जिंदगी की पांच बातें दुसरो को नहीं बताना चाहिए

जिंदगी की पांच बातें दुसरो को नहीं बताना चाहिए

कहते है बात दूसरों को बताने से मन हल्का होता है। लेकिन कुछ ऐसी बातें है जो दूसरों को नही बतानी चाहिए। अपनी जिंदगी की निजी बाते दूसरे लोगो से शेयर नही करना चाहिए, यहाँ तक कि अपने मित्रों से भी गुप्त रखनी चाहिए। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है जिंदगी की पांच बातें दुसरो को नही बतानी चाहिए।

1.- घर का भेद

घर का भेद या पारिवारिक भेद कभी भी दूसरे को नही बतानी चाहिए। पारिवारिक भेद को गुप्त रखनी चाहिए। अगर आप अपने मित्र को पारिवारिक भेद बता देते है तो हो सकता है कि वह आपके भेद को दूसरे को बता दे। आजकल दोस्तो होते देर नही लगती और दोस्ती टूटते देर नही लगती। कभी ऐसा भी हो कि आपका मित्र आपसे दोस्ती तोड़ दे और आपके पारिवारिक भेद को सबको बता दे जो आपके लिए परेशानी का वजह बन सकता है। इसलिए पारिवारिक भेद को मित्रो से भी नही बतानी चाहिए।

2.- भूतकाल के राज

अतीत की कुछ ऐसी घटनाएं होती है जो वर्तमान जीवन को प्रभावित करती है। भूतकाल की बात भी दूसरों से गुप्त रखना चाहिए। अगर आप ये बातें दुसरो को बताते है तो इसका गलत उपयोग भी हो सकता है। ऐसा भी संभव है कि कोई आपकी इस बातों से नाजायज फायदा उठाना चाहे। इसलिए भूतकाल की बात को गुप्त ही रखनी चाहिए।

3.- सेक्स कमजोरी

यदि आपको सेक्स से संबंधित कमजोरी है तो इन बातों को दूसरों से शेयर नही करना चाहिए। यह बाटे सिर्फ डॉक्टर को बतानी चाहिए। अगर आप किसी जान पहचान वाले व्यक्ति को यह बात बताते है तो आपकी बदनामी हो सकती है। कभी भी सेक्स कमजोरी को दूसरे लोगो या मित्रो से भी नही बतानी चाहिए।

4.- दोस्तों के राज

अगर आपका मित्र अपना कोई राज आपको बताया है तो उस राज को दूसरों से नही बतानी चाहिए। अगर आप दोस्तों के राज को दूसरों से शेयर करते है तो इससे आपकी मित्रता प्रभावित हो सकती है। अगर आपका दोस्त यह जानेगा कि आप उसके राज को दुसरो से बता दिए है तो वह आपसे दोस्ती खत्म कर लेगा। इतना ही नही आपकी ईमानदारी पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाएगा और आप उसके नजर में गिर जाएंगे। इसलिए मित्रों के राज को दूसरों से नही शेयर करना चाहिए।

5.- निजी संबंधो की कटुता

अगर आपके निजी संबंध में कटुता है तो ये बात दूसरों को नही बतानी चाहिए। संबंधो की कटुता दूसरों को बताने से कोई फायदा नही होता है बल्कि कटुता और बढ़ जाती है। ये बाते घर मे ही रखनी चाहिए और खुद ही सुलझाना चाहिए। अगर आप यह बातें गैरों को बताएंगे तो आपका मजाक ही उड़ाया जाएगा। इसलिए निजी संबंध की बात दूसरे से शेयर नही करें।

दोस्तों ये थे कुछ बाते जो दूसरे से शेयर नही करना चाहिए। आजकल किसी पर भी 100% विश्वास नही किया जा सकता। ये सब बात दुसरों को बताने से समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि हर कोई दूसरे की कमजोरी जानना चाहता है। अगर आप अपनी ही कमजोरी दुसरो को बता देंगे तो वो इसका गलत फायदा उठा सकता है।

Other Similar Posts

गॉशिप – 5 मुद्दे पर महिलाएं चटकारे लेकर बात करती है

5 नशा जो बिना पिए चढ़ता है और पागल बना देता है

ये 10 काल्पनिक ख्याल जो भविष्य में हकीकत बन सकते है

करोडपति हो या अरबपति- ये वो 5 चीज़ें है जो पैसा नहीं खरीद सकता