मोर पंख के फायदे पैसे को बाहर से घर में खीच खीच कर लाएगा

मोर पंख के फायदे

मोर पंख के फायदे! मोर पंख का हमारे शास्त्रों में महत्वपूर्ण स्थान है। मोर पंख बहुत काम की चीज है। मोर पंख का महत्व प्राचीन काल से है। देवराज इन्द्र का सिंघासन मोर पंख का है। प्राचीन काल में ऋषि मुनि मोर पंख से बहुत ग्रन्थ लिखते थे। कहने का मतलब है कि हिन्दू धर्म में मोर पंख बहुत माननीय है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है मोर पंख के फायदे। मोर पंख को घर में रखने से क्या होता है। मोर पंख से आप क्या कर सकते है। चलिए जानते है ।

1.- नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति

मोर पंख को घर में रखने से बुरी शक्तियों से बचाव होता है। जिस घर में मोर पंख होता है वहाँ किसी भी तरह की नकारात्मक शक्तियां नहीं रहती है। जिस घर में नकारात्मक शक्तियां रहती है वहाँ मोर पंख जरूर रखना चाहिए। मोर पंख रखने से घर में रहने वाले लोगो का सोच भी सकारात्मक रहता है। अगर आपके घर में कोई नेगेटिव सोचता है परेशान रहता है तो आपको बिना देर किये घर में मोर पंख लाकर रख देना चाहिए।

2.- ग्रहदोष से मुक्ति

अगर आप मोर पंख का इस्तेमाल करते है तो आप ग्रह दोष से छुटकारा पा सकते है। मोर पंख को घर में रखने से रोग होने का भय नहीं रहता है। ग्रहदोष होने से घर के किसी व्यक्ति को रोग परेशान करता है। घर में सुख शांति नहीं रहती है। घर के सदस्यों का मन अशांत रहता है। अगर आप ग्रहदोष को कम करना चाहते है तो आपको घर में मोर पंख रखना चाहिए।

3.- विद्या प्राप्ति के लिए

मोर पंख विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक है। विद्यार्थियों को मोर पंख अपने किताब में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मोर पंख को किताब में रखने से माँ सरस्वती की कृपा मिलती है और विद्या की प्राप्ति होती है।

4.- वास्तु दोष से मुक्ति

इंसान कितना भी पैसा कमाता है लेकिन घर में वास्तु दोष होने से बरकत नहीं होती है। कुछ लोग कहते है कि मै कितना भी कमाता हु लेकिन मेरे पास पैसा नहीं टिकता है। ज्यादा कमाने पर भी पैसे नहीं बचते है। किसी न किसी बहाने से खर्च हो जाते है। यह वास्तु दोष की वजह से होता है। इसके लिए वास्तु दोष को दूर करना चाहिए। वास्तु दोष दूर होने से घर में धन वृद्धि होती है। घर में अलग अलग जगह पर मोर पंख रखने से वास्तु दोष दूर होता है।

5.- सर्प से मुक्ति

मोर और सांप में दुश्मनी है। जिस घर में मोर पंख रहता है वहाँ सांप नहीं आ सकता। पुराने जमाने में मोर पंख से सांप का जहर भी उतारा जाता था।

6.- बच्चे की जिद दूर करना

अगर आपका बच्चा बहुत जिद्दी है तो मोर पंख से हवा करे। बच्चे को मोर पंख से हवा करने पर धीरे धीरे उसका जिद्दीपन का स्वभाव।छूटने लगता हूँ। बच्चे को बहुत जल्दी नजर लगती है। हँसते खेलते बच्चे को देखकर लोग कह देते है यह बच्चा बहुत चंचल है। बस यह कहना कि बच्चों को नजर लग गयी। नजर से बचाने के लिए चांदी के ताबीज में मोर पंख को डालकर बच्चे के माथे के पास रखना चाहिए। ऐसा करने से नजर दोष और बाल ग्रह से मुक्ति मिलती है।

7.- सुख शांति के लिए

अगर आपके घर में अशांति है, अक्सर घर में कलह होती रहती है तो आपको मोर पंख का उपाय करना चाहिए। इसके लिए किसी मंदिर में जाकर राधाकृष्ण के मुकुट में मोर का पंख लगा दें। अब शाम के समय माखन और मिश्री का भोग लगाएं। लगातार 40 दिन तक यह उपाय करते रहें। 41वें दिन उस मोर पंख को घर लाकर अपने लॉकर में रख दें। ऐसा करने से आप घर में सुख शांति महसूस करेंगे।

8.- धन प्राप्ति के लिए

मोर पंख को माँ लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। घर में मोर पंख रखने से माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है। ऐसा माना जाता है कि मोर पंख धन को आकर्षित करता है। जिस घर में मोर पंख रहता है वहाँ धन संपत्ति खिंची चली आती है। मोर पंख पैसे को बाहर से खीच खीच कर घर में लाता है।

9.- दरिद्रता दूर करे

जिस घर में मोर पंख रहता है उस घर में दरिद्रता नहीं रह सकता। मोर पंख रखने से गरीबी, अभाव या दरिद्रता धीरे धीरे समाप्त होने लगती है। पैसे का आवागमन होने लगते है। नए इनकम के स्रोत बनने लगते है।

10.- दुर्भाग्य हटाये

मोर पंख घर में रखने से दुर्भाग्य नहीं आता है। अगर आपके घर में दुर्भाग्य है तो मोर पंख रखने से दुर्भाग्य दूर होने लगता है। दुर्भाग्य की वजह से इंसान दुःख ही दुःख भोगता है। दुर्भाग्य होने से घर में आया पैसा भी चला जाता है। अगर आप दुर्भाग्य को हटाना चाहते है तो आपको अपने घर में मोर का पंख रखना चाहिए।

Other Similar Posts

झाड़ू के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें आपको पता होना चाहिए।

धनवान बनने के 28 उपाय

Sapno ka matlab ! 301 सपनों का मतलब और उनका फल

गरीबी आने के 45 कारण

किस दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए भोजन करने के नियम