Tarakki ke upay in hindi ! घर में बरकत के लिए कैसे बर्तन का इस्तेमाल करें

Tarakki ke upay in hindi ! इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि घर में बरकत के लिए कैसे बर्तन का उपयोग करें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन की जरूरत होती है लेकिन क्या आप जानते है कि जिस बर्तन में आप भोजन करते है उस बर्तन का संबंध आपके घर के बरकत से है। चलिये हम आपको बताएंगे कि घर में धन वृद्धि के लिए कैसे बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए।
शुद्ध बर्तन
जिस बर्तन में आप भोजन करते है वह बर्तन शुद्ध होना चाहिए। जूठे बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए। हाँ पत्नी पति के जूठे बर्तन में भोजन कर सकती है। लेकिन सामान्य तौर पर किसी के जूठे बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए। कभी कभी परिवार में ऐसा होता है कि एक लोग भोजन करके उठे और उसी बर्तन में दूसरे लोग भोजन करने बैठ गए। ऐसा नहीं करना चाहिए, भोजन हमेशा शुद्ध और धुले बर्तन में करना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत बढ़ती है।
फूटे बर्तन
कभी भी टूटे फूटे बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए, टूटे फूटे बर्तन में भोजन करने वाला व्यक्ति दरिद्र हो जाता है। टूटे फूटे बर्तन का उपयोग न तो भोजन के लिए करना चाहिए और न खाना रखने के लिए करना चाहिए। अगर आपके रसोई में टूटे फूटे बर्तन है तो उसे आज ही अलग कर दे।
तांबे का बर्तन
कुछ लोग पानी पीने का लिए तांबे का लोटा या जग का इस्तेमाल करते है। पानी पीने के लिए तांबे का जग या लोटा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। तांबे का जग का इस्तेमाल सिर्फ पानी रखने के लिए करना चाहिए न की पीने के लिए। तांबे के जग में पानी पीने से वो जूठा हो जाता है, तांबे के जग को जूठा नहीं करना चाहिए। तांबे के बर्तन को जूठा करने से बरकत घट जाती है।
अपवित्र बर्तन
अपवित्र बर्तन का उपयोग खाने पीने में नहीं करना चाहिए। जिस बर्तन में मांस, मछली, अंडा आदि का स्पर्श हो गया हो ऐसे बर्तन का उपयोग खाने पीने में नहीं करना चाहिए। जिस लोटा या जग का इस्तेमाल आप शौच में करते है उसमें पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप इन बातों का ख्याल रखेंगे तो आपके घर की बरकत बढ़ेगी।
इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा Facebook और Whatsapp पर भी यह पोस्ट “घर में बरकत के लिए कैसे बर्तन का इस्तेमाल करें” ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट “घर में बरकत के लिए कैसे बर्तन का इस्तेमाल करें” में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।
अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आप Gyan Maha Sagar की वेबसाइट को Subscribe कर लीजिये। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों।
Other Similar Posts
गरीबी ! 5 चीजों को घर में रखने से गरीबी बढ़ती है।