करोडपति हो या अरबपति- ये वो 5 चीज़ें है जो पैसा नहीं खरीद सकता

Paisa hi sab kuch nahi hai

अधिकतर लोगों का मानना है की पैसे से आप सबकुछ खरीद सकते है। पैसे से आप पूरी दुनिया खरीद सकते है। पैसे से आप किसी को भी अपना गुलाम बना सकते है लेकिन क्या पैसा ही सबकुछ है। अगर पैसा ही सबकुछ होता तो धनी लोग अमर हो जाते, लेकिन धनी लोग भी मर जाते है फिर पैसे से हम सबकुछ पैसे खरीद सकते है। पैसे से आप बाजार में मिलने वाले सामान तो खरीद सकते है लेकिन क्या बाजार में सबकुछ मिल जाता है। इस लेख में आप यह जानेंगे कि पैसे से आप क्या चीज नहीं खरीद सकते है। Paisa hi sab kuch nahi hai

1.- योग्यता

पैसे से आप कभी भी योग्यता नहीं खरीद सकते, हुनर नहीं खरीद सकते है। योग्यता पैसों से नहीं मिलती है। योग्यता, हुनर, काबिलियत ये ऐसी चीज है जो पैसे से नहीं ख़रीदा जाता। पैसे के बल पर आप योग्यता नहीं हासिल कर सकते। पैसे से आप योग्य व्यक्ति को तो खरीद सकते है लेकिन उसके योग्यता को नहीं खरीद सकते। मुकेश अम्बानी बहुत धनी है लेकिन क्या वह पैसे खर्च करके खली या सचिन तेंदुलकर बन सकते है, नहीं बन सकते। धनवान होने से मुर्ख ज्ञानी नहीं बन सकता है हाँ लोग उसकी चापलूसी करने के लिए उसे ज्ञानी कह देते है।

धनवान बनने के 28 उपाय

गरीबी आने के 45 कारण

2.- खुशियां

क्या पैसे से खुशी खरीदी जा सकती है ? क्या पैसे कमा लेने से ही खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक दे देगी ? पैसे से आप सांसारिक सुख पा सकते है लेकिन शांति नहीं पा सकते। पैसे से आप घर,मकान, दुकान, गाड़ी, बंगला, नौकर सब कुछ पा सकते है लेकिन क्या इन सब चीजों को पा लेने से आप सुखी हो जाएंगे। अगर इन चीजों से सुख मिलता है तो फिर अमीर लोगों को कोई भी दुःख नहीं होता। ऐसा देखा जाता है इस दुनिया में गरीब दुखी है लेकिन अमीर भी दुखी है। अगर किसी करोड़पति को संतान नहीं है तो क्या वह सुखी रह सकता है। कोई धनी आदमी का हाल-चाल पूछने वाला नहीं है तो क्या व सुखी रह सकता है, नहीं रह सकता।

3.- विश्वास

विश्वास की कितनी कीमत है कोई नहीं बता सकता। विश्वास एक ऐसी चीज है जो एक बार टूट गया तो आप अरब खरब रूपये से भी नहीं खरीद सकते। अगर कोई व्यक्ति बुरे वक्त में आपको धोखा दिया है तो क्या आप उसपर विश्वास कर सकते है चाहे वह आपको बहुत पैसा दे। विश्वास ही एक ऐसी चीज है जिसे टूटने में देर नहीं लगता और एक बार टूट गया फिर उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं जोड़ सकती। अगर आपने किसी को धोखा दे दिया बाद में आप उसे कितना भी पैसा दें वो आप पर कभी विश्वास नहीं करेगा।

4.- सम्मान

पैसे से सम्मान नहीं ख़रीदा जा सकता यह सुनकर बहुत लोगों को यकीन नहीं होगा क्योंकि जिसके पास पैसा होता है उसी का सम्मान होता है। दरअसल सम्मान व्यक्ति का नहीं होता है, सम्मान पैसे का होता है। अगर आप धनी है तो आपको बहुत सम्मान मिलता होगा, अगर आप कंगाल हो गए फिर देखिये कितने लोग आपका सम्मान करते है। केवल धनवान बन जाने से कोई सम्मान का पात्र नहीं बन जाता है। सम्मान का पात्र बनने के लिए आपका चरित्र, आचार, व्यवहार, चाल, ढाल अच्छा होना चाहिए। लोग अमीर लोग का सम्मान करते है लेकिन वास्तव में सम्मान नहीं बल्कि चापलूसी करते है।

5.- सेहत

सेहत का कीमत कितना है कोई बता सकता है। सेहत अनमोल है जिसका कोई मोल नहीं। पैसे से आप अच्छा खा सकते है लेकिन आपकी सेहत अच्छी रहे इसकी गारंटी नहीं है। धनी लोग अच्छा खाते है, अच्छा पीते है लेकिन उनको भी रोग होता है फिर पैसे से सेहत कैसे ख़रीदा जा सकता है। पैसे को संपत्ति कहते है लेकिन निरोग शरीर ही वास्तव में संपत्ति है कहा भी गया है Health is Wealth. इसलिए पैसे से आप सेहत नहीं खरीद सकते है। स्वस्थ व्यक्ति अगर गरीब है फिर भी वह सुखी है लेकिन धनी व्यक्ति अगर रोगी है तो वह दुखी है।