
हर लड़के की चाहत होती है एक अच्छी Girlfriend हो जिसके साथ आप रोमांस के कुछ पल बिता सके और फिर उसके साथ शादी करे। अगर आपको गर्लफ्रेंड है और आप उससे शादी करने का प्लान बना रहे है तो एक बार सोच लें कि शादी कोई बच्चे का खेल नहीं है। शादी का मतलब है जिंदगी भर के लिए एक दूसरे का साथ। अगर आप गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे है तो 10 तरह की गर्लफ्रेंड से शादी नहीं करे नहीं तो आपका जीना हराम कर देगी। चलिए जानते है कि किस तरह की गर्लफ्रेंड से शादी नहीं करना चाहिए।
जिंदगी हराम करने वाली Girlfriend
1.- झगड़ा करने वाली
कुछ लड़कियों की आदत होती है छोटी छोटी बात पर झगड़ा करना। वैसे प्रेमी और प्रेमिका के बीच छोटी मोटी नोक झोंक होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन अगर आपकी गर्लफ्रेंड छोटी छोटी बात पर आपसे झगड़ा करने लगती है तो ऐसे गर्लफ्रेंड से पल्ले झाड़ने में ही भलाई है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे झगड़ा करती है तो समझ लें कि वो आपसे सच्चा प्यार नहीं करती है।
2.- चिपकू गर्लफ्रेंड
चिपकी गर्लफ्रेंड का मतलब जो हर समय आपके साथ रहे। जो सभी जगह आपके साथ जाना चाहे, उनकी साथ रहने की इतनी चाहत जिससे आपका दम घुटने लगे। ऐसे गर्लफ्रेंड से लड़को को लगता है कि मेरा कोई अस्तित्व ही नहीं है। इस तरह के गर्लफ्रेंड मिलने पर लड़के अपने आप को गर्लफ्रेंड के हाथ की कठपुतली समझने लगते है। अच्छा होगा कि आप इनसे कुछ समय के लिए दुरी बना लें तब कही आपकी चिपकू गर्लफ्रेंड को अपनी गलती का अहसास हो।
लड़की के 13 गुप्त इशारे प्यार होने पर लड़की करती है यह इशारे
3.- शक्की गर्लफ्रेंड
कुछ लड़कियां बहुत शक्की मिजाज की होती है। जो आपके हर गतिविधि पर नजर रखे, आप किससे मिल रहे हो, आप फोन पर किससे बात कर रहे हो। जो आपका मेल और कॉल डिटेल चेक करें। बार बार आपका मोबाइल चेक करे। आप गर्लफ्रेंड से बात कर रहे है उसी समय किसी का फोन आने लगे और आपकी गर्लफ्रेंड कॉल कांफ्रेंस करने के लिए बार बार कहे तो समझ ले की आपकी गर्लफ्रेंड कितनी शक्की है। ऐसे गर्लफ्रेंड से सचमुच जीना हराम हो जाता है।
4.- अपनी गलती नहीं मानने वाली
कुछ लड़कियां ऐसी होती है जो गलती करने के बाद भी अपनी गलती नहीं मानती है। जैसे कभी आपके और उसके बीच नोक झोंक हो गई जिसमे गलती गर्लफ्रेंड की है लेकिन वो तो है कि अपनी गलती मान ही नहीं सकती है। इस तरह की लड़कियों में ईगो बहुत होता है उसे लगता है की गलती मानना ही है तो वो माने मई क्यों अपनी गलती मानू। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी गलती नहीं मानती है तो उससे दुरी बना लेने में ही भलाई है। इस तरह की लड़कियों से आपको बहुत सारी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।
आई लव यू बोले बिना प्यार का इजहार करने के 5 तरीके
5.- हरदम अपना दुखड़ा सुनाना
अपना दुःख और सुख बाटना अच्छी बात लेकिन इसका मतलब ये नहीं की आप सामने वाले को हरदम अपना दुखड़ा ही सुनाते रहे। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी हरदम दुखड़ा सुनाती रहती है जैसे – मै अपने जॉब से खुश नहीं हु, ये क्लास मुझे सूट नहीं कर रही है, मेरे जिंदगी में बहुत तनाव है और न जाने क्या क्या। इस तरह की लड़कियां खुद तो दुखी रहती ही है साथ ही अपने नकारात्मक विचारों से आपको भी दुखी कर सकती है।
6.- एक एक मिनट का हिसाब लेने वाली गर्लफ्रेंड
तुम अभी कहाँ थे ? तुम वहां क्या करने गए थे ? मै तुझे पांच मिनट से नहीं देखी थी। अगर इस तरह की सवाल आपकी गर्लफ्रेंड आपसे करती है तो वो बहुत शक्की है और आपसे एक एक मिनट का हिसाब लेना चाहती है। इस तरह की लड़कियों लड़को को इरिटेट कर देती है। ऐसे में लड़को को लगता है कि मैं गर्लफ्रेंड के हाथ की कठपुतली हु। लड़को को ये भी लगता है मेरी स्वतंत्रता समाप्त हो गयी। अगर आपकी गर्लफ्रेंड इस तरह से आपको बांध कर रखना चाहती है तो ऐसी लड़की से दूर ही रहना चाहिए।
रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के 10 बेहतरीन तरीके
7.- खर्चीली गर्लफ्रेंड
कुछ लड़कियों की आदत होती है ज्यादा खर्च कराना। जैसे – महीने में 5 – 6 बार शॉपिंग कराने के लिए कहना, बार बार रिचार्ज कराने के लिए कहना, कोई महगा गिफ्ट मांगना। इस तरह की गर्लफ्रेंड आपकी जेब को एकदम ढीली कर सकती है। अगर आप गर्लफ्रेंड की मांग को पूरा करते रहे तो आपकी आधी सैलरी गर्लफ्रेंड पर ही खर्च हो जाएगी। ऐसे गर्लफ्रेंड को छोड़ने में ही भलाई है।
8.- दूसरे लड़के की तरफ आकर्षित होना
जब कभी आप अपने दोस्तों के साथ हो और आपकी गर्लफ्रेंड आपके दोस्तों में बहुत दिलचस्पी ले। लड़को के ग्रुप में वो बार बार दूसरे लड़को को देखे तो समझ लें की मामला गड़बड़ है। ऐसी लड़की कभी भी आपको छोड़कर दूसरे की बाँहों में जा सकती है।
9.- इस्तेमाल करने वाली
कुछ लड़कियां सिर्फ अपना मतलब निकालने के लिए लड़को से दोस्ती करती है। उसका प्यार और दिल से कोई मतलब नहीं होता है। वो आपसे जुडी है तो अपने मन में कोई स्वार्थ रखकर जैसे – वह आपके उचे पहुँच का इस्तेमाल करके आगे बढ़ जाए और आगे बढ़ने पर आपमें उसकी दिलचस्पी कम जाए तो समझ ले की वो सिर्फ आपका इस्तेमाल करने के लिए आपको बॉयफ्रेंड बनायी थी और जब उसका काम बन गया तो आपसे दुरी बनाने लगी।
10.- कंफ्यूज गर्लफ्रेंड
अगर आपकी गर्लफ्रेंड संशय में रहती है कि उसे क्या करना है, उसे किस तरह की जॉब पसंद है उसके जिंदगी का मकसद क्या है तो ऐसी गर्लफ्रेंड को कंफ्यूज गर्लफ्रेंड कहते है। इस तरह की लड़की अपने विचारों से आपको भी कन्फूजन में डाल सकती है। अच्छा होगा ऐसे लड़की से दूर रहने का प्रयास करें।
अब आप समझ गए होंगे की किस तरह की गर्लफ्रेंड से दूर रहना चाहिए। अगर आपके गर्लफ्रेंड में ये 10 बातें है तो ऐसी गर्लफ्रेंड से आपको कभी भी सुख नहीं मिलेगा। भलाई इसी में है की कि आप ऐसे गर्लफ्रेंड को छोड़ दें।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद