Windows Defender ( विंडो डिफेंडर ) क्या है। कैसे एक्टिवेट करें।

Windows Defender आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि विंडो डिफेंडर क्या है। इसके साथ साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि इसे कैसे एक्टिवेट करें और विंडो डिफेंडर एक्टिवेट करने के क्या फायदे है। दोस्तों विंडो डिफेंडर के बारे में आपको पता होगा अगर आप नहीं जानते है तो फिर यह लेख आपके लिए है। चलिये अब टॉपिक पर आते है।
जैसा कि आप सब जानते है हर कंप्यूटर में वायरस आता है। जिस कंप्यूटर में इंटरनेट चलता है उस कंप्यूटर में ज्यादा वायरस आता है। इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर में वायरस आने की सम्भावना कई गुना बढ़ जाती है। आमतौर पर हमलोग वायरस हटाने के लिए कंप्यूटर में Antivirus इनस्टॉल करते है। Antivirus फ्री और पेड होते है। Paid antivirus से सब वायरस खत्म हो जाता है लेकिन फ्री antivirus से सब वायरस खत्म नही होता है। ज्यादातर लोग Home Computer में Free antivirus इनस्टॉल करते है। दोस्तों वैसे तो कंप्यूटर से वायरस हटाने के बहुत सारे विकल्प है लेकिन लोगों को सबसे आसान विकल्प एंटीवायरस दीखता है।
यहां पर हम विंडो डिफेंडर के बारे में बात करेंगे। विंडो डिफेंडर एक एप्लीकेशन है जिसे अलग से इनस्टॉल करना नही पड़ता है। विंडो डिफेंडर Operating System के साथ साथ अपने आप इनस्टॉल हो जाता है। यह आपके कंप्यूटर से वायरस को सिर्फ हटाता ही नहीं बल्कि कंप्यूटर में वायरस आने से रोकता है। यह Real Time Protection प्रोवाइड करता है। इतना ही नहीं विंडो डिफेंडर Malicious Software को इनस्टॉल होने से पहले Warning देता है। जब आप अपने कंप्यूटर में कोई Malicious Software इनस्टॉल करेंगे तो विंडो डिफेंडर आपको एक मैसेज शो करेगा कि यह सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर के लिए Harmful है। अगर सीधे शब्दों में कहे तो Window Defender आपके सिस्टम को सेफ और सिक्योर रखता है।
कुछ लोगों को विंडो डिफेंडर के बारे में पता नहीं होता है क्योंकि उनके कंप्यूटर में विंडो डिफेंडर Inactive mode में रहता है। Window Defender को एक्टिवेट करना पड़ता है। जब तक आप window defender को activate नहीं करेंगे तब तक यह काम नहीं करेगा।
अगर आप अपने कंप्यूटर को सेफ और सिक्योर रखना चाहते है, अगर आप कंप्यूटर को वायरस फ्री रखना चाहते है तो इसके लिए Window Defender को एक्टिवेट करना होगा। चलिये अब हम आपको बताते है कि Window Defender को कैसे एक्टिवेट करते है।
Window Defender को कैसे एक्टिवेट करते है
1. – Control Panel ( कंट्रोल पैनल ) को ओपन करें
विंडो डिफेंडर को एक्टिवेट करने के लिए कंप्यूटर के Start पर क्लिक करें। अब आपको साइड में Control Panel दिखेगा। अब Control Panel पर क्लिक करें।
2.- Window Defender को ओपन करें।
जब आप Control Panel को ओपन करेंगे तो आपके स्क्रीन पर बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे। अब नीचे के ऑप्शन में आपको Window Defender दिखेगा। अब विंडो डिफेंडर पर क्लिक करके ओपन करें।

3. – Click on Turn Window Defender Firewall on or Off

4.- Window Defender को On करें
जब आप Turn Window Defender Firewall on or Off पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक छोटा सा स्क्रीन दिखेगा। विंडो डिफेंडर में आपको लाल रंग का Cross का sign दिखेगा जिसका मतलब है कि अभी तक विंडो डिफेंडर में On नहीं है। अब Turn On पर क्लिक करें।

Turn On पर क्लिक करने पर window defender एक्टिवेट हो जाएगा। अगर Update करने का ऑप्शन दिखे तो Update कर लें।
इस तरह आप बहुत आसानी से विंडो डिफेंडर को एक्टिवेट करके अपने कंप्यूटर को वायरस से बचा सकते है।
Window Defender के फायदे
1. – Window Defender को किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स से डाउनलोड करना नहीं पड़ता है।
2. – यह फ्री और Operative System Inbuilt एप्लीकेशन है।
3. – विंडो डिफेंडर का इस्तेमाल करने के लिए कोई अलग सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करने की जरूरत नही है।
4. – Window Defender को एक्टिवेट करने से कंप्यूटर Slow नहीं होता है जबकि Antivirus इनस्टॉल करने से कंप्यूटर slow हो जाता है।
5. – Window Defender फ्री है जबकि Antivirus फ्री नहीं होता है।
इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा Facebook और Whatsapp पर भी यह पोस्ट Windows Defender ( विंडो डिफेंडर ) क्या है। कैसे एक्टिवेट करें ? ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट “ Windows Defender ( विंडो डिफेंडर ) क्या है। कैसे एक्टिवेट करें ” में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।
अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आप Gyan Maha Sagar की वेबसाइट को Subscribe कर लीजिये। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों
Other Similar Posts यह भी पढ़े
मोबाइल में सॉफ्टवेयर कैसे डालें !मोबाइल को फ्लैश कैसे करें
Youtube Video Download ! Youtube से वीडियो डाउनलोड कैसे करें
Whatsapp Message का Notification कैसे बंद करें
Whatsapp Status का स्क्रीनशॉट कैसे लेते है