Boyfriend ! कॉलेज जाने पर क्‍यों नहीं बनाना चाहिए ब्‍वॉयफ्रेंड

Boyfriend ! कॉलेज जाने पर क्‍यों नहीं बनाना चाहिए ब्‍वॉयफ्रेंड

boyfriend, college, friendship, girlfriend, love, relationship

Boyfriend – लड़कियां जब कॉलेज जाती है तो अपने लिए एक बॉयफ्रेंड ढूंढने लगती है। कॉलेज तो आप पढाई करने के लिए ही जाती है अगर कॉलेज में आशिकी करने लग गए आगे के करियर में असफल हो सकते है। आप कॉलेज में आये है पढाई करने न कि प्यार मोहब्बत करने। कुछ लोग कॉलेज सिर्फ आशिकी करने के लिए ही जाते है उनका उद्देश्य होता है पढाई कम और आशिकी ज्यादा। कॉलेज को मौज मस्ती का अड्डा समझ लिया जाता है।

कुछ लड़के भोली भाली लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाने की ताक में रहते है। लेकिन वे सच्चा प्यार करने के लिए गर्लफ्रेंड नहीं बनाते है वो तो सिर्फ फ्लर्ट करने के लिए गर्लफ्रेंड बनाते है। लेकिन जो लड़कियां चालक रहती है वे लड़के की भावना समझ जाती है इसलिए चालक लड़कियां जल्दी कॉलेज में बॉयफ्रेंड नहीं बनाती है। अगर आप किसी लड़के को लाइफ पार्टनर बनाने के लिए बॉयफ्रेंड बना रहे है तो आप गलत कर रहे है। इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की कॉलेज में बॉयफ्रेंड-Boyfriend क्यों नहीं बनाना चाहिए।

1.- अनजान लड़के को दिल देना ठीक नहीं

जब आप पहली बार कॉलेज गयी है तो आप किसी लड़के को अच्छी तरह से नहीं जानती है और बिना जाने पहचाने किसी लड़के को दिल दे देना गलत है। अच्छा होगा की कॉलेज में पहले आप दोस्त ही बनाएं।

2.- लड़के के एक से ज्यादा गर्लफ्रेंड

कॉलेज में लड़के एक से ज्यादा लड़कियों के पीछे पड़ते है ऐसे में जो लड़कियां भोली होती है वो उनके जाल में फंस जाती है। अगर आप किसी से प्यार करना चाह रही है तो पहले ये पता कर लें कि वो लड़का और कितनी लड़कियों को गर्लफ्रेंड बना चूका है। अगर उसका कोई गर्लफ्रेंड है तो उसे कभी भी बॉयफ्रेंड नहीं बनाएं।

3.- पढाई पर असर

अगर आप कॉलेज में किसी को प्यार करने लगी तो इसका असर आपके पढाई पर पड़ेगा। कुछ लड़कियां श बॉयफ्रेंड के पीछे इतनी पागल हो जाती है कि वो अपना प्रोजेक्ट छोड़कर बॉयफ्रेंड का प्रोजेक्ट पूरा करने लगती है। इसलिए कॉलेज में आपको अपने पढाई पर ध्यान देना चाहिए न कि आशिकी पर।

अपने Family को Love Marriage करने के लिए कैसे मनाये

4.- बॉयफ्रेंड से शादी होने की गारंटी नहीं

जब आप कॉलेज में प्रवेश करती है उस समय आपकी उम्र बहुत कम होती है और रिलेशनशिप से लेकर शादी तक का फासला बहुत लंबा होता है। इस मुकाम को अधिकतर लोग पूरा नहीं कर पाते है। गिने चुने लोग ही कॉलेज के गर्लफ्रेंड से शादी कर पाते है।

5.- कॉलेज के प्यार का भरोसा नहीं होता

कॉलेज का नाम सुनते ही मन में पढाई के साथ आशिकी भी आती है। लोग कॉलेज तो जाते है पढाई करने के लिए लेकिन मन में एक लड्डू फूटते रहते है कि चलो अपना लाइफ पार्टनर कॉलेज में ही ढूँढना है। कॉलेज में आते ही गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की तलाश शुरू हो जाती है। सपनों की रानी और सपनों का राजकुमार की खोज कॉलेज में ही होने लगती है। अगर आपने कॉलेज में बॉयफ्रेंड बना लिया तो यह प्यार मोहब्बत कितने दिन तक चलेगा यह कहा नहीं जा सकता

पत्नी को खुश रखने का 51 तरीका

6.- मनचाही शादी का सपना टूटना

अगर आप कॉलेज में जाने पर बॉयफ्रेंड बना ली तो आपके सपनों में वही शख्स रहेगा। बॉयफ्रेंड बनाने के बाद लड़कियां तरह तरह के ख्वाब अपने मन में संजोने लगती है। वे ये सोचती है कि यही मेरा लाइफ पार्टनर बनेगा। लेकिन अफसोस कॉलेज छोड़ने के बाद जब दोनों में किसी को और पढाई करनी रहती है तो कोई जॉब करने लगता है ऐसे में दोनों की दिशा बदल जाती है। जिसका परिणाम यह होता है कि आप उससे शादी नहीं कर पाती है और दोनों एक दूसरे से बिछुड़ जाते है। इस स्थिति में आपके ख्वाब मन में ही रह जाते है।

7.- करियर में असफलता

कॉलेज जाने पर आपका फोकस पढाई पर होना चाहिए। अगर आपका फोकस प्यार मोहब्बत पर हो गया तो आप करियर में असफल हो सकती है क्योंकि आशिकी में पड़ने पर आप ठीक से तैयारी नहीं कर पाती है जिसका परिणाम होता है – एग्जाम में फेल होना।

8.- पेरेंट्स की डांट सुनना

अगर आपने कॉलेज जाते ही आशिकी शुरू कर दी तो हो सकता है की आशिकी के चक्कर में आप पढाई पर उतना फोकस नहीं कर पाएगी। पढाई पर फोकस नहीं करने से आप एग्जाम में फेल हो सकती है और आपका परफॉरमेंस खराब हो जाता है जिसके कारण पेरेंट्स से डांट फटकार सुननी पड़ती है।

उम्मीद है कि अब आपको समझ में आ गया होगा कि कॉलेज में बॉयफ्रेंड-Boyfriend क्यों नहीं बनाना चाहिए।

आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद