Google में 6 चीजें सर्च नहीं करें नहीं तो आपको जेल हो सकती है

Google में क्या सर्च नहीं करना चाहिए

Google आज हमारी रोजमर्रा जिंदगी की जरुरत बन चूका है। एक समय था जब हमें किसी चीज की जानकारी के लिए पुस्तकालयों के चक्कर लगाने पड़ते है और पुस्तकालय में घंटो किताबों में ढूंढते थे। लेकिन आजकल तो बस एक अंगुली पर सारी जानकारी उपलब्ध है। अब जब भी हमें किसी चीज को जानकारी प्राप्त करनी होती है तो सबसे पहले हम गूगल बाबा से पूछते है।

गूगल से जानकारी प्राप्त करना गलत नहीं है लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जिसके बारे में जानकारी प्राप्त करना तो दूर रहा, गूगल में सर्च भी नहीं करना चाहिए। शायद आपको नहीं पता की कुछ चीजों को गूगल में सर्च करने से पुलिस आपके दरवाजे पर आ सकती है। कुछ लोग गूगल में किसी चीज को बेफिक्र होकर सर्च करते है चाहे सर्च रिजल्ट में झूठ ही दिखाया गया हो लेकिन हमें गूगल पर इतना भरोसा है कि हमें लगता है कि गूगल पर जो रिजल्ट दिखाया जाता है वह 100 प्रतिशत सही होता है।

गूगल में दिखाया गया रिजल्ट हमेशा सही नहीं होता है गलत भी होता है। अगर आपको यकीन नहीं है तो गूगल के इमेज में South Indian Masala लिखकर सर्च करें फिर गूगल आपके सामने मसाले की जगह हॉट लड़कियों को दिखायेगा। इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है कि गूगल में क्या सर्च नहीं करना चाहिए।

1- दवाई

कुछ लोगों को जब कोई रोग होता है तो वो डॉक्टर के पास जाने से पहले गूगल बाबा से संपर्क करते है। गूगल में रोग या दवाई के बारे में सर्च करना गलत नहीं है लेकिन गूगल के बताये दवाई को खरीद लेना गलत हो सकता है। आपके रोग को एक डॉक्टर ही अच्छी तरह से समझ सकता है न कि गूगल। कभी भी खुद डॉक्टर बनने का प्रयास नहीं करना चाहिए। कुछ लोग को लगता है कि चलो हम घर बैठे ही रोग का उपचार कर लेंगे। अगर आप गूगल में किसी रोग की दवाई सर्च करते है और गूगल में दिखाई गयी दवाई आप खरीद लेते है तो आप बहुत गलत कर रहे है। गूगल एक सर्च का बहुत रिजल्ट दिखाता है। इसी तरह एक रोग का कई दवाई दिखाता है अब गूगल में दिखाई गयी दवाई में से आप एक दवाई खरीद लेते है। लेकिन उस दवाई से फायदा तो नहीं मिलता लेकिन नुकसान जरूर मिलता है। इसलिए किसी रोग का दवा डॉक्टर से पूछें न कि गूगल से ।

2.- बम बनाने का तरीका

आजकल आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ऐसे लोगों पर नजर लगाये रहती है कि लोग गूगल में आतंकवाद या अपराध से सम्बंधित क्या सर्च करते है। साइबर सेल को नजर आपके सर्च पर रहता है। आप ये नहीं समझें की इन सब चीजों का सर्च करना गलत नहीं है। हो सकता है कि आप सिर्फ जिज्ञासा के लिए यह सर्च करते है लेकिन पुलिस तो ये नहीं समझेगी कि आप अपनी जिज्ञासा के लिए यह सब सर्च करते है। कुछ लोग गूगल पर बम बनाने की विधि खोजते है। जैसे – “हाउ तो मेक बॉम्ब”, ‘प्रेशर कूकर बॉम्ब’, , ‘हाऊ टू जॉइन ISIS’, ‘हाऊ टू डिरेल अ ट्रेन’, ‘बैकपैक बॉम्ब’, ‘हाऊ टू प्रिप्रेयर फॉर लोन वुल्फ अटैक’, ‘हाऊ टू अटैक अ एयरक्राफ्ट’, गूगल पर बम सर्च करने से पुलिस आपके घर पर पहुँच सकती है और आपको गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस की नजर इन चीजों पर बनी रहती है और जब कोई बम या बारूद के बारे में सर्च करता है तो पुलिस उसे अपराधी समझकर उसका Ip एड्रेस track करती है और उसका पता जानकर उसके घर पहुँच जाती है। इसलिए गूगल पर कभी भी इन चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए।

5 मोबाइल गेम के पीछे पूरी दुनिया पागल है, इस गेम से दूर रहे

ईयरफोन के 6 बड़े नुकसान

3.- ड्रग्स, अफीम और हेरोइन

जब कोई व्यक्ति गूगल में ड्रग्स जैसी चीजों को सर्च करता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। जब ड्रग्स के बारे में गूगल में सर्च करते है तो साइबर पुलिस को लगता है कि सर्च करने वाला व्यक्ति ड्रग्स का सप्लाई करता है। ड्रग्स का सप्लाई करना बहुत बड़ा जुर्म है। केवल सर्च करने से आप दोषी हो सकते है इसलिए इन चीजों को कभी भी गूगल में सर्च नहीं करना चाहिए।
दूसरी बात जब आप कोई चीज गूगल में सर्च करते है तो गूगल आपको उसी चीज का विज्ञापन दिखाने लगता है। गूगल का सिस्टम ही ऐसा है कि आप जो सर्च करते है तो गूगल को पता चल जाता है कि इस व्यक्ति का किस चीज में इंटरेस्ट है। फिर उसी चीज का विज्ञापन आपके सामने परोसने लगता है।

4.- अपनी पहचान या ईमेल

गूगल के कभी भी ईमेल या अपनी पहचान सर्च नहीं करना चाहिए। गूगल के पास आपके सर्च हिस्ट्री का पूरा रिकॉर्ड होता है। जब आप अपनी पहचान, ईमेल या मोबाइल नंबर को सर्च करते है तो हैक होने का खतरा रहता है। इन सब चीजों को सर्च आपकी प्राइवेसी भी लिक हो सकती है। ऐसे बहुत से मामले आते है कि अमुक का ईमेल हैक हो गया, अमुक का फेसबुक हैक हो गया। इस तरह के मामले तब सामने आते है जब कोई आपकी ईमेल, मोबाइल नंबर या कोई आइडेंटिटी को गूगल में सर्च करता है। किसी दूसरे लोगों को बेवजह अपनी ईमेल नहीं बतानी चाहिए।

5.- चाइल्ड पोर्न

गूगल में कभी भी चाइल्ड पोर्न सर्च नहीं करना चाहिए। चाइल्ड पोर्न देखना, सर्च करना, किसी दूसरे को देना अपराध की श्रेणी में आता है। कुछ लोग गूगल में चाइल्ड पोर्न सर्च करते है। उनको अमानवीय पोर्न देखने में ही आनंद मिलता है। चाइल्ड पोर्न अमानवीय पोर्न है। सरकार ने पोर्न देखने पर पाबन्दी लगा रखी है। गूगल में आप जो कुछ भी सर्च करते है उसका रिकॉर्ड गूगल के पास होता है। इस रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस आपका Ip एड्रेस track करके आपको गिरफ्तार कर सकती है।

6.- गर्भपात कैसे करें

अगर गर्लफ्रेंड से सेक्स करने पर गर्भ ठहर गया है और अगर आप गर्भपात कराने की सोच रहे है तो इसके लिए कभी भी गूगल में सर्च नहीं करे। जब आप “गर्भपात कैसे करें” गूगल में सर्च करते है तो गूगल आपको बहुत उपाय बताएगा। गूगल आपको ये भी बता सकता है कि पका पपीता खाने से गर्भपात हो जाता है। इसलिए गर्भपात के लिए कभी भी गूगल से नहीं पूछे। अगर आप गूगल के बताये उपाय से गर्भपात करेंगे तो साइड इफ़ेक्ट हो सकता है, यहाँ तक कि जान भी जा सकती है।