4 चीज के बिना जिंदगी जीने का मजा ही नही है।

जिंदगी जीने का मजा

आजकल लोगों की तमाम आवश्यकता है। इंसान जैसे जैसे प्रगति कर रहा है। आवश्यकतायें बढ़ती जा रही है। वैसे तो हमारी मूलभूत आवश्यकतायें रोटी, कपड़ा और मकान ही है। लेकिन इंसान को कितना भी मिल जाए, वो कभी संतुष्ट नही होता। मनुष्य की इच्छाएं अनंत है। इस लेख में हम आपको 4 चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिसके बिना जिंदगी नीरस है, सुना है। 4 चीजों के बिना जिंदगी का कोई आनंद ही नही है। तो चलिए जानते है।

1.- पैसा

पैसा इंसान की सबके बड़ी आवश्यकता है। पैसे के बिना जीवन जीने का कोई मतलब ही नही है। पैसा है तो सब कुछ है। कहा जाता है दादा बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया। कहने का मतलब यह है कि अगर आपके पास पैसा होगा तो दुनिया आपको पूछेगी। अगर आपके पास पैसा नही होगा तो दुनिया तो दूर, आपके अपने लोग भी आपको नही पूछेंगे। तो पैसा जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है। जीने का अमीर भी जीता है और गरीब भी जीता है लेकिन गरीब कैसे अपना गुजारा करता है यह आपको अच्छे से गरीब ही बता सकता है।

2.- प्यार

पैसे के बाद दूसरी सबसे बड़ी जरूरत प्यार है। प्यार सबको चाहिए। दुनिया का हर प्राणी प्यार चाहता है। मानव से लेकर पशु-पक्षी तक सबको प्यार चाहिए। दुनिया मे ऐसा कोई भी प्राणी नही होगा जिसे प्यार से वश में नही किया जा सकता। अगर आपके जीवन मे प्यार है तो जीवन में उल्लास है, उमंग है। लेकिन कुछ ऐसे भी इंसान है जिनको प्यार नही मिलता, जिसे प्यार नही मिला उसका जीवन कैसा होता है ये वही बता सकता है। प्यार नही मिलने से ज्यादा दुख प्यार में धोखा खाने से होता है। अगर कोई धनी भी है और उसके जिंदगी में प्यार न हो तो वो सुखी नही हो सकता। कहने का मतलब जिंदगी के प्यार का बहुत ज्यादा महत्व है।

3.- रविवार की छुट्टी

जो लोग स्कूल, कॉलेज में पढ़ाई करते है या जॉब करते है उनके लिए रविवार की छुट्टी किसी वरदान से कम नही है। जैसे ही शनिवार आता है लोग खुशी से झूमने लगते है। पूरे सप्ताह काम करने के बाद एक दिन का छुट्टी से बहुत शकुन मिलता है। कॉलेज जाना हो या ऑफिस जाना हो दोनों किसी बोझ से कम नहीं। रविवार को लगता है कि चलो आज तो बोझ नही उठाना पड़ेगा। आज तो आराम करेंगे, दोस्तो के साथ मस्ती करेंगे, मूवी देखेंगे, माता-पिता, पत्नी, गर्लफ्रैंड के साथ वक्त बिताएंगे। क्या कहूँ रविवार आते ही लोग खुशी से भर जाते है। लेकिन दोस्तो कुछ ऐसे भी लोग है जिन्हें रविवार की भी छुट्टी नसीब नही होती। पूछिए उनले दिल का हाल जिनको रविवार की छुट्टी नही मिलती। रविवार की छुट्टी बहुत जरूरी है।

4.- इंटरनेट पैक

जब आप अपनी महबूब से चैटिंग या वीडियो कॉलिंग कर रहे हो और अगर उस समय नेट पैक खत्म हो जाए तो ऐसा लगता है कि जैसे पहाड़ टूट पड़ा। आजकल लोग इंटरनेट के इतने दीवाने बन चुके है कि रात भर के लिए नेट पैक समाप्त हो जाए तो पागल हो जाते है। रात में अचानक नेट पैक समाप्त होने पर कुछ लोग तो इतने परेशान हो जाते है कि जैसे अब सुबह ही नही होगी। आजकल के डिजिटल लाइफ में इंटरनेट भी बहुत जरूरी है।

अब आप समझ गए होंगे कि 4 चीज के बिना जिंदगी जीने का मजा ही नहीं है। अगर जिंदगी में 4 चीज है तो सब कुछ है नहीं तो कुछ नहीं।

अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद

Other Similar Posts

गॉशिप – 5 मुद्दे पर महिलाएं चटकारे लेकर बात करती है

5 नशा जो बिना पिए चढ़ता है और पागल बना देता है

ये 10 काल्पनिक ख्याल जो भविष्य में हकीकत बन सकते है

करोडपति हो या अरबपति- ये वो 5 चीज़ें है जो पैसा नहीं खरीद सकता