लड़को का प्रोपोजल ठुकराने के लिए लड़कियां बनाती है 8 बहाने

लड़को का प्रोपोजल ठुकराने के बहाने

जब कोई लड़का किसी लड़की को प्रोपोज करता है तो या तो प्रपोजल स्वीकार कर लेती है या रिजेक्ट कर देती है। लेकिन कुछ लड़कियां लड़को का प्रोपोजल को एकदम रिजेक्ट नहीं करती है। वह कोई बहाना बताकर प्रपोजल रिजेक्ट करती है। जिस लड़की को प्रपोजल रिजेक्ट करने में हिचकिचाहट होती है वह रिजेक्ट करने का बहाना बना देती है। इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है कि लड़कियां लड़को को टालने के लिए क्या बहाना बनाती है।

1.- मैं तुम्हे भाई समझती थी

जब कोई लड़की आपको पसंद नहीं करती है और आप उसे प्रोपोज करे तो वो आपको भाई मानने का बहाना बनाती है। ऐसे में लड़की को गर्लफ्रेंड बनाने की सारी फिलिंग खत्म हो जाती है। यह बहाना सुनकर लड़को को खुद पर शर्म आने लगती है। यह बहाना सुनकर लड़के बहुत दुखी हो जाते है और शर्मिंदगी महसूस करने लगते है। इस स्थिति में लड़के एकदम मायूस हो जाते है उन्हें इस सदमे से निकलने में कई दिन लग जाता है।

2.- तुम धूम्रपान करते हो

आजकल बहुत लड़के धूम्रपान करते है। लड़कियों के लिए धूम्रपान करने का बहाना भी सामान्य है। जिस लड़के को वो नहीं चाहती है और वो लड़का उसे प्रोपोज करे तो लड़की ये कहकर इंकार कर देती है कि तुम धूम्रपान करते हो, मैं धूम्रपान करने वाले लड़के को अपना बॉयफ्रेंड नहीं बना सकती।

Breakup से बचने के 13 तरीके

इन 10 तरह की गर्लफ्रेंड्स कर सकती है आपका जीना हराम

3.- मैं वैसी लड़की नहीं हूं

कई लड़कियां प्रोपोजल रिजेक्ट करने के लिए सरीफ लड़की बनने का नाटक करती है। वो ये कहकर आगे बढ़ जाती है कि मैं वैसी लड़की नहीं हूं। कुछ लड़कियों के बहाने तो बड़े अजीब होते है जैसे कि प्यार करना गुनाह है, बॉयफ्रेंड बनाने वाली लड़कियां गंदी होती है।

4.- मेरे पास बॉयफ्रेंड है

लड़कियां ऊपर से जैसी भी हो लेकिन वो भीतर से बहुत चालाक होती है। अब जैसे कई लड़कियां प्रोपोजल को रिजेक्ट करने के लिए ये बहाना बनाती है कि मेरे पास पहले से बॉयफ्रेंड है। ये बहाना तो ऐसा है कि किसी को ये नहीं लग सकता है कि ये लड़की झूठ बोल रही है। ये बहाना सुनकर लड़के को पूरा यकीन हो जाता है कि इसके पास बॉयफ्रेंड है।

5.- माँ बाप को धोखा नहीं देना चाहती

लड़कियां इस बहाने का भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल है कि वो अपने माँ बाप को धोखा नहीं देना चाहती। अगर लड़कियां इस तरह के बहाने बनाती है तो समझ ले ये सब आपके प्रोपोजल को रिजेक्ट करने का उपाय है।

लड़की के 13 गुप्त इशारे प्यार होने पर लड़की करती है यह इशारे

6.- सारे लड़के बेकार होते है

जब कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो दिल से करती है। अगर प्यार में लड़का उस लड़की को धोखा दे दे तो लड़की के दिल को बहुत झटका लगता है और लड़कियों के मन में लड़कों के लिए बुरी छवि बन जाती है। ऐसे में जब कोई लड़का उस लड़की के करीब आने की कोशिश करता है तो लड़कियों को लगता है कि सारे लड़के एक जैसे होते है।

7.- पहले करियर जरुरी है

कई लड़कियों को ऐसा लगता है कि प्यार में पड़ने से करियर पर प्रभाव पड़ेगा और करियर चौपट भी हो सकता है। इस वजह से कुछ लड़कियां लड़के के प्रोपोजल को रिजेक्ट कर देती है। लेकिन कुछ लड़कियां तो तब इस बहाने का इस्तेमाल करती है जब लड़का उसे पसंद नहीं होता है।

8.- मेरी शादी होने वाली है

लड़कियों को जब कोई बहाना नहीं मिलता है तो ये कहकर प्रोपोजल को रिजेक्ट कर देती है कि मेरी शादी होने वाली है। ये बहाना सुनते ही लड़के पीछे हट जाते है अब भला जिस लड़की की शादी होने वाली हो उस लड़की को कौन लड़का गर्लफ्रेंड बनाना चाहेगा।

अब आप समझ गए होंगे की लड़कियां लड़को का प्रोपोजल क्या बहाना बनाकर रिजेक्ट कर देती है।

अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद