स्वस्थ शरीर के लिए जरुरी है है स्वस्थ आहार और स्वस्थ आहार को पचाने के लिए जरुरी है पाचन शक्ति। अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो स्वस्थ आहार को भी आप नहीं पचा सकते है और इसका परिणाम यह होगा की खाया पिया शरीर में नहीं लगेगा। कुछ लोग बहुत हेल्दी खाना लेकिन हेल्दी खाना भी उनके शरीर को नहीं लगता क्योंकि उनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है। पाचन शक्ति कमजोर है तो आप कितना भी पैष्टिक खाना क्यों न खाएं , आपको पूरा फायदा नहीं होगा। पैष्टिक खाना में जितना पोषक तत्व है उतना आपको नहीं मिलेगा। अगर आपकी पाचन शक्ति तेज है तो रुखा सूखा खाना खाने से भी आपके शरीर को लगेगा कि हाँ मै खाना खाया हु।
पाचन शक्ति कमजोर होने के बहुत से कारण है। पहली बात समय से भोजन नहीं करना , जब समय मिला तो भोजन कर लिया , समय नहीं मिला तो भोजन नहीं किया। वेवक्त भोजन करने से पाचन शक्ति कमजोर होती है। जो लोग ठूंस ठूंस कर खाना खाते है उनकी पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है। फास्ट फूड, चिप्स, बासी, अधपका और दुबारा पकाया हुआ खाना खाने से पाचन तंत्र की शक्ति कम जाती है। कुछ लोग शारीरिक काम नहीं करते है दिन भर कुर्सी पर बैठे रहते है। शरीर को ज्यादा आराम देने से पाचन शक्ति कमजोर होती है।
पाचन शक्ति बढ़ाने का घरेलु उपाय
1. – अदरक के छोटे टुकड़े पर निम्बू का रस डालकर चूसने से पाचन शक्ति तेज होती है। निम्बू में पाया जाने वाला एसिड अदरक के रस के साथ मिलकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
2. – पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आसानी से पचने वाले आहार का सेवन करना चाहिए जैसे – बथुआ, साग, अंगूर, साबुत अनाज आदि। बथुआ और पालक पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
3. – अगर आपका पाचन शक्ति कमजोर है तो कुछ आहार को आपको एकदम छोड़ देना चाहिए जैसे – फास्ट फूड, जंक फूड, तला भुना, चटपटा खाद्य – पदार्थ। ये सब पदार्थ देर से पचते है जिससे पाचन शक्ति कमजोर होती है।
4. – एक बार में ज्यादा खाना खाने की जगह दो – तीन बार करके थोड़ा-थोड़ा खाएं। दो – तीन में हल्का भोजन करने से पाचन शक्ति तेज होती है।
5. – शारीरिक श्रम जरूर करें। लगातार कुर्सी पर बैठे न रहें। रोज दिन व्यायाम करें , कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने से भी पाचन शक्ति ठीक रहती है।
6. – भोजन करने के एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए। कुछ लोग भोजन करने के बाद गटागट पानी पिने लगते है , भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है क्योंकि पानी पाचन रस को पतला कर देता है। भोजन करते समय एक दो घूंट पानी पी सकते है।
7. – रात में सोने से पहले चना को पानी में भीगने के लिए डाल दें। सुबह इस भीगे चने को चबाकर खाएं। भीगे चने खाने से पाचन शक्ति तेज होती है।
8. – खट्टे फल का सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। मौसमी का जूस पीने से आपकी पाचन शक्ति बढ़ जाती है।
9. – पाचन शक्ति को ठीक करने के लिए सलाद का सेवन करना चाहिए। सलाद में काला नमक और निम्बू का रस डालकर खाना चाहिए।
10. – कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए। 8 घंटे से कम सोने से पाचन शक्ति कमजोर होती है। जल्दी सोने की आदत बनायें। जल्दी सोने और जल्दी उठने से पाचन शक्ति ठीक रहती है।
पानी भरपूर मात्रा में पियें। रोज दिन 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। सोने से पहले और जागने पर एक गिलास पानी पियें। संभव हो तो रोज दिन 2 गिलास गरम पानी पियें। गरम पानी पीने से पाचन शक्ति बहुत तेज हो जाती है।
11. – पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए धूम्रपान सदा के लिए छोड़ दें। शराब, तम्बाकू, गुटका खाने से पाचन शक्ति मंद हो जाती है।
12. – खाना धीरे-धीरे और चबा-चबाकर खाएं। धीरे-धीरे भोजन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है