गरीबी ! 5 चीजों को घर में रखने से गरीबी बढ़ती है।

5 चीजों को घर में रखने से गरीबी बढ़ती है।

गरीबी,गरीबी कैसे आती है,garibi kaise aata hai,ghar me garibi kaise aati hai,घर में गरीबी आने के कारण,ghar me garibi kyu aati hai

5 चीजों को घर में रखने से गरीबी बढ़ती है ! इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है किन चीजों को घर में रखने से गरीबी बढ़ती है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग कमाते तो बहुत है लेकिन पैसा उनके घर में नहीं टिकता है। इधर से आता है और उधर चला जाता है। किसी न किसी बहाने धन खर्च होता रहता है। कितना भी कमाने पर धन का संग्रह नहीं हो पाता है। ज्यादा खर्च होने की वजह से आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। इस स्थिति में व्यक्ति परेशान हो जाता है कि आखिर क्यों मेरे साथ ऐसा होता है। इस सवाल का उत्तर आपको इस पोस्ट में मिलेगा। दरअसल घर में कुछ चीजो की मौजदगी की वजह से धन नहीं ठहर पाता है। अगर आप उन चीजों को अपने घर से हटा दें तो निश्चित रूप से आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है और धन आपके घर में टिकेगा।

मकड़ी का जाला

घर में मकड़ी का जाला नहीं रहना चाहिए। हमलोग बड़े बुजुर्गों से सुनते आये है कि मकड़ी का जाला रहने से बरकत नहीं होती है। इसलिए समय समय पर जाले को साफ करते रहना चाहिए। कुछ लोगों को लगता है कि मकड़ी के जाले से धन का क्या संबंध है लेकिन नहीं जाले रहने से भाग्य पर जाले पड़ने लगते है। इसलिए हमलोग को धन वृद्धि के लिए घर के किसी कोने में भी जाले को नहीं रहने देना चाहिए।

कूड़ा कबाड़

घर में रखा हुआ कूड़ा कबाड़ भी धन आगमन के मार्ग में बाधा पहुंचाता है। जिस घर में कबाड़ रहता है उस घर में माँ लक्ष्मी नहीं रहना चाहती है। इसलिए कभी भी कूड़े कबाड़ को घर में नहीं रखना चाहिए। अगर आपके घर में ज्यादा कबाड़ है तो किसी कबाड़ी वाले को बेच दें और घर को स्वच्छ रखें ताकि आपके घर में आनेवाला धन टिके और माँ लक्ष्मी के वास हो।

फूटे बर्तन

अगर आपके घर में फूटे बर्तन है तो उसे तुरंत अलग कर देना चाहिए क्योंकि फूटे बर्तन दरिद्रता को बुलाता है। जो लोग अपने घर में फूटे बर्तन रखते है उनके घर में धन नहीं टिकता है। इसलिए घर में धन की स्थिरता के लिए फूटे बर्तन अलग कर देना चाहिए। फूटे बर्तन में न तो भोजन करना चाहिए और न तो घर में रखना चाहिए।

टुटा पलंग

अगर आपके घर में टुटा हुआ पलंग है तो बरकत नहीं होगी। टूटे पलंग रहने से धन नहीं टिकता है। टूटे पलंग पर सोने वाला व्यक्ति धनी नहीं हो सकता है क्योंकि टूटे पलंग की वजह से घर में धन नहीं टिकता है।

टपकता नल

अगर आपके घर के नल का पानी टपकता रहता है तो कितना भी पैसा आप कमा लें आपके घर में स्थिर नहीं रह सकता है। जिस तरह नल से पानी का बूंद टपकता है उसी तरह धन खर्च होता रहता है। इसलिए अगर आपके नल का पानी टपकता या गिरता रहता है तो ऐसे नल को बदल दें।

इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा Facebook और Whatsapp पर भी यह पोस्ट “5 चीजों को घर में रखने से गरीबी बढ़ती है” ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट “5 चीजों को घर में रखने से गरीबी बढ़ती है” में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।

अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आप Gyan Maha Sagar की वेबसाइट को Subscribe कर लीजिये। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों।

Other Similar Posts

Kark Rashifal 2021 in hindi ! कर्क राशिफल 2021

Mithun Rashifal 2021 in hindi ! मिथुन राशिफल 2021

Vrishabha Rashifal 2021 in hindi ! वृषभ राशिफल 2021

Mesh Rashifal 2021 in hindi ! मेष राशिफल 2021