पान खाने के 13 अचूक और बेमिसाल फायदे

पान खाने के फायदे ! Paan khane ke fayde

पान का नाम सुनते ही कुछ लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। पान कुछ लोग शौक से खाते है तो कुछ लोग श्वास्थ्य लाभ के लिए पान खाते है। लजीज खाना खाने के बाद पान खाने का मजा ही कुछ और है। बड़े बड़े होटलों में सौंफ और मुखवास के साथ पान भी दिया जाता है। हमारे देश भारत में पान का बहुत महत्व है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के लोग पान बहुत चाव से खाते है। पान का उपयोग सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि पूजा में भी पान की जरुरत पड़ती है। पान तो बहुत लोग खाते है लेकिन पान खाने के फायदे बहुत कम लोग जानते है। इस लेख में ज्ञान महासागर आपको पान खाने के फायदे बताने जा रहा है। paan khane ke fayde

1.- मुख की दुर्गन्ध दूर करे

अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आपको पान खाना चाहिए। भोजन करने के बाद पान खा लें। पान चबाने से मुंह की बदबू खत्म हो जाती है। ऐसा देखा जाता है कि जिस व्यक्ति के मुंह से बदबू आती है लोग उससे बात करना पसंद नहीं करते। आपने देखा होगा आपके मुंह से आने वाली बदबू के कारण लोग आपसे बहुत कम बात करते होंगे।

2.- मसूढ़ो की समस्या

कुछ लोगों को मसूढ़े से खून आने की शिकायत रहती है। अगर आपके मसूढ़ों से खून आता है तो पान को उबालकर उस पानी से कुल्ला करें। पान के उबले पानी से कुल्ला करने पर मसूढ़ों से खून आना बंद हो जाता हूं। आप चाहे पान के पानी से गरारे भी कर सकते है।

गर्म पानी पीने के 13 फायदे

ईसबगोल के फायदे और रोगों में प्रयोग

3.- आवाज मोटी होना

पान खाने से आवाज पतली हो जाती है जिन लोगों का आवाज मोटा है उनको पान का सेवन नियमित रूप से करने पर आवाज पतली और साफ हो जाती है।

4.- स्तनों की सूजन

बच्चे को दूध पिलाने से कुछ महिलाओं के स्तन में सूजन हो जाती है। स्तनों के सूजन से राहत पाने के लिए पान के पत्ते में नारियल का तेल चुपड़ ले। अब इस गर्म करके स्तनों पर रखें।

5.- शरीर की बदबू

कुछ लोगों के शरीर से बदबू आती है। बदबू के कारण ऐसे लोग से कोई बात नहीं करना चाहता। शरीर की बदबू को दूर करने के लिए पान के पत्ते को उबालकर दोपहर में इस पानी का सेवन करें। इस उपाय को करने से शरीर की बदबू दूर हो जाती है।

इलायची के फायदे और रोगों में प्रयोग

6.- कफ की समस्या

कफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पान के पत्ते और चीनी को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े को सुबह शाम सेवन करें। कफ की समस्या के लिए यह रामवाण उपाय है।

7.- आँखे लाल होना

जो लोग देर से सोते है या जो लोग नाईट ड्यूटी करते है उनकी आँखे कभी कभी लाल हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पान के पत्ते को पानी में उबाल लें। इस पानी से आँखों पर छीटें मारे। इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से लाल आँखे ठीक हो जाएगी।

8.- पायरिया

पायरिया की समस्या होने पर पान में कपूर डालकर चबायें। पान में कपूर डालकर दिन में तीन चार बार चबाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें पान की पीक पेट के अंदर नहीं जाना चाहिए। यह उपाय करने से पायरिया में आराम मिलता है।

9.- खांसी

खांसी होने पर व्यक्ति परेशान हो जाता है। खांसी से न केवल वही व्यक्ति बल्कि दूसरे लोग भी परेशान हो जाते है। खांसी से छुटकारा पाने के लिए पान में अजवायन डालकर चबाना चाहिए। हल्दी को पान में लपेटकर चबाने से भी खांसी में राहत मिलती है।

10.- चोट लगने पर

चोट लगने पर बहुत दर्द होता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए पान का इस्तेमाल करना चाहिए। पान के पत्ते को गर्म करके चोट वाले जगह पर बांध दें। एक पर एक रखकर 5-6 पत्ते बांध दें। ध्यान रखे पत्ते गर्म होने चाहिए। इस उपाय को करने से चोट का दर्द छूमंतर हो जाता है।

11.- जलने पर

हाथ-पावँ जलने पर बहुत जलन होती है। जलन के कारण दर्द होता है। पान जलन के दर्द को कम करने में सहायक होता है। इसके लिए पान के पत्ते को गर्म करके जलन वाले स्थान पर बांध दें। ऐसा करने से जलन में राहत मिलती है।

12.- धूम्रपान छोड़ना

लोग धूम्रपान छोड़ने के लिए लोग बहुत उपाय करते है फिर भी धूम्रपान करने की आदत नहीं छूटती। धूम्रपान से छुटकारा पाने के लिए औषधी भी लेते है फिर भी धूम्रपान नहीं छूटता। सिगरेट का नाम सुनते ही तलब लग जाती है। अगर आप धूम्रपान छोड़ना चाहते है तो पान के पत्ते चबायें। पान के पत्ते चबाने से धूम्रपान छोड़ने में मदद मिलती है।

13.- सिरदर्द

पान के पत्ते में सिरदर्द दूर करने की क्षमता होती है इसके लिए पान के पत्तों को पीसकर लेप बना लें। इस लेप को माथे पर लगाने से सिरदर्द में आराम मिलता है।

अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद