Word File Ko Pdf फाइल में कैसे बदलें

Word File Ko Pdf फाइल में कैसे बदलें

ms word file ko pdf kaise banaye, word file ko pdf kaise banaye, word file ko pdf me kaise convert kare, word to pdf converter

Word File Ko Pdf kaise bnaye – आजकल कोई डाक्यूमेंट्स पढ़ना हो, भेजना हो या डाउनलोड करना हो यो हमलोग अक्सर पीडीएफ फाइल का इस्तेमाल करते है। पीडीएफ फाइल में कोई भी डाक्यूमेंट्स पढ़ना अच्छा लगता है। जो डाक्यूमेंट्स पीडीएफ फॉरमेट में होता है उसे भेजना और एक्सेस करना आसान होता है। अगर हम word file की बात करें तो Word File को एक्सेस करना या पढ़ना Pdf की तरह आसान नही है। जैसे मान लीजिए कि आपके मोबाइल पर 2 फाइल भेजा जाए एक Word File और दूसरा Pdf File तो यकीनन Pdf file पढ़ना आसान होता है। मोबाइल में Pdf फाइल जितनी आसानी से ओपन हो जाता है उतनी आसानी से Word File ओपन नही होता है। इसी कारण लोग किसी भी डाक्यूमेंट्स को Pdf फॉरमेट में पढ़ना ज्यादा पसंद करते है।

कभी कभी हमे Word File को Pdf File में convert करना होता है। कुछ परिस्थिति में हम वर्ड फाइल को पीडीएफ फाइल में बदलना चाहते है। इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर चर्चा करेंगे कि Word फाइल को Pdf फाइल में कैसे बदलें। यहाँ पर हम आपको Word से Pdf बनाने के दो तरीके बताऊंगा। एक ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन। आप दोनों तरीके से word file को Pdf File में बदल सकते है।

Word File ko Pdf kaise banaye

पहला तरीका 

Hipdf वेबसाइट को ओपन करें।

Word को Pdf में कन्वर्ट करने के लिए आपको आपके मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में hipdf.com टाइप करना है। hipdf.com टाइप करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जैसा कि आप यहाँ देख रहे है। इस पेज में आपको बहुत सारे ऑप्शन दिख रहे होंगे। इस पेज में जितने ऑप्शन दिख रहे है वो सब फ़ाइल को अलग अलग फॉरमेट में कन्वर्ट करने का ऑप्शन है।

अब आपको Word to Pdf ऑप्शन पर क्लिक करना है। जब आप Word to Pdf फ़ाइल पर क्लिक करेंगे तो यह आपसे फ़ाइल अपलोड करने के लिए कहेगा। अब आप वह Word file चुनें जिसे आपको Pdf में convert करना है। आप नीचे चित्र में देख सकते है।

word to pdf converter,word file ko pdf kaise banaye,word file ko pdf me kaise convert kare,ms word file ko pdf kaise banaye

अब Open पर क्लिक करेंगे। open पर क्लिक करते ही यह आपके Word फ़ाइल को Pdf में बदल देगा। अब आपके सामने Download का बटन दिखेगा। आप डाऊनलोड बटन को चित्र में देख सकते है। अब डाऊनलोड पर।क्लिक करके उस फ़ाइल को सेव कर लें। अब आपका Word File पीडीएफ फ़ाइल में बदल चुका है। 

दूसरा तरीका

अब हम आपको Word से Pdf फाइल बनाने का दूसरा तरीका बताने जा रहे है। इसके लिए आपको किसी भी वेबसाइट को खोलने की जरूरत नही है। चलिए जानते है Word को Pdf में बदलने का दूसरा तरीका

सबसे पहले कंप्यूटर या लैपटॉप में Word फ़ाइल को ओपन करें। जब Word फ़ाइल ओपन हो जाए तो आप फ़ाइल टैब पर क्लिक करें जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। अब आप Save As पर क्लिक करें। Save As पर क्लिक करने के बाद आपको Save to Pdf का ऑप्शन दिख रहा होगा। अब Save to Pdf पर क्लिक करें। अब आपसे फ़ाइल को कहा सेव करना है यह पूछा जाएगा, आप जहाँ चाहते है वहां पर फ़ाइल को सेव कर लें। अब आपका word से pdf फ़ाइल convert हो चुका है। Word को Pdf में बदलने का यह तरीका सबसे आसान है। 

Word File ko Pdf फाइल में कन्वर्ट करने के फायदे

1. – Pdf File को पढ़ना बहुत आसान होता है जबकि Word File को पढ़ना उतना आसान नही है।

2. – Pdf File को कोई आसानी से एडिट नही कर सकता है और Word File को कोई भी एडिट कर सकता है।

3. – मोबाइल में Pdf बहुत जल्दी खुल जाता है जबकि Word फाइल जल्दी नही खुलता है।

4. – अधिकतर लोग किसी भी डॉक्यूमेंट को Pdf फॉरमेट में पढ़ना पसंद करते है।

5. – Pdf file को भेजना या डाऊनलोड करना बहुत आसान है।

अब आप समझ गए होंगे कि Word फाइल को Pdf फाइल में कैसे कन्वर्ट करते है। मुझे उम्मीद है कि इस लेख में हम आपको Word फाइल को Pdf फाइल में कन्वर्ट करके से संबंधित सारी जानकारी दे चुके है।

अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जिससे आपके दोस्तों को भी “Ms Word Ko Pdf फाइल में कैसे बदलें” से संबंधित जानकारी मिल सके। इस लेख में अगर आपको कुछ समझ नही आया है या आपके मन मे कोई सवाल है तो कमेंट करें।

इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा Facebook और Whatsapp पर भी यह पोस्ट Ms Word Ko Pdf फाइल में कैसे बदलें ? ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट How to convert word file in pdf in Hindi में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।

अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आप Gyan Maha Sagar की वेबसाइट को Subscribe कर लीजिये। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों, आपका दिन शुभ हो।

Other Similar Posts यह भी पढ़े

Paytm Kya Hai ! ( पेटीएम ) क्या है – What is paytm

गूगल ड्राइव क्या है ! Google Drive कैसे यूज़ करे

Google Photo ! गूगल पर फोटो कैसे अपलोड करें

Gmail ka Password change ! जीमेल का पासवर्ड कैसे चेंज करते है

Gmail ka Password Reset कैसे करें ! जीमेल पासवर्ड रिसेट कैसे करें

Gmail Account kaise Banaye ! Gmail पर एकाउंट कैसे बनायें