10 खूबियां जो हर पत्नी अपने पति में देखना चाहती है

पत्नी पति से क्या चाहती है ! पति पत्नी का प्यार

पति पत्नी का प्यार ! पति पत्नी में जब झगडे होते है तो अधिकतर मामले में पत्नी को ही दोष दिया जाता है चाहे गलती पति का क्यों न हो। दांपत्य जीवन की गाड़ी सही तरीके से चले इसके लिए जरुरी है की पति पत्नी में प्यार बना रहे। हर पति चाहता है कि उसकी पत्नी सुंदर दिखे और उसका व्यवहार भी सुंदर और कोमल हो। लेकिन यही बात आपको भी सोचना चाहिए कि पत्नी के भी कुछ अरमान होते है। पत्नी भी अपने पति को सुंदर और स्मार्ट देखना चाहती है। इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है कि एक पत्नी अपने पति में क्या खूबियां देखना चाहती है।

1.- परफेक्ट लुक्स

परफेक्ट लुक वाले लड़के लड़कियों के दिल की घंटी बजा देते है। लड़कियां सबसे पहले लुक पर फोकस करती है कि आपका लुक कैसा है। ये जरुरी नहीं है कि आप सलमान खान की तरह दिखे तभी लड़कियां आपकी ओर आकर्षित होगी। परफेक्ट लुक का मतलब है कि आपकी पर्सनालिटी अच्छी हो, आप अच्छे कपड़े पहने, आपकी बाल और दाढ़ी सही हो। बस लड़कियों को इतना ही चाहिए। अगर आपका लुक अच्छा है तो लड़कियां आपके पास खिंची चली आएगी।

2.- मेहनती

मेहनत करने वाले लोग सबको पसंद आते है। आलसी को कोई भी पसंद नहीं करता है। अगर आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटते है तो आपको लड़कियां पसंद करेगी। आलसी लोग अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाते है। आलसी लोग सिर्फ बैठकर खाना पसंद करते है। आलसी लोगो के पास धन भी नहीं टिकता है इसलिए आलसी लोग को लड़कियां पसंद नहीं करती है।

कुंवारे रहने के 7 जबरदस्त फायदे जिसके लिए शादीशुदा लोग तरसते है

6 कारण से बेटी अपने पापा से सबसे ज्यादा करती है प्यार

3.- समझदारी

जो लड़के समझदार होते है उनको लड़कियां पसंद करती है। समझदार का मतलब ये नहीं कि आप सिर्फ मन से ही समझदार रहे। समझदारी आपके काम और व्यवहार में दिखनी चाहिए। समझदार लड़के को ये पता होता है कि कब कहां और किसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।

4.- उनको वक्त देने वाला

हर लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर उन्हें वक्त दे, उनके साथ समय बिताये। पार्टनर को ये लगना चाहिए कि वो आपके लिए कितना खास है।

5.- ध्यान रखने वाला

अगर आप पार्टनर का केयर करते है। उनकी जरूरतों को समझते है तो आप पार्टनर के लिए बहुत अच्छे है। जरूरतों को समझने का मतलब ये नहीं की पार्टनर जो बोल दे आप उसे पूरा कर दें। कुछ जरुरत ऐसे होते है जो बोलकर नहीं बताया जाता, ये बात आपको खुद समझना चाहिए कि आपके पार्टनर को किस चीज की जरुरत है।

8 बातें, जो हम नहीं कह पाते हैं अपने माँ बाप से

6.- दाढ़ी रखने वाला

ये तो मुझे नहीं पता की लड़कियां दाढ़ी रखने वाले पुरुष को ज्यादा पसंद करती है या क्लीन शेव वाले पुरुष को। लेकिन एक शोध में यह पता चला है कि दाढ़ी रखने वाले पुरुष लड़कियों को ज्यादा पसंद आते है।

7.- घर के कामों में मदद करने वाला

शायद आपको नहीं पता कि खाना बनाने वाले पुरुष को लड़कियां बहुत ज्यादा पसंद करती है। अगर आपको खाना बनाना आता है तो खाना बनाने में पत्नी का मदद जरूर करें। अगर आपको खाना बनाना नहीं आता है तो दूसरे घरेलु काम में पत्नी की मदद करे।

8.- उनकी अहमियत समझने वाला

हर लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर उनकी अहमियत समझें। कुछ पत्नियों की एक ही शिकायत होती है कि आप हमें कुछ समझते ही नहीं है। इसलिए अपने पत्नी की अहमियत समझें और उनके परिवार की भी अहमियत समझें। पत्नियां चाहती है कि उसका पति उसके साथ इसके परिवार को भी तवज्जो दे।

9.- साफ सफाई रखना

कुछ लोगो कई दिन तक नहीं नहाते है। ज्यादा दिन तक नहीं नहाने से उनके शरीर से बदबू आने लगती है। अब आप खुद सोचे कि आपके शरीर से बदबू आता है तो लड़कियां आपको कैसे पसंद करेगी। इसलिए रोज दिन नहायें और साफ सुथरे कपडे पहने तभी लड़कियां आपको पसंद करेगी।

10.- परफ्यूम का इस्तेमाल करना

एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि परफ्यूम का इस्तेमाल करने से लड़कियां बहुत आकर्षित होती है। परफ्यूम की गंध से पुरुष उतने आकर्षित नहीं होते है जितना की लड़कियां। अगर आप परफ्यूम का इस्तेमाल करते है तो समझ लें कि लड़कियों की पहली पसंद आप रहेंगे।