नाइट शिफ्ट करने के 10 बड़े नुकसान

नाईट शिफ्ट के नुकसान

Night duty ke nuksan. कुछ लोग नाईट शिफ्ट में ही काम करना पसंद करते है, कुछ लोग नाईट शिफ्ट में काम करना पसंद नहीं करते है लेकिन अधिकतर लोग नाईट शिफ्ट में काम करना चाहते है। उनका ऐसा मानते है की रात्रि का वातावरण शांत रहता है, रात में वे अच्छे से काम कर सकते है। लेखक लोग प्रायः रात्रि में ही लिखना पसंद करते है। लोग यह सोचते है की नाईट शिफ्ट करने से समय की बचत होगी और हम दिन भर फ्री रहेंगे। रात की ड्यूटी करके दिन में आप निश्चित रूप से फ्री रह सकते है और दिन में दूसरे काम भी कर सकते है।

रात में काम करने से दिन में तो आप फ्री रह सकते है लेकिन नाईट शिफ्ट की ड्यूटी सेहत के लिए ठीक नहीं रहता है। नाईट शिफ्ट करने से आपको बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रात में ड्यूटी करने से शारीरिक समस्या के साथ साथ मानसिक समस्या भी हो सकती है। अगर आप लम्बे समय से नाईट शिफ्ट में काम कर रहे है तो आप बीमार भी पड़ सकते है। यहाँ तक की नाईट शिफ्ट में काम करने से इंसान जल्दी बूढ़ा हो जाता है। इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है नाईट शिफ्ट के नुकसान

1.-तनाव

नाईट शिफ्ट में काम करने से तनाव बढ़ता है। आप देख सकते है, दिन में काम करने वाला व्यक्ति रात में काम करने वाले व्यक्ति से ज्यादा खुश रहता है। नाईट शिफ्ट में काम करने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन सक्रीय होने लगते है, इस हार्मोन के सक्रीय होने से व्यक्ति में तनाव बढ़ने लगता है। नाईट ड्यूटी करने वाला व्यक्ति ज्यादा खुश नहीं रहता है, उसके चेहरे पर तनाव की एक रेखा दिखाई पड़ती है।

2.- ह्रदय रोग

एक शोध में यह पाया गया है कि रात में काम करने ह्रदय की गति बढ़ जाती है। ह्रदय की गति सामान्य से ज्यादा हो जाना खतरनाक है। जो लोग लगातार नाईट शिफ्ट में काम करते है उनके ह्रदय की गति बढ़ने लगती है। ह्रदय की गति बढ़ने से ह्रदय रोग हो जाता है।

3.- स्तन कैंसर

जो महिला रात में काम करती है उनको स्तन कैंसर हो सकता है क्योंकि स्तन कैंसर होने का एक कारण नींद की कमी भी है। अगर आप रात की पाली में काम करती है तो सचेत हो जाएँ। नींद पूरी नहीं होने से स्तनों का कैंसर भी हो सकता है। एक शोध में यह पाया गया है कि जो महिलाएं नाईट शिफ्ट में काम करती है, उन्हें स्तन कैंसर हो सकता है। दिन में काम करने वाली महिलाएं की अपेक्षा रात में काम करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर होने की सम्भावना ज्यादा रहती है।

4.- भूख कम लगना

नाइट शिफ्ट में काम करने से भूख कम लगती है। शरीर दिन और रात के हिसाब से भोजन और भूख के चक्र का आदी हो जाता है। नाइट शिफ्ट में काम करना शरीर के हिसाब से ठीक नहीं बैठता है। भोजन का पाचन आंत में होता है। आंत को रात में आराम करने की आदत है, अगर आप दिन में काम करते है और रात में आराम करते है तब खुलकर भूख लगती है लेकिन अगर आप रात में काम करते है तो यह आंतो के लिए उल्टा हो जाता है। इस कारण भूख कम जाती है।

5.- वजन बढ़ना

जब आप नाइट शिफ्ट में काम करते है तो आपके खाने पीने का टाइम टेबल बदल जाता है। रात में काम करने के कारण आप देर से डिनर करते है जो शरीर के लिए ठीक नहीं रहता है। अक्सर लोग रात में काम करते समय चाय, कॉफी या स्नैक्स लेते रहते है। भोजन का शेड्यूल बिगड़ने के कारण आपका वजन बढ़ने लगता है।

6.- मधुमेह

नाईट शिफ्ट करने से मधुमेह का भी खतरा रहता है। रात में काम करने वाले दिन में 8 घंटे नहीं सो पाते है। 8 घंटे से काम सोने के कारन इंसुलिन प्रतिरोधकता बढ़ जाती है, जिससे मधुमेह होने का खतरा रहता है। मधुमेह कितना खतरनाक रोग है ये तो सभी जानते है। अगर एक बार किसी को मधुमेह हो गया तो आसानी से पीछा नहीं छोड़ता है। अगर आपकी नाईट ड्यूटी है तो दिन में 8 घंटे की नींद जरूर पूरी कर लें अन्यथा मधुमेह रोग होने का खतरा रहेगा।

7.- त्वचा रोग

रात में काम करने वाले लोगों को त्वचा रोग उपहार में मिल जाता है। नाईट ड्यूटी करने वाले को झुर्रियां या मुहांसे होते रहते है। त्वचा रोग तब होता है जब शरीर में इस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की कमी होती है। इस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का निर्माण गहरी नींद में होता है। दिन में काम करने वाले लोग रात में गहरी नींद में सोते है जिससे उनके शरीर में इस हार्मोन का निर्माण होते रहता है। लेकिन रात में काम करने वाले लोग दिन में गहरी नींद नहीं ले पाते है और इस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन कम बनता है जिसका परिणाम होता है – त्वचा रोग।

8.- स्मरण शक्ति में कमी

जो लोग नाईट ड्यूटी करते है। उनका स्मरण शक्ति दिन में काम करने वाले लोगों की अपेक्षा कम होती है। दिन में काम करने वाले लोग रात में चैन से और शांत वातावरण में सोते है। रात में सोने से मस्तिष्क को पर्याप्त आराम मिल जाता है। लेकिन रात में काम करने वाले लोग दिन में चैन से नहीं सो पाते है। क्योंकि दिन का वातावरण शांत नहीं रहता है। चैन से नहीं सोने के कारन मस्तिष्क को पर्याप्त आराम नहीं मिलता है और स्मरण शक्ति कम जाती है।

सिगरेट पीने के 10 नुकसान

9.- कमजोरी

रात में काम करने से शारीरिक शक्ति कम जाती है। रात के समय सबको नींद सताती है। दिन में आप कितना भी सो लें लेकिन रात में नींद जरूर आती है। काम करने के लिए आप नींद को रोकते रहते है, नींद रोकने के कारण शारीरिक शक्ति कम जाती है। जब हम पर्याप्त नींद लेते है तब हमारे शरीर में मेलाटॉनिन हार्मोन का निर्माण होता है। यह हार्मोन शरीर को शक्ति देता है। नाईट ड्यूटी करने वाले लोगों के शरीर में मेलाटॉनिन हार्मोन नहीं बनता है क्योंकि वे पर्याप्त नींद नहीं ले पाते है। मेलाटॉनिन हार्मोन की कमी से शारीरिक शक्ति घट जाती है।

10.- चेहरा का सौंदर्य घटना

नाईट ड्यूटी करने से चेहरा के सौंदर्य में कमी आने लगती है। कम सोने से शरीर में इस्ट्रोजेन हार्मोन नहीं बनता है। इस्ट्रोजेन हार्मोन की कमी होने से चेहरे का सौंदर्य घट जाता है। जो लोग नाईट ड्यूटी करते है उनको पता होगा की नाईट ड्यूटी करने से चेहरे का निखार घट जाता है। दिन में काम करने वाले व्यक्ति का चेहरा खिला खिला रहता है लेकिन रात में काम करने वाले का चेहरा खिला हुआ नहीं रहता है।

अब आप समझ गए होंगे की नाईट शिफ्ट करने से क्या नुकसान होता है

अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद