Ladki ko kaise samjhe ! गर्लफ्रेंड को कैसे जाने

Ladki ko kaise samjhe! लड़कियों को समझना आसान नहीं है। कहा जाता है कि बड़े बड़े ऋषि मुनि भी स्त्री चरित्र को नहीं समझ पाये। फिर साधारण मानव स्त्री को कैसे समझ सकता है। अगर आपके पास गर्लफ्रेंड है तो आपके मन में ये बात जरूर आयी होगी कि पता नहीं मेरी गर्लफ्रेंड कैसी है। अच्छी है या बुरी है। आप सोचते होंगे कि अपने गर्लफ्रेंड के बारे में विस्तार से कैसे जानू कि वो कैसी है। वैसे लड़कियों को समझना मुश्किल तो नहीं लेकिन आसान भी नहीं है। कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप जान सकते है कि आपकी गर्लफ्रेंड कैसी है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कैसे पता करें कि आपकी गर्लफ्रेंड किस तरह की इंसान है।
1.- क्या आपकी गर्लफ्रेंड हर काम में आपका साथ चाहती है जैसे कॉलेज की फीस भरनी हो, शॉपिंग करनी हो, कोई सरकारी काम करना हो। अगर इन सब कामो में वो हर बार आपका साथ चाहती है तो समझ ले कि वो आत्मनिर्भर नहीं है। जो इंसान आजकल आत्मनिर्भर नहीं है वो क्या कर सकता है क्योंकि कब तक कोई हर वक्त उसके साथ रहेगा।
2.- अपने गर्लफ्रेंड के बोली पर ध्यान दीजिए। क्या वह चिल्ला कर बोलती है या धीरे धीरे बोलती है। आप यह देखे कि वो अकेले में आपसे कैसे बोलती है और पब्लिक प्लेस में आपसे कैसे बोलती है। बोली से इंसान के स्वभाव को जाना जा सकता है।
3.- गर्लफ्रेंड के कपड़े और जूते पर फोकस करे। वो जूते और कपड़े कैसे पहनती है, उसके पहनने का स्टाइल कैसा है। बात महँगे कपड़े की नहीं है। बात यह है कि कपड़े पहनने का तरीका कैसा है। गर्लफ्रेंड के कपड़े पहनने का स्टाइल देखकर आप समझ सकते है कि वो कैसी लड़की है।
4.- आप उसके चलने, फिरने, उठने और बैठने का तरीका देखें। आपकी गर्लफ्रेंड कैसे चलती है, कैसे उठती है, कैसे बैठती है। उसके चलने फिरने का तरीका से पता चलेगा कि वो सभ्य और शालीन लड़की है या नहीं।
5.- कभी गर्लफ्रेंड से देश दुनिया की बात करके देखिए। बाहर क्या हो रहा है, ये सब बात करे। अगर वो भी देश दुनिया की बात करती हो और अपनी भी बात रखती हो तो समझे कि वो सब चीज की जानकारी रखती है उसे कुछ बताने की जरुरत नहीं। कही ऐसा न हो कि आपके गर्लफ्रेंड को प्यार, मोहब्बत, गहने, कपड़े और शॉपिंग की ही जानकारी हो।
6.- गर्लफ्रेंड की ईमानदारी देखनी हो तो उसके आस पास 500 या 2000 का नोट गिरा दें। उसके नजर में अपना पर्स छोड़ दें। अगर वो आपको बता देती है तो समझे कि वो ईमानदार लड़की है।
7.- क्या आपकी गर्लफ्रेंड दूसरों की हेल्प करती है। क्या वो कभी आपसे अपने सहेलियों का कुछ काम करने बोलती है। क्या वो आपको कुछ अलग करने, कुछ हटकर करने की सलाह देती है। अगर हाँ तो जान लें कि वो अच्छी और नेक इंसान है।
8.- क्या आपकी गर्लफ्रेंड आपको पढाई या करियर के बारे में सलाह देती है। क्या वो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। क्या वो अपने पढाई पर फोकस करती है। अगर हाँ तो समझे कि वो खुद को और आपको भी उत्साहित और प्रेरित करती रहेगी।
9.- आपकी गर्लफ्रेंड हर काम दिल से करती है। क्या उसे पढाई और जॉब करने में मन लगता है। क्या वो कुछ हटकर सोचती है। अगर हाँ तो जाने कि वो मेहनती और काम के प्रति ईमानदार लड़की है।
10.- अपने से ऊँचे लेवल के व्यक्ति से तो हर कोई अच्छे से बात करता है। आप यह देखे कि आपकी गर्लफ्रेंड किसी भिखारी, दीन, हीन और दुखी गरीब व्यक्ति से कैसे रिएक्ट करती है। अगर वो इनसे अच्छे से रिएक्ट करती है तो समझे कि वो नेकदिल इंसान है।
इस तरह आप जान सकते है कि आपकी गर्लफ्रेंड कैसी है। रिश्ता मजबूत करने के लिए एक दूसरे को जानना बहुत जरुरी है। गर्लफ्रेंड के व्यक्तित्व और स्वभाव जानकार आप समझ सकते है कि आपके लिए कैसी लड़की ठीक रहेगी।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद
Other Similar Posts
लड़के लड़कियों से बेहतर होते हैं, इन 10 तरीकों से
कुंवारे रहने के 7 जबरदस्त फायदे जिसके लिए शादीशुदा लोग तरसते है
लड़को का प्रोपोजल ठुकराने के लिए लड़कियां बनाती है 8 बहाने
इन 10 तरह की गर्लफ्रेंड्स कर सकती है आपका जीना हराम
लड़की के 13 गुप्त इशारे प्यार होने पर लड़की करती है यह इशारे