झूठ पकड़ने के 15 जबरदस्त और अचूक तरीके

हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी झूठ जरूर बोलता है चाहे वह किसी भी कारण से बोले। कोई अच्छे से झूठ बोलता है तो कोई खराब, लेकिन बोलते सब है। कोई व्यक्ति ज्यादा झूठ बोलता है कोई कम झूठ बोलता है। लोग अक्सर अपनी गलतियों को छुपाने के लिए झूठ बोलते है। इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है झूठ पता लगाने के कुछ खास टिप्स। अगर आप किसी व्यक्ति का झूठ पकड़ना चाहते है तो ये टिप्स आपके काम का है। Jhoot pakadne ke tarike

Jhoot pakadne ke tarike ! झूठ पकड़ने के 15 तरीके

1.- हाव-भाव बदलना

लोग जब झूठ बोलते है उनके चेहरे के भाव बदल जाते है। झूठ बोलने वाला व्यक्ति भीतर-भीतर ही शर्मिंदा रहता है। अगर आप उसके चेहरे को गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि वो झूठ बोल रहा है। ईमानदार व्यक्ति का चेहरे पर कोई परेशानी या विकार नहीं दीखता है जबकि झूठ बोलने वाले के चेहरे पर परेशानी, भय और कई विकार दिखाई पड़ते है। सिर्फ चेहरे देखकर आप जान सकते है कि सामने वाला सख्स झूठ बोल रहा है।

2.- मुस्कराहट बदलना

जब कोई झूठ छिपाने की कोशिश करता है तो उसका मुस्कराहट बदल जाता है। झूठ बोलने वाला व्यक्ति बनावटी हंसी हंसता है। नेचुरल हंसी और बनावटी हंसी में बहुत फर्क होता है। झूठ बोलने वाला व्यक्ति अगर मुस्कुरा रहा है तो उसके मुस्कराहट में भय और परेशानी की एक रेखा दिखाई पड़ती है। झूठ छिपाने के प्रयास में हंसी बदल जाती है।

3.- मुँह ढककर बात करना

आमतौर पर देखा जाता है कि झूठ बोलने वाला इंसान झूठ पकड़े जाने के डर से सामने बात करने से डरता है। जब आप उससे बात करते है तो वह मुंह ढकने लगता है। अगर कोई शख्स बात करते समय मुँह ढकने का प्रयास कर रहा है तो समझ लें कि वो झूठ बोल रहा है।

4.- नाक और मुँह छूना

झूठ बोलते समय कुछ लोग अपना नाक छूते है क्योंकि झूठ बोलते समय आत्मविश्वास कम जाता है इसी कारण लोग झूठ बोलते समय अपना हाथ को नाक पर ले जाते है। अगर आपके सामने भी कोई व्यक्ति बात करते समय अपने नाक को ढकने की प्रयास करता है तो समझ ले कि कुछ गड़बड़ जरूर है।

5.- आँख नहीं मिलना

झूठ बोलने वाला इंसान आपसे जल्दी आँख नहीं मिला सकता क्योंकि उसके मन में ये डर बना रहता है कि अगर मैं आँख मिलाकर बात करू और वो मेरे हाव भाव से सच्चाई पकड़ ले। इसी वजह से झूठ बोलने वाला इंसान आँखों से आँख मिलाकर बात नहीं करता है। एक कहावत है चोर की दाढ़ी में तिनका, कहने का मतलब यह है कि झूठ बोलने वाला आदमी खुद व् खुद संशय में रहता है कि मेरी झूठ पकड़ में न आ जाय।

सच्चे प्यार की 40 निशानीयां

6.- पसीना आना

आमतौर पर देखा जाता है झूठ बोलने वाले के चेहरे पर पसीना आने लगता है क्योंकि झूठ बोलने से व्यक्ति अंदर ही अंदर परेशान हो जाता है और परेशानी की वजह से चेहरे पर पसीने आ जाते है। जब व्यक्ति झूठ को छिपाने लगता है तो उसका मन शांत नहीं रह पाता है। उस क्षण मन झूठ छिपाने का उपाय खोजने लगता है। ऐसे में मनःस्थिति बिगड़ जाती है जिसके कारण अपने आप पसीना निकलने लगता है।

7.- एक ही बात बार बार बोलना

अगर कोई शख्स बार को बार-बार दोहरा रहा है तो समझ ले की दाल में काला है। झूठ को छिपाने के लिए व्यक्ति एक ही बात को बार-बार बोलता है। बार-बार बोलकर वह यह साबित करने की कोशिश करता है कि मैं एकदम सच बोल रहा हु।

पत्नी को खुश रखने का 51 तरीका

8.- आवाज में परिवर्तन

अगर बोलने वाले शख्स के आवाज में कुछ परिवर्तन दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि वो झूठ बोल रहा है। झूठ बोलने वाला व्यक्ति कभी धीरे बोलता है और कभी तेज बोलता है। बोलते समय आवाज की पिच बदल जाती है। झूठ बोलते समय मन झूठ छिपाने का उपाय सोचने लगता है। ऐसे में व्यक्ति का ध्यान अपने आवाज से हट जाता है। आवाज से ध्यान हटने के कारण आवाज बदल जाती है।

9.- साँस तेज चलना

मन जब शांत रहता है तो साँस की गति धीमी रहती है लेकिन जब मन में हलचल हो तो साँस की गति तेज हो जाती है। झूठ बोलते समय इंसान के मन में हलचल होने लगता है इस हलचल के कारण साँस की गति तेज हो जाती है। अगर कोई व्यक्ति बोलते समय तेज साँस लेता है तो समझ ले वो इंसान झूठ बोल रहा है।

पति की 10 हरकतें – जिन्हे देखकर पत्नी को आता है गुस्सा

10.- किसी बात को विस्तार से बताना

अगर कोई व्यक्ति किसी सवाल का जवाब विस्तार से दे रहा है तो समझ लें कि वो झूठ बोल रहा है। झूठ बोलने वाला व्यक्ति विस्तार से बोलता है क्योंकि को ज्यादा डिटेल देकर यह दिखाना चाहता है कि मैं बिलकुल सच बोल रहा हु। किसी बात को जरुरत से ज्यादा विस्तार करके बताने वाला इंसान ये सोचता है कि ज्यादा बात बताने से कोई हमपर संदेह नहीं करेगा और मेरी झूठ बोलने की चाल काम कर जायेगी।

11.- आत्मविश्वास में कमी

सच बोलने वाला इंसान आत्मविश्वास से भरपूर रहता है जबकि झूठ बोलने वाले इंसान में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। आप उसके शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें। झूठ बोलते समय व्यक्ति पैर का मूवमेंट कम रखता है। चेहरे पर भय और परेशानी के लक्षण व्यक्ति के झूठ को अपने आप बता देते है।

12.- हाथ पीछे करना

आपने देखा होगा कि झूठ बोलते समय लोग अपने हाथ पीछे रखते है। आखिर ऐसा क्या है जो झूठ बोलते समय लोग हाथों को पीछे रखते है। दरअसल झूठ बोलने वाला व्यक्ति सामने आना नहीं चाहता है या उसको सामने आने उसके मन में एक डर बना रहता है कि मेरा झूठ कोई पकड़ न ले।

13.- बालों पर हाथ फेरना

लोग अक्सर झूठ बोलते समय बालों पर हाथ फेरते है। अगर आपके सामने भी कोई व्यक्ति बात करते समय बालों को फेर रहा है तो समझ ले की वो झूठ बोल रहा है। झूठ बोलने वाला व्यक्ति अंदर से दर जाता है उस दर को छुपाने के लिए बालों पर हाथ फेरने लगता है।

14.- इधर-उधर झाकना

झूठ बोलने वाला व्यक्ति इधर-उधर झांकता है। दरअसल झूठ बोलने वाले व्यक्ति में आँखों से आँख मिलाकर बात करने का साहस नहीं रहता है क्योंकि उसे लगता है कि आँखों से आँख मिलाकर बात करने में सामने वाला मेरा झूठ न पहचान लें। इसी वजह से झूठ बोलने वाला व्यक्ति इधर-उधर देखता है।

15.- घबराहट होना

जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता है तो उसके चेहरे पर घबराहट सी रहती है। अगर कोई ध्यान से देखे तो घबराहट दिख सकती है। झूठ बोलने वाला व्यक्ति झूठ के साथ अपनी घबराहट भी छिपाने की कोशिश करता है। झूठ और घबराहट दोनों को छिपाने में व्यक्ति उलझ जाता है और इस वजह से वो और घबरा जाता है।

इस तरह से आप किसी भी व्यक्ति का झूठ आसानी से पकड़ सकते है। झूठ पकड़ना कोई कठिन काम नहीं है। कहते है दिल की बात आँखे कह देती है। कोई भी व्यक्ति कितना भी झूठ छिपाने का प्रयास करे। उसके चेहरे और आँखे झूठ बयां कर देते है।

आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद