
Ruthi Girlfriend ko manana ! गर्लफ्रेंड अगर रूठ जाय तो उसे मनाने में कितने पापड़ बेलने पड़ते है ये तो वही जानता है जिसकी गर्लफ्रेंड रूठ गयी है। प्यार में रूठना और मुस्कुराना तो चलता ही रहता है। प्रेमी प्रेमिका के बीच छोटी मोटी नोकझोंक होना आम बात है। अगर एक रूठ जाये तो दूसरा उसे प्यार से मना लेता है। लेकिन कभी कभी गर्लफ्रेंड इस कदर रुठ जाती है कि मानने का नाम ही नहीं लेती है। हालात यहाँ तक पहुँच जाती है कि प्रेमिका छोड़कर जाने लगती है और आपको छोड़कर किसी और को बॉयफ्रेंड बना लेती है। आप रूठी प्रेमिका को मना लेते है तब तो ठीक है लेकिन अगर आप मनाने में असफल हो गए तो आपको गर्लफ्रेंड से हाथ धोना पड़ेगा। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके ।
रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके ! ruthi girlfriend ko manana
1.- माफी मांग ले
सबसे पहले आप यह जान ले कि गर्लफ्रेंड किस कारण से रूठी हुई है। अगर आपके किसी गलती से रूठ गयी है तो आप अपनी गलती के लिए माफी मांग लें। आपको यह बात याद रखना चाहिए कि माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता है। अगर आप माफी मांग लेंगे तो ज्यादा सम्भावना है कि गर्लफ्रेंड मान जाएगी।
2.- उसके सहेली की मदद लें
गर्लफ्रेंड को मनाने का एक उपाय ये भी है कि आप उसके सहेली की मदद लें गर्लफ्रेंड के दोस्त को सभी समस्या बता दें कि वो हमसे रूठ गयी है और नहीं मान रही है। सहेली के समझाने से संभव है कि वो मान जाए। दोस्तों के भड़काने से दोस्ती जल्दी टूटती है और दोस्तों के समझाने से टूटी दोस्ती फिर जुड़ जाती है इसलिए बेहतर होगा की गर्लफ्रेंड के सहेली को समझाने के लिए कहें।
3.- ऐसा नहीं करें जो उसे अच्छा ना लगता हो
रूठी लड़की को मनाना है तो सबसे पहले ऐसी हरकत नहीं करें जो आपकी गर्लफ्रेंड को अच्छी नहीं लगती है। गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए वही करे जो उसे अच्छा लगे, जिसे करने से आपकी गर्लफ्रेंड खुश होती है। इस तरह आप उसके पसंद का काम करके मना सकते है।
4.- रूठने का कारण जाने
गर्लफ्रेंड को मनाने से पहले रूठने का कारण जानने की कोशिश करें । जब आपको कारण पता लग जाए तो उस कारण का निवारण करें। गर्लफ्रेंड अक्सर बॉयफ्रेंड के किसी गलती से रूठती है। इसलिए अपनी गलती को सुधार लें तो गर्लफ्रेंड मान जाएगी।
5.- Sorry Sms या शायरी भेजे
गर्लफ्रेंड जब रूठ जाये तो उसे सॉरी बोल दें। अगर आपकी गलती बहुत बड़ी है तो उसे पुरे दिन सॉरी बोलते रहे। इतने पर भी बात नहीं बने तो एक खूबसूरत Sorry Sms भेज दे या Sorry के साथ कोई दर्द भरी शायरी भेज दे। ऐसा करने से गर्लफ्रेंड पिघल जायेगी क्योंकि लड़कियों का दिल मक्खन की तरह होता है।
6.- गर्लफ्रेंड की प्रशंसा करे
लड़कियों को अपनी बड़ाई सुनना बहुत पसंद होता है। इसलिए आप उसकी बड़ाई करे लेकिन बड़ाई करने का तरीका सही होना चाहिए। बड़ाई इस तरह से करे की उसे लगना चाहिए कि ये दिल से बड़ाई कर रहा है। अगर आप ऐसे ही बड़ाई करना शुरू करेंगे तो गर्लफ्रेंड नहीं मानेगी क्योंकि उसे लगेगा कि ये झूठी बड़ाई कर रहा है।
अपने Family को Love Marriage करने के लिए कैसे मनाये
7.- गर्लफ्रेंड की भड़ांस का जबाव नहीं दे
जब गर्लफ्रेंड गुस्से में आपको कुछ सुना रही है तो उस समय उसके बात का जबाव नहीं दे। आप शांति से उसकी बात को सुनते रहे। अगर आपने उसके भड़ांस का जबाव देने लगे तो वो नहीं मानेगी। इसलिए सिर्फ उसकी बात को सुनते रहे, पूरा भड़ांस निकालने के बाद गर्लफ्रेंड का मन हल्का हो जाएगा और आपका काम आसान हो जाएगा।
8.- थोड़ा मजाक करे
आपके सामने गर्लफ्रेंड गुस्से में हो तो उसका गुणगान करे या कोई जोक सुनाये। जोक ऐसा होना चाहिए जो सब को हंसा दे। ध्यान रखे की आपके जोक सुनाने का तरीका नेचुरल होना चाहिए। जोक सुनने से अगर गर्लफ्रेंड को हंसी आ जाय तो समझ ले वो आसानी से मान जाएगी ।
9.- गिफ्ट देकर मनाये
रूठी हुई गर्लफ्रेंड को आप गिफ्ट देकर मना सकते है। इसके लिए आप कोई चॉकलेट, फुल या केक खरीदकर उसे गिफ्ट कर सकते है। गिफ्ट देने से आपकी बात बन सकती है। अगर एक गिफ्ट से गर्लफ्रेंड न माने तो दो-तीन दे दीजिये। गिफ्ट के साथ साथ उसे अपनी फिलिंग भी देते रहे तो तुम्हे मनाने के लिए मई क्या क्या कर सकता हु। कहने का मतलब यह है कि गिफ्ट के माध्यम से आप अपने प्यार का एहसास करायें। चॉकलेट और केक देने से गर्लफ्रेंड नहीं मान रही है तो कोई महंगा गिफ्ट जैसे – नेकलेस या कोई ज्वैलरी अपनी क्षमता के अनुसार गिफ्ट कर सकते है। महंगा गिफ्ट देने से गर्लफ्रेंड मोम की तरह पिघल जाएगी क्योंकि लड़कियां अधिक समय तक रूठी नहीं रह सकती है।
10.- अंतिम उपाय
अगर आप गर्लफ्रेंड को मना कर थक गए है। प्यार से, माफी मांग कर, गिफ्ट देकर मनाने का प्रयास असफल हो गया है। गर्लफ्रेंड किसी भी तरह मानने के लिए तैयार नहीं है तो इसका मतलब है की वो आपसे ब्रेकअप चाह रही है। ऐसी गर्लफ्रेंड को अपने रास्ते से हटा देना ही ठीक है। दुनिया की कोई भी लड़की हो अगर वो आपसे प्यार करती है तो अधिक समय तक रूठी नहीं रह सकती है लेकिन अगर कोई लड़की लम्बे समय से रूठी हुई है और कितने भी उपाय करने पर नहीं मान रही है तो अच्छा होगा की आप उस लड़की को सदा के लिए अपने दिल से निकाल दें। नागिन को अपने गले में रखना ठीक नहीं है।
अब आप समझ गए होंगे रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके।
आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद