सेब का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। सेब का सेवन करने वाले व्यक्ति के शरीर में भरपूर उत्साह रहता है। सेब का सेवन सभी को करना चाहिए। बच्चे हो या बूढ़े, स्त्री हो या पुरुष हो सबको सेब का सेवन करना चाहिए। सेब का सेवन दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है जो लोग दिल के रोगी हैं, जिनको हृदय रोग हैं उनके लिए सेब रामबाण की तरह काम करता है।
सेब खाने से हमारा पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। सेब खाने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है जिससे खाया पिया हुआ पदार्थ अच्छी तरह से बच जाता है। एक कहावत है कि जो व्यक्ति एक सेब प्रतिदिन खाता है उसे डॉक्टर के पास कभी नहीं जाना पड़ता है। इसलिए सेब का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
सेब में विटामिन A,विटामिन C, विटामिन E, विटामिन K, विटामिन B6, विटामिन B1, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, सोडियम कार्बोहाइड्रेट, पानी, पोटैसियम, प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। सेब का रोजाना सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं और दांत में लगे बैक्टीरिया हट जाते हैं। सेब का नियमित सेवन करने वाला व्यक्ति दांतो की अनेकों बीमारियों से बचा रहता है। रोजाना एक सेब चबा-चबा कर खाना चाहिए। एक सेब रोजाना चबा-चबा कर खाने से दांतों के कोई भी रोग नहीं होते है।
वमन होना – वमन होने पर सेब के रस में थोड़ा नमक डालकर पिलाने से बमन होना रुक जाता है।
पेट के कृमि – पेट के क्रीमी कुछ दिनों तक नियमित रूप से सेव का सेवन करने से पेट के कृमि मरकर मल के साथ निकल जाते हैं।
सिर दर्द – सेब में नमक लगाकर खाने से सिर दर्द ठीक हो जाता है
दस्त होना – बच्चों को दूध ना पचने पर , दस्त या खूनी दस्त होने पर थोड़े-थोड़े अंतर से सेब का रस रोगी को पिलाना चाहिए।
पौरुष शक्ति – पौरुष शक्ति की वृद्धि हेतु एक अदद मीठा अंबरी सेब छीलकर उसमे जितना लौंग आ सके, उसमे चुभो दे फिर किसी चीनी मिट्टी के बर्तन में 1 सप्ताह तक पड़ा रहने दे। एक सप्ताह के बाद लौंग निकालकर शीशी में यह लौंग रख दे और प्रतिदिन चार की मात्रा में सुबह दूध के साथ सेवन करे। इस लौंग को खाने से पौरुष शक्ति में आशातीत वृद्धि हो जाती है और शरीर की दुर्बलता समाप्त होकर पौरुष से संपन्न हो जाता है।
शराब छुड़ाना – शराब पीने की आदत छुड़ाने के लिए सेब का रस पीने के समय सेवन करें और सेब खाएं। भोजन के समय सेब खाएं, पका हुआ सेब एक दिन में 3 बार खाएं। तीनों समय में से किसी एक समय सेब खाने से शराब का नशा उतर जाता है और पीने की आदत भी छूट जाती है।
बार-बार पेशाब जाना – अगर आपको बार-बार पेशाब जाने की समस्या है और आप इस आदत से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो इसके लिए रात्रि में सोने से लगभग 1 घंटे पहले नित्य सेब का सेवन करें। टाइफाइड में सेब के रस का सेवन विशेष लाभकारी है। सेब के रस को थोड़े से जल में मिलाकर पीने से प्यास की तीव्रता कम हो जाती है।
पुरानी खांसी – पुरानी खांसी होने पर पके सेब का रस मिश्री मिलाकर प्रातः काल पीते रहने से लाभ होता है। ह्रदय रोग में सेब का सेवन लाभप्रद है। बिना छिले हुए सेब का सेवन भोजन करने से 15-20 मिनट पहले करें।
सेब खाने से जहां आपका शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं सेब के सेवन से आपकी खूबसूरती भी बढ़ जाती है सेब त्वचा की चमक को बढ़ा देता है। सेब खाने से कील , मुहांसे और अनचाहे दाग हट जाते हैं और स्किन पर निखार आ जाता है।