात में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। रात में कूड़ा भी नहीं फेकना चाहिए।
11.- सपने में झाड़ू देखन शुभ होता है। अगर आप सपने में अपने आपको झाड़ू लिए देखते है तो इसका मतलब यह है की आपका सौभाग्य बढ़ने वाला है।
अब आप समझ गए होंगे कि घर में झाड़ू को कैसे रखना चाहिए। झाड़ू किस समय लगाना चाहिए।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद