कब्ज – मल त्याग करते समय कष्ट होने को कब्ज कहते है। कब्ज में मल कठिनता से निकलता है। कुछ लोगों को मल निकलता ही नहीं है। देखने में ये साधारण रोग लगता है लेकिन अगर समय रहते इसकी चिकित्सा नहीं हो पायी तो रोगी की जान भी जा सकती है।
कब्ज के कारण
कब्ज होने के कई कारण हो सकते है। कब्ज ज्यादातर उन लोगों को होता है जो आरामफरोश जिंदगी होते है। जो लोग शारीरिक श्रम नहीं करते है। जो लोग सिर्फ कुर्सी पर बैठकर काम करते है। ऐसे लोग कब्ज रोग की चपेट में जल्दी आते है। कम भोजन करने से भी ये रोग होता है। आवश्यकता से कम भोजन करना भी रोगों को निमंत्रण देता है। जो लोग सूखे भोजन करते है , अपने भोजन में फल, पत्ते वाली सब्जी, साग को शामिल नहीं करते है तो उनको कब्ज रोग हो जाता है। शरीर में कैल्शियम और पोटैशियम की मात्रा कम होने, थायरॉइड हार्मोन का कम बनना भी कब्ज का कारण है। कुछ लोग जल्दबाजी में और ठूंस – ठूंस कर भोजन करते है , भोजन को चबा चबा कर नहीं खाते है इन लोगों को भी कब्ज होता है। दुःख, चिंता, भय और घबराहट से भी कब्ज हो सकता है। बिना भूख के भोजन करने से , भूख से अधिक भोजन करने से और रात में भोजन के बाद तुरंत सोने वाले लोग कब्ज के शिकार हो जाता है।
कब्ज के लक्षण
कब्ज होने पर मल त्याग करने में बहुत कष्ट होता है। मल कठिनता से निकलता है। कब्ज के रोगी को भूख कम लगती है, पेट भरा भरा जैसा लगता है। शरीर में आलस्य रहता है। सरदर्द , चक्कर आना भी कब्ज का लक्षण है। कब्ज होने पर सांसो से बदबू आती है। कब्ज की चपेट में आने पर चेहरे पर दाने निकल आते है , मुँह में अल्सर हो जाता है।
कब्ज का घरेलु उपाय
1.- कब्ज के रोगी को पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। कम पानी पीने से कब्ज होता है। कब्ज रोग से निजात पाने के लिए पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए।
2. – कब्ज रोग में इसबगोल परम हितकारी है। इसके लिए रात में इसबगोल को पानी में भीगने के लिए छोड़ दे , सुबह उठकर इसका सेवन करें। इसबगोल से कब्ज बहुत जल्दी खत्म हो जाता है।
3. – कब्ज के रोगी को पका आम, जामुन , लीची , अंगूर, अमरुद, पपीता , बेल का शर्बत लेना चाहिए
4. – कब्ज के रोगी को फलों का सेवन खूब करना चाहिए। इसके अतिरिक्त पत्ते वाली सब्जी , साग और हल्का भोजन लेना चाहिए। कब्ज में चटपटा, मिर्च मसालेदार, तीखा, कडुवा भोजन नहीं करना चाहिए। ये सब खाद्य से ही कब्ज रोग का जन्म होता है।
5. – रात में एक ताम्बे के लोटे में पानी भर कर रख दें। सुबह ताम्बे के लोटे के पानी को पी लें, लेकिन ताम्बे के लोटे को जूठा नहीं करना चाहिए। उस पानी को किसी दूसरे बर्तन में डालकर पि जाएं। अब पानी पीने के बाद 15 मिनट के लिए टहलें। यह उपाय आप रोज दिन कीजिये। 10-15 दिन यह उपाय करने से आपको कब्ज के बीमारी से छुटकारा मिल जायेगा। यह उपाय करते रहने से आपको जीवन में कभी भी कब्ज नहीं होगा।
6. – 20 ग्राम त्रिफला चूर्ण को आधे लीटर पानी में भिगो कर रख दीजिए। सुबह उठने के बाद सौच जाने से पहले त्रिफला चूर्ण को छानकर उस पानी को पिये और थोड़ा सा टहल ले। इससे थोड़ी ही देर में पेट बिलकुल साफ हो जायेगा और इस उपाय को लगातार करते रहने से जिंदगी में कभी भी कब्ज नहीं होगा।
7. – दोपहर में 250 ग्राम अमरुद खाएं। अमरुद खाने से कब्ज नहीं होता है और पेट साफ रहता है।
8. – रात में सोने से पहले 1 या 2 गिलास दूध पी लें। रात में दूध पीकर सोने से कब्ज समाप्त हो जाता है