Mobile Update कैसे करे? Phone अपडेट करने का आसान तरीका

mobile update,mobile ko update kaise kare,phone update,mobile update kaise kare,मोबाइल अपडेट करने का तरीका,mobile update karne ke fayde,mobile update kaise kare hindi me

Mobile Update कैसे करे ! मोबाइल फोन अपडेट क्या है

Mobile Update कैसे करे ! मोबाइल फोन अपडेट क्या है ? फोन अपडेट कैसे करते है ? फोन अपडेट करने से क्या होता है ? फोन अपडेट करना चाहिए या नहीं ? ऐसे तमाम सवाल है जो अक्सर लोग पूछते है। इस पोस्ट में मै सारे सवालों का जबाव देने की कोशिश करूँगा। फोन अपडेट का मतलब होता है नया फीचर जुड़ना। मोबाइल कंपनियां यूजर के पास अपडेट भेजती रहती है। जब नया मोबाइल मार्किट में आता है तो उसमे कुछ न कुछ कमियां रह जाती है। इन कमियों को दूर करने के लिए मोबाइल कंपनियां अपने यूजर के पास अपडेट भेजती है। मोबाइल को अपडेट करने से कमियां दूर हो जाती है। अपडेट करने से मोबाइल हैंग नहीं करता है और मोबाइल का परफॉरमेंस बढ़ जाता है।

जब भी आपके पास अपडेट का मैसेज आये तो आपको तुरंत अपने मोबाइल को अपडेट कर देना चाहिए। मोबाइल का उपयोग करते-करते मोबाइल में वायरस आ जाता है। अपडेट करने से वायरस खत्म हो जाता है। अब सवाल उठता है कि मोबाइल को अपडेट कैसे करें।

फोन अपडेट करने से क्या होता है।

अब आप फोन को अपडेट करते है तो फोन का लुक बदल जाता है। अपडेट बाद आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आपका मोबाइल ही बदल गया है। आपके मोबाइल में जितने भी एप्स Install है। सब अच्छे से काम करने लगेगा। कुछ एप्स खुलने में ज्यादा समय लेते है या जो एप्स हैंग करते है, अपडेट करने के बाद ये सब समस्या समाप्त हो जाता है। मोबाइल में कुछ बेकार फाइल होती है जिसको जंक फाइल कहा जाता है। ये फाइल फोन को स्लो कर देते है, फोन अपडेट होने पर जंक फाइल खत्म हो जाता है।

क्या मोबाइल फोन में अपडेट automatic होते है या अपडेट करना पड़ता है।

Wifi नेट कनेक्शन में फोन अपडेट automatic डाउनलोड हो जाता है।
जिसे install करके अपडेट करना होता है। डाउनलोड होने पर आपको इसका नोटिफिकेशन मिलता है। आप चाहे तो automatic अपडेट को Disable भी कर सकते है।
Automatic अपडेट को disable कैसे करते है ?
सबसे पहले आपको मोबाइल के setting में जाना है।
अब About Phone में जाना है।
अब System Update में जाना है।
अब Auto Download over Wifi में जाना है।
अगर आप Automatic अपडेट को disable करना चाहते है तो Auto Download over Wifi को uncheck कर दीजिए। Uncheck करने पर system अपडेट को आप manually डाउनलोड कर सकते है। अगर आप automatic अपडेट चाहते है Auto Download over Wifi ऑप्शन में मार्क लगा दीजिए।

फोन अपडेट करने से पहले क्या करें

1.-बैटरी चेक करें

अपडेट करने से पहले आप अपने मोबाइल की बैटरी जरूर चेक कर लें। कम से कम आपके मोबाइल की बैटरी 50 % होनी चाहिए। अगर बैटरी कम चार्ज है और आप अपडेट करते है तो हो सकते है कि अपडेट पूर्ण होने से पहले आपका मोबाइल स्विच ऑफ हो जाय। अगर अपडेट पूर्ण होने से पहले मोबाइल स्विच ऑफ हो जाता है तो मोबाइल में Problem आ सकते है।

2.-Wi-Fi से अपडेट करें या मोबाइल Data से अपडेट करें

फोन अपडेट करने के लिए Wi-Fi सबसे अच्छा होता है। क्योंकि Wi-Fi का स्पीड फास्ट होता है और नेट स्थिर रहता है। अगर आप मोबाइल Data से अपडेट कर रहे है तो हो सकता है कि मोबाइल का नेटवर्क चला जाय तो प्रॉब्लम हो सकता है। इसलिए फोन अपडेट करने के लिए हमेशा Wi-Fi का इस्तेमाल करना चाहिए।

3.-मोबाइल का Full Backup ले लें

आपको फोन अपडेट करना है तो अपडेट करने से पहले फोन का Backup जरूर ले लें। कभी ऐसा भी देखा जाता है कि अपडेट होते समय डाटा जैसे – Movie , Music, Video या Contact Number फोन से गायब हो जाता है। इसलिए अपडेट करने से पहले बैकअप लेना बहुत जरुरी है।

10 टिप्स : मोबाइल में Internet स्पीड कैसे बढ़ायें

10 उपाय : मोबाइल को जल्दी चार्ज कैसे करे

फोन अपडेट कैसे करते है

फोन अपडेट करना कोई कठिन काम नहीं है। आप 5 मिनट में फोन को अपडेट कर सकते है। चलिए जानते है फोन अपडेट करने का तरीका
सबसे पहले मोबाइल के Setting में जायें।


अब About Phone ऑप्शन पर क्लिक करें।


अब आपको System Updates पर जाना है।


System Updates में जाकर check for updates पर क्लिक करें।


अब इसमें आपको 2 ऑप्शन दिखाई देगा। No Update Available या Update Available
No Update Available का मतलब है की आपका फोन बिलकुल अपडेट है। आपको अपडेट करने की कोई जरुरत नहीं है।
Update Available का मतलब है की आपका फोन अपडेट खोज रहा है। आपके फोन को अपडेट की जरुरत है। जब आपको Update Available ऑप्शन दिखे तो आपको अपडेट कर देना चाहिए।


जब आप Update Available पर जायेंगे तो Download का ऑप्शन दिखेगा। आपको Download कर लेना है। जब डाउनलोड पूरा हो जाएगा। फॉर Install Update का ऑप्शन आएगा। आपको Install कर देना है, बाकि काम अपने आप हो जायेगा। Update होते समय आपका मोबाइल Reboot होगा। न अपडेट खोज रहा है। आपके फोन को अपडेट की जरुरत है। जब आपको Update Available ऑप्शन दिखे तो आपको अपडेट कर देना चाहिए।

दोस्तों अब आपको समझ आ गया होगा कि मोबाइल फोन अपडेट क्या है ? फोन अपडेट कैसे करते है ? फोन अपडेट करने से क्या होता है ? फोन अपडेट करना चाहिए या नहीं ?

आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद

Leave a Reply