Seema naam ki Ladki kaisi hoti ! सीमा नाम की लड़कियां कैसी होती है

Table of Contents

Seema naam ki Ladki kaisi hoti hai ! सीमा नाम की लड़कियां कैसी होती है

Seema naam ki Ladki kaisi hoti hai,सीमा नाम की लड़कियां कैसी होती है,सीमा नाम की लड़की कैसी होती है
,Seema naam ki Ladki,What is the nature of a girl named Seema

Seema naam ki Ladki kaisi hoti hai ! इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि सीमा नाम की लड़कियां कैसी होती है। दोस्तों किसी के नाम से काफी कुछ जान जा सकता है। अगर आप किसी लड़की को विशेष रूप से जानना चाहते है तो आप उसके नाम से बहुत कुछ जान सकते है। इस लेख में हम बात करने वाले है कि सीमा नाम की लड़की कैसी होती है।

सीमा नाम की लड़की का गुण, स्वभाव और आचरण कैसा होता है। जिन लड़कियों का नाम सीमा है उनका भाग्यशाली अंक 8 और उनका स्वामी ग्रह शनि है। सीमा का राशि कुम्भ होता है। सीमा नाम बहुत सुंदर होता है। सीमा नाम की लड़की गुसैल, ऊर्जावान, दयालु, प्रतिभाशाली, बुद्धिमान और आत्म नियंत्रण रखने वाली होती है। आइए जानते है विस्तार से सीमा लड़कियों के बारे में

सीमा नाम की लड़की कैसी होती है

गुस्सा करने में तेज

सीमा नाम की लड़की को गुस्सा जल्दी आता है लेकिन ऐसा नही है कि इन्हें बेवजह गुस्सा आता है। इनको जब कोई परेशान करता है या इनकी बुराई सोचता है तब इनको गुस्सा आता है। इन्हें जब गुस्सा आ जाए फिर नियंत्रण करना कठिन हो जाता है। अगर आप सीमा नाम की लड़की आपकी लाइफ पार्टनर है तो आपको ऐसा कोई काम नही करना चाहिए जिससे इनको गुस्सा आ जाए।

संगीत की प्रेमी

सीमा नाम की लड़कियों को संगीत से काफी लगाव होता है। ये अपना टाइम पास करने के लिए या अकेला रहने पर अक्सर संगीत सुनती है। कभी कभी ये घर की चिक-चिक से भी परेशान होकर संगीत सुनने लगती है। अगर आप संगीत के प्रेमी है और सीमा आपके साथ रिलेशन में समझ लीजिए कि आपकी जोड़ी खूब जमेगी।

दयालु स्वभाव होता है

जिन लड़कियों का नाम सीमा होता है वो दयालु और रहमदिल होती है। किसी दुःखी व्यक्ति को देखकर इनको दया आ जाता है और उसका दुख दूर करने के प्रयत्न भी करती है। घर-परिवार का कोई व्यक्ति रोगी या बीमार हो जाए तो उस समय सीमा उसकी सेवा में लग जाती है। बेवजह ये किसी को कठोर बात भी नही कहती है।

मेहनती होती है सीमा नाम की लड़की

मित्रों सीमा नाम की लड़की काफी मेहनती होती है ये कभी मेहनत करने से पीछे नही हटती। ये घर के सारे काम मेहनत और कुशलतापूर्वक करती है। अगर इनको ऑफिस या कार्य क्षेत्र में कोई काम दिया जाता है तो सबसे पहले सीमा ये देखती है कि ये काम आसान है या कठिन, अगर आसान काम हो तो कर देती है लेकिन अगर कठिन काम हो तो ये उस काम से बचने के लिए बहाने बना सकती है।

प्रतिभाशाली होती है सीमा

सीमा नाम की लड़की में प्रतिभा की कमी नही रहती है। ये घर से लेकर बाहर तक का काम कर सकती है। पढ़ाई के समय इनकी प्रतिभा विशेष रूप से निखरती है। ये अपनी प्रतिभा से बड़े-बड़े काम कर सकती है। कई बार तो इनकी प्रतिभा देखकर इनकी सहेलियां जलने लगती है।

भेड़चाल चलना पसंद नही

सीमा को भेड़चाल यानी नकल करना पसंद नही। ये भीड़ से हटकर कुछ अलग, कुछ खास करना चाहती है। दूसरों की देखा-देखी करना इन्हें पसंद नही। इनका काम काफी रचनात्मक होता है और ये कुछ स्पेशल वर्क करने में अपनी ऊर्जा खर्च करती है और इनको परिणाम भी सकारात्मक मिलता है। इनकी सफलता देखकर इनके विरोधी दांतो तले अंगुलियां दबाने के लिए विवश हो जाते है।

सामाजिक होती है सीमा नाम की लड़की

सीमा नाम की लड़की अकेले न चलकर समाज को लेकर चलती है। ये अकेले नही बल्कि संयुक्त परिवार में रहना पसंद करती है। ये घर-परिवार और लोक-व्यवहार के साथ चलने में यकीन करती है। ये परिवार को टूटने और बिखरने से बचाती है। इनके ऐसे स्वभाव को देखकर सभी लोग इनका भला चाहते है।

समझदार होती है सीमा नाम की लड़की

सीमा नाम की लड़की सूझ-बूझ से कोई भी काम करती है। ऐसा नही है कि आँख बंद करके किसी काम को खत्म कर दिया। इनके पास जो भी काम रहता है या इनको जो काम दिया जाता है उस काम को अच्छे और विवेकपूर्वक सम्पादित करती है। सीमा जो भी काम करती है उनके काम का परिणाम सकारात्मक ही देखने को मिलता है। एकाध बार कभी ऐसा हो सकता है कि इनका किया हुआ काम बिगड़ जाए या अधूरा रह जाए लेकिन ऐसा बहुत कम होता है।

कोमल दिल की होती है

सीमा नाम की लड़की का हृदय कोमल होता है ये छोटी-छोटी भावनाओं में पिघल सकती है। ये किसी को दुखी नही देख सकती है खासकर अपने घरवालों के लिए तो ये माँ जैसी बन जाती है। कोमल हृदय की होने से किसी की बातों को दिल पर ले लेती है और उसे मन मे बैठा लेती है कि उसने हमको ऐसा बोला था। अगर आप किसी की छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेंगे तो आप बेवजह तनाव में रहेंगे इसलिए लोगों की उल्टी-सीधी बातों को एक कान से सुनिए और दूसरे कान से निकाल दीजिए।

आत्म नियंत्रण रखती है ! Seema naam ki Ladki kaisi hoti hai

सीमा नाम की लड़की अपनी सीमा में रहना चाहती है उनको पता होता कि हमारी सीमा रेखा कहां तक है। कहने का मतलब यह है कि ये अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखती है और अगर बुरा वक्त हो तो गरीबी में भी अपना गुजारा कर लेती है। ये किसी भी काम मे हड़बड़ नही करती है। विवेक, सूझ-बूझ और ईमानदारी से उस काम को खत्म करने की कोशिश करती है। आत्म नियंत्रण इनकी सबसे बड़ी खासियत है।

दूसरे को बातों में जल्दी नही आती है

सीमा नाम की लड़की कोई बहला-फुसला नही सकती है क्योंकि ये जल्दी किसी की बातों में नही आती है। अगर इन्हें कोई कुछ करने के लिए कहता भी है तो पहले भलीभांति सोचती है उसके बाद ही अगला कदम उठाती है। इन्हें भोली-भाली समझकर उल्लू नही बनाया जा सकता और अगर कोई इनको जान बूझकर ठगने की कोशिश करता है तो फिर वो इंसान इनके नजरों से गिर जाता है।

अपना भेद जल्दी प्रकट नही करती

सीमा नाम की लड़की के बारे में इतनी आसानी से नही जाना जा सकता है, खासकर इनके दिल की बात जानना असंभव है। ये अगर किसी को चाहती है तो उसे भी पता नही चलने देती है। ये उसी की सामने अपना दिल खोलती है जो विश्वास के काबिल हो या जो इंसान इनके विश्वास की तुला पर खरा उतरा हो। कुल मिलाकर इनके मन की बात जानना मुश्किल है।

अपनी विचारधारा पर चलती है

सीमा नाम की लड़की अपने उसूलों पर चलने वाली होती है। इनका अपना सिद्धांत होता है जिसके साथ ये समझौता नही करती है। वैसे तो हर व्यक्ति का अपना सिद्धांत होता है लेकिन कुछ लोग समय के अनुसार अपना सिद्धांत बदल देते है जबकि सीमा में ऐसा नही है।

फिजूल खर्च पसंद नही ! Seema naam ki Ladki kaisi hoti hai

सीमा नाम की लड़की को फिजूल खर्च करना बिल्कुल भी पसंद नही। ये एक रुपये भी फालतू खर्च नही करती है, ये सिर्फ जरूरी चीजें पर ही पैसे खर्च करती है। इनकी एक और खासियत है ये पैसे खर्च करने से पहले अपना बजट देखती है और उसके अनुसार ही अपना खर्च तय करती है।

दूसरों की कम सुनती है ! Seema naam ki Ladkiyan

सीमा नाम की लड़की में एक दोष होता है कि ये दूसरों की सुनने से ज्यादा अपनी सुनाती है। व्यक्ति को बात करना तब अच्छा लगता है जब दोनों एक दूसरे की सुने लेकिन सीमा दूसरों की सुनती कम है और अपनी ज्यादा सुनाती है। इनकी इस आदत से कुछ लोग नाराज हो जाते है और इनसे बात करना नही चाहते है।

भाग्य से ज्यादा कर्म पर यकीन करती है

सीमा नाम की लड़की किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत और कर्म पर विश्वास करती है। इनको लगता है कि मेहनत करके हम सबकुछ हासिल कर सकते है।
वैसे भी भाग्य के भरोसे बैठा रहना ठीक भी नही है, बुद्धिमान वही है जो भाग्य के भरोसे नही बैठता है और अपना कर्म करता रहता है।

निजी जिंदगी में किसी का इंटरफेयर बर्दाश्त नही

सीमा नाम की लड़की को किसी का इंटरफेयर अच्छा नहीं लगता, खासकर ये अपने निजी जीवन मे किसी को भी इंटरफेयर करने नही देती है। दोस्तों वैसे भी किसी की पर्सनल लाइफ में इंटरफेयर नही करना चाहिए लेकिन कुछ चुगलखोर लोगों को ऐसा करने में मजा आता है। वे आपके करीब आकर आपका राज जानने की कोशिश करेंगे और जब आप उनपर विश्वास करके उन्हें अपना राज बताएंगे उसके बाद वो आपकी राज को दूसरे के साथ शेयर करेंगे और मजे लेंगे। इसलिए उत्तम यही है कि निजी लाइफ में झांकने वाले लोगों को दूर कर देना चाहिए।

ख्वाबों की दुनिया मे रहती है ! Seema naam ki Ladki kaisi hoti hai

दोस्तों सीमा नाम की लड़की ख्वाबों की दुनिया मे रहती है। कभी फुरसत के क्षणों में या कभी रात को सोते समय ये मीठे मीठे ख्वाबों की दुनिया मे विचरती रहती है। इनके ख्वाब ऐसे होते है जो आसानी से पूरे नही हो सकते है। फिर भी ये सोचती रहती है कि कब मेरे ख्वाब हकीकत में बदलेंगे।

दिल की गहराइयों से प्रेम करती है

दोस्तों सीमा नाम की लड़की के बारे में मैं आपको बता दु कि इनका प्रेम बहुत गहरा होता है। एक तो ये जल्दी प्यार नही करती लेकिन जिससे भी प्यार करती है उसे दिल की अतल गहराइयों से प्यार करती है और उसमें डूब जाती है। इनका प्रेम गहरा होने की वजह से आसानी से समझ मे नही आता है।

प्यार को निभाना जानती है

जिन लड़कियों का नाम सीमा होता है वो प्यार के साथ-साथ प्यार को निभाती भी है। ये केवल वासना की पूर्ति या स्वार्थ पूर्ति के लिए प्रेम नही करती वरन इनका प्रेम निश्वार्थ और दिल से जुड़ा होता है। ये जिससे प्रेम करती है उसपर अपने आप को कुर्बान कर देती है। इसलिए अगर आप सीमा के साथ रिलेशन में है तो आप इस बात को समझ सकते है।

Other Similar Posts

Basanti naam ki Ladki kaisi hoti ! बसंती नाम की लड़कियां कैसी होती है

Payal naam ki Ladki kaisi hoti hai ! पायल नाम की लड़कियां कैसी होती

Kajal naam ki Ladki kaisi hoti hai ! काजल नाम की लड़कियां कैसी होती है

Anjali naam ki Ladki kaisi hoti hai ! अंजलि नाम की लड़कियां कैसी होती है

Neetu naam ki Ladki kaisi hoti hai ! नीतू नाम की लड़कियां कैसी होती है

Sonali naam ki Ladki kaisi hoti ! सोनाली नाम की लड़कियां कैसी होती है

Mansi naam ki Ladki ! मानसी नाम की लड़कियां कैसी होती है

Aarti naam ki Ladki kaisi hoti hai ! आरती नाम की लड़कियां कैसी होती है