Mesh aur Kark Rashi ki Jodi ! मेष और कर्क राशि की जोड़ी

Mesh aur Kark Rashi ki Jodi ! मेष और कर्क राशि के प्रेमी का प्रेम आमतौर पर सहकर्मी या रिश्तेदार के प्रेम जैसा होता है। इन दोनों के बीच प्यार या रोमांस का माहौल परिस्थिति के अनुसार बनता है जैसे – शादी-विवाह, उत्सव, आपसी मेल-मिलाप जैसे समारोह देखकर इनका रोमांस जग जाता है। ये प्यार और रोमांस से ज्यादा मतलब नहीं रखते है, ये काम-धंधे, घर-परिवार में ही व्यस्त रहते है। मेष राशि वाला जातक हर जगह दूसरों को हराने की कोशिश में रहता है जबकि कर्क राशि वाला जातक ऐसा नहीं होता है। मेष और कर्क राशि के प्रेमी अपने परिवार वालों को बहुत प्यार करते है लेकिन उनके इजहार करने के तरीका एक दूसरे से भिन्न होता है। रिश्तेदारी निभाने में ये काफी अच्छे होते है, हालाँकि कभी कभी छोटी मोटी नोक झोंक देखने को मिल जाती है। अगर मदद की जरूरत पड़ती है तो ये पीछे नहीं हटते है।
मेष और कर्क राशि वाले अगर आपस में पार्टनरशिप में रहकर व्यापार करते है तो हरदम चांदी कटती है। लेकिन इनकी चांदी तभी कटती है जब वे एकाग्रता से व्यापार पर ध्यान दें और लेन देन का काम कर्क राशि वाला जातक देखे। प्रेम संबंध की बात करें तो कर्क राशि वाला अपने प्रेमिका का आगे संकोची होता है लेकिन मेष राशि वाला उत्साही और आक्रामक होता है। मेष और कर्क राशि वाला जातक एक आदर्श माता पिता सिद्ध होते है क्योंकि ये अपने बच्चे के हर मनोभाव को समझ लेते है।
मेष और कर्क राशि की जोड़ी में कब और किस बात पर नोक झोंक हो जाए इसका कोई गारंटी नहीं। कर्क राशि वाला दयालु होता है लेकिन मेष राशि वाला दया का प्रयोग मतलब साधने के लिए करता है। कर्क राशि वाला बहुत सोच समझकर और आवश्यक आवश्यकता देखकर ही पैसे खर्च करता लेकिन मेष राशि वाले को ये बात अखरता है क्योंकि मेष राशि का जातक फालतू खर्च भी कर देता है। जिंदगी, वस्तु, व्यक्ति के प्रति अपना भिन्न भिन्न नजरिया होने की वजह से दोनों में किसी भी वक्त टक्कर हो सकता है। अगर आप मेष राशि के है और आपके जीवन में कर्क राशि का व्यक्ति आ गया या अगर आप कर्क राशि के है और आपके जीवन में मेष राशि का व्यक्ति आ गया तो बेहतर होगा कि आप सहनशील बनें। एक दूसरे को पूरी तरह समझने का प्रयास करें और दोनों एक दूसरे के स्वभाव के अनुसार सामंजस्य बैठाते हुए जीवन जिए। अगर आप ऐसा करेंगे तभी दोनों चैन की साँस ले सकते है।
इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा Facebook और Whatsapp पर भी यह पोस्ट “Mesh aur Kark Rashi ki Jodi ! मेष और कर्क राशि की जोड़ी” ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट “Mesh aur Kark Rashi ki Jodi ! मेष और कर्क राशि की जोड़ी” में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।
अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आप Gyan Maha Sagar की वेबसाइट को Subscribe कर लीजिये। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों।
Other Similar Posts
Mesh aur Mithun Rashi ki Jodi ! मेष और मिथुन राशि की जोड़ी
Mesh aur Mesh Rashi ki Jodi ! मेष और मेष राशि की जोड़ी
मेष राशि का जीवनसाथी – सबसे अच्छा और बुरा जीवनसाथी