
आपने देखा होगा कि सैनिक छोटे बाल रखते है। सैनिकों को देखकर आपके मन मे यह ख्याल जरूर आता होगा कि आखिर सैनिकों का बाल छोटा क्यों होता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि सैनिक छोटे बाल क्यो रखते है।
1.- सैनिक जब युद्ध करने जाते है तो युद्ध मे गोली चलाने की जरूरत होती है। सैनिक निशाना साधकर गोली चलाते है। बड़े बाल होने से बाल आंखों पर आ सकते है। ऐसे में निशाना साधने में परेशानी हो सकती है। आंखों पर बाल आ जाने पर अगर वो गोली चला देते है तो निशाना भी चूक सकता है। गोली चलाते समय निशाना ठीक साधना चाहिए। इसलिए सैनिक का बाल छोटा रखा जाता है।
2.- सैनिकों को अक्सर नदी-नाले, जंगल और पहाड़ पार करना होता है। लंबे बाल होने से सर्दी-जुकाम का खतरा रहता है। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए ही सैनिक अपने बाल छोटे रखते है।
3.- जब सैनिक युद्ध करने जाते है तो युद्ध स्थल में लंबे समय तक उनको नहाने को नही मिलता है। लंबे बाल होने से संक्रमण का डर रहता है। संक्रमण से बचने के लिए सैनिकों को छोटे बाल रखने का सलाह दिया जाता है।
4.- युद्ध के समय सिर पर हेलमेट और कई प्रकार के गैजेट्स पहनने की जरूरत पड़ती है। लंबे बाल होने से पसीना ज्यादा आता है। इस वजह से सैनिक अपने बाल छोटे रखते है।
अब आप समझ गए होंगे कि सैनिक छोटे बाल क्यों रखते है।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या कोई विचार है तो निचे Comment Box में लिखें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो Facebook और Whatsapp पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद