
मॉर्निंग वॉक करने के फायदे ! Morning walk ke fayde
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास फुर्सत नहीं है। लोग इतने व्यस्त है कि भोजन भी जल्दबाजी में करते है। इस व्यस्तता के कारण व्यायाम करने के लिए तो बिलकुल भी समय नहीं है। हम ये नहीं कह रहे है कि आप जिम जाकर घंटो पसीना बहायें लेकिन घर पर तो आप व्यायाम कर सकते है। अगर आपके पास इसके लिए समय नहीं है तो आधे घंटे का मॉर्निंग वॉक तो कर सकते है। जी हाँ आधे घंटे की मॉर्निंग वॉक करने से आप चुस्त दुरस्त रहेंगे। मॉर्निंग वॉक व्यायाम से कही ज्यादा लाभदायक है। अगर आप रोज दिन मॉर्निंग वॉक करते है तो आपको व्यायाम करने की जरुरत नहीं है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है morning walk ke fayde।
1.- हड्डी मजबूत होना
मॉर्निंग वाक करने से हड्डियों में मजबूती आती है। एक शोध में यह पाया गया है कि जो लोग रोज दिन सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक करते है या दौड़ते है उनके पैरों की हड्डी मजबूत होती है।
2.- दिल की बीमारी नहीं होना
मॉर्निंग वॉक करना दिल के लिए फायदेमंद है। जो लोग प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करते है उनको हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम होता है लेकिन जो मॉर्निंग वॉक नहीं करते है उन्हें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। सुबह टहलने से ह्रदय मजबूत होता है साथ ही दिल से जुडी समस्याएं भी कम होने लगती है।
कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय और तरीके
3.- व्यायाम करने की जरुरत नहीं
सेहत ठीक रहे इसके लिए व्यायाम करना बहुत जरुरी है। जो लोग लगातार कुर्सी पर बैठकर काम करते है ऐसे लोग शारीरिक श्रम करने वाले की अपेक्षा ज्यादा रोगी होते है। अगर आप व्यायाम नहीं करते है तो मॉर्निंग वॉक करें। व्यायाम करने से जो फायदे मिलते है वो मॉर्निंग वॉक से भी मिल जाता है।
4.- ब्लडप्रेसर और कोलेस्ट्रोल नियंत्रण
आजकल बहुत लोग ब्लडप्रेसर के शिकार है। ऐसा तो है नहीं कि आप ब्लडप्रेसर की दवाई ले लें और आपका ब्लडप्रेसर समाप्त हो जाए। सुबह आधे घंटे मॉर्निंग वॉक करने से ब्लडप्रेसर नियंत्रण में रहता है साथ ही सुबह टहलने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है।
5.- वजन घटाए
मोटे लोग के लिए व्यायाम करना कठिन तो नहीं लेकिन आसान भी नहीं है। मोटे लोग व्यायाम नहीं कर पाते है। व्यायाम नहीं करने से वजन बढ़ता ही रहता है।
6.- तनाव और टेंशन से राहत
मॉर्निंग वॉक करने से न केवल शारीरिक फायदे होते है बल्कि मानसिक फायदे भी होते है। सुबह टहलने से आप अपने आप को टेंशन फ्री महसूस करेंगे। रोज आधे घंटे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग दूसरे लोगों की अपेक्षा तनाव में कम रहते है।
7.- शरीर सुडौल और आकर्षक बनता है
सिर्फ मॉर्निंग वॉक करने से समस्त शरीर का व्यायाम हो जाता है। सुबह की सैर करने से मांसपेशियों को ऊर्जा मिलती है जिससे शरीर सुडौल और आकर्षक बनता है साथ ही शरीर चुस्त और तंदुरुस्त रहता है।
8.- कैंसर से लड़ने में सहायक
मोर्निंग वॉक करने से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जो सुबह नहीं टहलते है उनको कैंसर होने का खतरा सुबह टहलने वाले लोगों की अपेक्षा ज्यादा रहता है।
9.- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है
अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा है तो आपको रोग कम होंगे। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रहती है उनको खांसी बुखार बहुत जल्द आ जाता हूं। मॉर्निंग वॉक करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
10.- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
मॉर्निंग वॉक ब्लड सर्कुलेशन की गति को तेज करता है। रोजाना सुबह के समय टहलना मसल्स इंजुरी के खतरे को भी कम कर देता है।
अब आप समझ गए होंगे कि मॉर्निंग वॉक करने से क्या फायदा होता है। दोस्तों अगर आप व्यायाम नहीं करते है तो आपको मॉर्निंग वॉक जरूर करना चाहिए।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद